रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में सोमवार रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। बारातियों से भरी गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। अगस्त्यमुनि इलाके में हुए इस हादसे में चार बारातियों की मौत हो गई जबकि छह गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन में सवार लोग कंडारा से बारात में शामिल होकर वापस अपने गांव रांसी की ओर लौट रहे थे।
दुर्घटना की खबर मिलते ही SDRF और पुलिस मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। वाहन सवार घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए। जिस इलाके में दुर्घटना हुई, वहां सड़क मार्ग उपलब्ध न होने और अत्यंत दुर्गम पहाड़ी भूभाग होने के कारण रेस्क्यू टीमों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। SDRF, DDRF जवानों और स्थानीय लोग करीब 4 किमी पैदल चले और घायलों को मुख्य सड़क तक पहुंचाया गया।
6 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन
लगभग 6 घंटे तक चले संयुक्त रेस्क्यू अभियान के दौरान सभी 6 घायलों को सुरक्षित निकालकर उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया। इनमें से 4 घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया।
ये हुए घायल
1. उमेद सिंह राणा, पुत्र श्री चंद्र सिंह राणा, उम्र 52 वर्ष, निवासी ग्राम रांसी, थाना ऊखीमठ, जनपद रुद्रप्रयाग।
2. राजेंद्र सिंह, पुत्र श्री चंद्र सिंह, उम्र 56 वर्ष, निवासी ग्राम रांसी, थाना ऊखीमठ, जनपद रुद्रप्रयाग।
3. लविश राणा, पुत्र श्री दिलीप सिंह राणा, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम रांसी, थाना ऊखीमठ, जनपद रुद्रप्रयाग।
4. कु. वंशिका, पुत्री श्री आशीष रावत, उम्र 08 वर्ष, निवासी ग्राम कांथा, थाना ऊखीमठ, जनपद रुद्रप्रयाग।
5. उर्मिला देवी, पत्नी श्री भरत सिंह राणा, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम चिलोंड, थाना गुप्तकाशी, जनपद रुद्रप्रयाग।
6. श्रीमती पूजा, पत्नी श्री आशीष रावत, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम कांथा, थाना ऊखीमठ, जनपद रुद्रप्रयाग।
मृतकों की सूची
1. कुंवर सिंह, पुत्र श्री बचन सिंह, उम्र 60 वर्ष, निवासी ग्राम रांसी, ऊखीमठ।
2. मदन सिंह, पुत्र श्री मोहन सिंह, उम्र 40 वर्ष।
3. सूरत सिंह, पुत्र श्री भीम सिंह, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम देड़ा, ऊखीमठ।
4. बलवीर सिंह, पुत्र श्री बिहारी सिंह, उम्र 70 वर्ष, निवासी ग्राम दादा गीड बस्ती, रांसी, ऊखीमठ।