कर्णप्रयाग: उत्तराखंड के कर्णप्रयाग तहसील के एसडीएम अकलेश नौडियाल की शादी की चर्चा हो रही है। उन्होंने अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण की एसडीएम यक्षी अरोड़ा के साथ शादी की है। दो प्रशासनिक अधिकारियों की शादी की चर्चा इसकी सादगी को लेकर हो रही है। दोनों ने चर्चित उमा देवी मंदिर में सादे समारोह में शादी कर ली। वहीं, अकलेश नौडियाल के शादी के साथ ही
अकलेश नौडियाल 2023 बैच के उत्तराखंड पीसीएस अधिकारी हैं। उन्होंने उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा 2021 में छठी रैंक हासिल कर सफलता दर्ज की थी। अकलेश नौडियाल मूल रूप से उत्तरकाशी जिले के पुरोला इलाके के पुजेली गांव के रहने वाले हैं।
एसडीएम अकलेश नौडियाल को गौचर मेले का मेला अधिकारी बनाया गया था। 74वें राजकीय औद्योगिक एवं सांस्कृतिक गौचर मेला का आयोजन करा रहे थे। यह आयोजन 14 से 20 नवंबर तक हुआ। मेला के समापन के अगले ही दिन अकलेश नौडियाल के शादी करने के कारण इसकी चर्चा हो रही है।
प्रशासनिक अधिकारियों की शादी आम तौर पर बड़े होटलों में होती है। शादी पर भव्य आयोजन होता है। हालांकि, अकलेश और यक्षी अरोड़ा ने महंगी शादी की जगह मां उमा देवी मंदिर को चुना। वहां पर शादी के सात फेरे लिए। मंदिर में पूजा कराने वाले नरेश पंडित ने शादी को संपन्न कराया
नरेश पंडित ने वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-पाठ के बीच शादी की विधियों को पूरा कराया गया। शादी समारोह में दोनों परिवारों के करीबी सदस्य और कुछ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इस समारोह को उत्तराखंड की धार्मिक संस्कृति से जोड़कर देखा जा रहा है।