logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 29 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उत्तराखंड के जागेश्वर की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाई जा रहीं, पूर्व सीएम हरीश रावत सहित स्थानीय लोगों ने किया विरोध.
  • परिसीमन बिल आने से पहले 'जैरीमेंडरिंग' शब्द आया चर्चा में, इसका क्या मतलब और विपक्ष को कैसा डर?.
  • उत्‍तराखंड के भवनों में दुर्घटनावश आग लगने की घटनाओं को माना जाएगा आपदा: सीएम पुष्‍कर सिंह धामी.
  • 30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी; केंद्र सरकार ने स्पीकर ओम बिरला को भेजा प्रस्ताव.
  • CM धामी ने जारी किया 5 साल का रिपोर्ट कार्ड, बोले- सिर्फ योजनाएं नहीं, जमीन पर उतारा विकास.
 
  • Home
  • इसके अतिरिक्त 26.77 लाख रुपये से राजकीय इंटर कॉलेज पोगठा में जीव विज्ञान प्रयोगशाला 26.77 लाख रुपये से देवाल में विज्ञान प्रयोगशाला 26.77 लाख रुपये से नंदासैंण में रसायन विज्ञान प्रयोगशाला 867.571 लाख

इसके अतिरिक्त 26.77 लाख रुपये से राजकीय इंटर कॉलेज पोगठा में जीव विज्ञान प्रयोगशाला 26.77 लाख रुपये से देवाल में विज्ञान प्रयोगशाला 26.77 लाख रुपये से नंदासैंण में रसायन विज्ञान प्रयोगशाला 867.571 लाख.

 
  • Shubham Sehgal
  • 18 Nov 2026
  • 630
image  

 

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को चमोली जनपद के पीपलकोटी में आयोजित मातृशक्ति सम्मेलन में प्रतिभाग किया। सम्मेलन में पहुंचने पर मुख्यमंत्री का पारंपरिक वाद्य यंत्रों, कलश यात्रा एवं भव्य रोड शो के माध्यम से जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में उपस्थित माताओं एवं बहनों ने पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने भी हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन स्वीकार किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी गौरव कुमार ने मुख्यमंत्री को श्री नंदा देवी राजजात की हस्तनिर्मित पेंटिंग भेंट कर स्वागत किया।

मातृशक्ति सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नारी ज्ञान, विवेक और समृद्धि की आधारशिला है। वह समाज को दिशा देने के साथ ही भविष्य का निर्माण करती है और अपने सामर्थ्य से राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देती है। उन्होंने कहा कि हमारी मातृशक्ति के बिना पहाड़ के जीवन और विकास की कल्पना भी नहीं की जा सकती।

उन्होंने कहा कि चमोली की धरती से शुरू हुए ऐतिहासिक चिपको आंदोलन ने पूरी दुनिया को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। गौरा देवी और उनकी साथी महिलाओं का अदम्य साहस, संघर्ष और प्रकृति के प्रति समर्पण आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
 

'लाभार्थियों के सीधे बैंक खाते में पैसा पहुंच रहा'

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। उज्ज्वला योजना के माध्यम से महिलाओं को चूल्हे के धुएं से मुक्ति दिलाई गई। वहीं, उन्हें बैंकिंग व्यवस्था से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य किया गया है। आज विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बिचौलिए के सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंच रहा है।

'महिलाओं को सशक्त बनाया जा रहा है'

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भी मातृशक्ति को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण व सहकारी समितियों में 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान कर उन्हें नेतृत्व, रोजगार और आत्मनिर्भरता के नए अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और समान अधिकार सुनिश्चित करने की दिशा में उत्तराखंड देश में समान नागरिक संहिता लागू करने वाला पहला राज्य बना है। साथ ही ग्रामीण महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है।

बेटियों को नंदा गौरा योजना का लाभ दिया जा रहा

मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले चार वर्षों में चमोली जनपद के नौ विकासखंडों में 900 से अधिक अत्यंत गरीब परिवारों की महिलाओं को तीन करोड़ रुपये से अधिक की सहायता प्रदान की गई है। प्रदेश सरकार का प्रयास है कि बेटी के जन्म से लेकर उसकी उच्च शिक्षा और आत्मनिर्भरता तक सरकार एक अभिभावक की तरह उसके साथ खड़ी रहे। नंदा गौरा योजना के तहत बेटी के जन्म पर 11 हजार रुपये और 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उच्च शिक्षा के लिए 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है।

बैणी-भुली योजना

उन्होंने कहा कि बैणी-भुली योजना के माध्यम से प्रदेश की पांच लाख से अधिक मातृशक्ति को आर्थिक संबल प्रदान किया जाएगा। योजना के अंतर्गत दो किश्तों में प्रोत्साहन राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी। इसकी पहली किस्त दिसंबर माह में प्रदान की जाएगी।

कवयित्री सुरभी देवी सम्मानित

इसके अतिरिक्त माहेश्वरी देवी, अनुसूया कुंवर और बिमला देवी को कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए निशा और स्वाति बड़वाल, लखपति दीदी के रूप में निरजा, रामेश्वरी देवी और अनीता देवी को सम्मानित किया गया। हाईस्कूल परीक्षा 2025-26 में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली अंशिका, रिया, सिया एवं वंदना राय को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कवयित्री सुरभी देवी और मांगल गीत गायिका नन्दा सती को भी सम्मानित किया गया।

धामी ने महिलाओं को सम्मानित किया

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने महिला मंगल दल मैडठैली की अध्यक्ष उत्तरा देवी और महिला मंगल दल पाखी की अध्यक्ष मीना देवी को वृक्षारोपण, अल्प बचत, श्रमदान एवं नशामुक्ति कार्यक्रमों में योगदान के लिए सम्मानित किया। भुवना देवी को मधुमक्खी पालन, रामेश्वरी देवी को पॉलीहाउस एवं खुली खेती, उषा देवी को बांस से बने उत्पाद तैयार करने और लीला देवी को प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए सम्मानित किया गया।

मिलेट्स उत्पादन के लिए अनुसूया कुंवर और बिमला देवी सम्मानित

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक और सहायता राशि वितरित की। इसके तहत मंजू देवी और सुनीता देवी को पॉलीहाउस योजना का लाभ प्रदान किया गया। कृषि क्षेत्र में मिलेट्स उत्पादन के लिए अनुसूया कुंवर और बिमला देवी को जिला स्तरीय किसान भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दीवानी देवी और सूरज लाल को अटल आवास योजना व सरोजनी देवी को अनुसूचित जाति पुत्री शादी अनुदान योजना से लाभान्वित किया गया। वहीं, पशुपालन विभाग की ओर से उमा देवी और समुद्रा देवी को भी लाभ प्रदान किया गया।

चमोली में 30 विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने जनपद चमोली में विकास कार्यों को गति देते हुए कुल 30 विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इनमें 13,358.76 लाख रुपये (लगभग 133.59 करोड़ रुपये) की लागत के 16 विकास कार्यों का शिलान्यास व 1,618.23 लाख रुपये (लगभग 16.18 करोड़ रुपये) की लागत के 14 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इस प्रकार कुल 14,976.99 लाख रुपये (लगभग 149.77 करोड़ रुपये) की विकास योजनाओं की सौगात जनपद को मिली।
 

शिलान्यास की प्रमुख योजनाएं

शिलान्यास के अंतर्गत प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग गोपेश्वर की ओर से दशोली क्षेत्र में 226.56 लाख रुपये की लागत से बम्बूधार से मूल गांव छिनका होते हुए मल्ला नौरी तक मोटर मार्ग निर्माण, 88.82 लाख रुपये से घुड़साल-सैकोट मोटर मार्ग निर्माण, 187.50 लाख रुपये से गोपेश्वर-देवरखडोरा-घिंघराण मोटर मार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्से का पुनर्निर्माण, 1,668 लाख रुपये से गोविंदघाट में 92.156 मीटर स्पान के मोटर पुल का निर्माण, 128.64 लाख रुपये से पीपलकोटी-मठ-मठेड़ा मोटर मार्ग और 263.85 लाख रुपये से अपर चमोली-खैनुरी मोटर मार्ग का वन टाइम मेंटेनेंस कार्य शामिल है।

निर्माण खंड थराली के अंतर्गत मां नंदा देवी राजजात से संबंधित 1,506.17 लाख रुपये की लागत से ग्वालदम-नंदकेशरी और 3,269 लाख रुपये से थराली-देवाल-मुंदोली-वाण मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण के कार्यों का शिलान्यास किया गया।
 

इनका शिलान्यास

  • निर्माण खंड गौचर के अंतर्गत 108.96 लाख रुपये से जयकंडी-सिरतोली मोटर मार्ग का विस्तार
  • 12.07 लाख रुपये से राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय खैनोली में भवन अनुरक्षण
  • 35.11 लाख रुपये से राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय कनोल में चारदीवारी एवं संपर्क मार्ग निर्माण
  • 1,098.76 लाख रुपये से हापला-मसौली से गुडम नैल मोटर मार्ग, 556.48 लाख रुपये से पोखरी-हरिशंकर से थैलीथाला बैंड मोटर मार्ग
  • 1,401.31 लाख रुपये से धार डुंग्री-मैखुरा से निवाड़ी मोटर मार्ग
  • 664.96 लाख रुपये से कर्णप्रयाग-नौटी से चौण्डली ल्यूथा मोटर मार्ग
  • 2,147.50 लाख रुपये से ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से जयकंडी-ग्वाड़ मोटर मार्ग निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।

14 विकास कार्यों का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में पूर्ण हुए 14 विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया। इनमें 17.92 लाख रुपये से शिलेश्वर शिव मंदिर तक 250 मीटर मोटर मार्ग का डामरीकरण, 50-50 लाख रुपये की लागत से गौचर एवं उर्गम में बीपीएचयू का निर्माण, 29.75 लाख रुपये से राजकीय इंटर कॉलेज पोखरी में लाइब्रेरी और 22.68 लाख रुपये से आर्ट एंड क्राफ्ट कक्ष का निर्माण शामिल है।

  • इसके अतिरिक्त 26.77 लाख रुपये से राजकीय इंटर कॉलेज पोगठा में जीव विज्ञान प्रयोगशाला
  • 26.77 लाख रुपये से देवाल में विज्ञान प्रयोगशाला
  • 26.77 लाख रुपये से नंदासैंण में रसायन विज्ञान प्रयोगशाला
  • 867.571 लाख रुपये से आईटीआई गोपेश्वर में कार्यशाला एवं वर्कशॉप निर्माण
  • 27.18 लाख रुपये से राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय देवाल में चारदीवारी एवं अनुरक्षण कार्य
  • 123.18 लाख रुपये से बगना में आयुर्वेदिक चिकित्सालय भवन का निर्माण शामिल है।

हेलंग-डूंगरी बरोसी मोटर मार्ग की धामी ने घोषणा की

वहीं, 105.21 लाख रुपये से राजकीय इंटर कॉलेज मंदोली में चार कक्षा-कक्ष, 109.02 लाख रुपये से राजकीय इंटर कॉलेज नारायणबगड़ में चार कक्षा-कक्ष एवं शौचालय और 135.38 लाख रुपये से राजकीय इंटर कॉलेज थराली में तीन प्रयोगशालाओं, एक कक्षा-कक्ष एवं शौचालय ब्लॉक का निर्माण कार्य भी लोकार्पित किया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेलंग-डूंगरी बरोसी मोटर मार्ग, गोपेश्वर-पोखरी एवं त्रिशूला-भदूड़ा मोटर मार्ग के सुधारीकरण व निर्माण की घोषणा की।

 

 
Share
Previous Post
रुद्रप्रयाग में गहरी खाई में गिरा वाहन, 4 बारातियों की मौत, दुर्गम पहाड़ी में 6 घंटे चला रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन
Next Post
अंकिता भंडारी की मां राजी हुईं तो कांग्रेस दे सकती है टिकट, उत्तराखंड में इस सीट से इमोशनल कार्ड की तैयारी
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    CM धामी से मिलीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, दिसंबर 2026 से मानदेय बढ़ाने पर जताया आभार.

    • 23 Nov 2026
  • image

    'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.

    • 03 Nov 2026
  • image

    'तो राजनीति से संन्यास ले लूंगा', जेनी प्रकरण पर हरक सिंह बोले- न्यायालय की देखरेख में दोबारा से जांच करा लो.

    • 11 Nov 2026

Recent News

  • image

    उत्तराखंड के जागेश्वर की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाई जा रहीं, पूर्व सीएम हरीश रावत सहित स्थानीय लोगों ने किया विरोध.

    • 28 Nov 2026
  • image

    परिसीमन बिल आने से पहले 'जैरीमेंडरिंग' शब्द आया चर्चा में, इसका क्या मतलब और विपक्ष को कैसा डर?.

    • 28 Nov 2026
  • image

    उत्‍तराखंड के भवनों में दुर्घटनावश आग लगने की घटनाओं को माना जाएगा आपदा: सीएम पुष्‍कर सिंह धामी.

    • 27 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.