logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Thursday, 1 October 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव: DAV में ABVP के नवदीप राणा जीते, मोरी में NSUI का दबदबा, CM धामी ने दी बधाई.
  • यूपी-उत्तराखंड की 11 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान, चुनाव आयोग ने जारी की अधिसूचना.
  • उत्तरकाशी में फंसे ट्रैकर्स की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाए, सीएम धामी ने दिया निर्देश.
  • सपा ने उत्तराखंड में अब्दुल मतीन सिद्दीकी को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया, सोनम बगवाड़ी और आभा बड़थवाल को भी जिम्मेदारी दी.
  • मसूरी एमपीजी कॉलेज छात्र संघ चुनाव: ABVP के उपाध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष के नामांकन निरस्त, जमकर हंगामा.
 
  • Home
  • 'हरिद्वार के साथ मेरा रोमांस तेजी से बढ़ रहा', पूर्व सीएम हरीश रावत ने विधानसभा चुनाव से पहले चौंका दिया

'हरिद्वार के साथ मेरा रोमांस तेजी से बढ़ रहा', पूर्व सीएम हरीश रावत ने विधानसभा चुनाव से पहले चौंका दिया.

 
  • Rahul Parasar
  • 25 Sep 2026
  • 878
image  

 

देहरादून: पूर्व सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता हरीश रावत ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर हरिद्वार से खुलकर चुनाव लड़ने की इच्छा जताकर सबको चौंका दिया है। बता दें कि हरीश रावत ने इससे पहले कहा था कि वे अब उम्र के ऐसे पड़ाव में है कि चुनाव लड़ेंगे नहीं लड़ाऐंगे। लेकिन दिल्ली से लंबे समय बाद लौटते ही हरीश रावत की सोशल मीडिया पोस्ट ने प्रदेश की सियासत गरमा दी है।

खासकर कांग्रेस के अंदर अब एक बार फिर नई बहस शुरू होने जा रही है। हरदा के इस नए सियासी दांव से कांग्रेस के अंदर संग्राम होना तय है। हरीश रावत हरिद्वार सीट से लोकसभा सांसद रह चुके हैं। अब वे हरिद्वार से विधायक का चुनाव लड़ने की इच्छा जता रहे हैं। बता दें कि हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत ह​रिद्वार ग्रामीण से विधायक हैं।

हरदा ने क्या जताई इच्छा

ह​रीश रावत ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा है कि 'उम्र बढ़ रही है, मगर हरिद्वार के साथ मेरा रोमांस भी उतनी ही तेजी से बढ़ रहा है। वर्ष 2009 से 2014 के उस हिस्से तक जब मैं लोकसभा में हरिद्वार का प्रतिनिधित्व करता था, मेरे जीवन का स्वर्णिम काल था। मतदाता और प्रतिनिधि के रूप में हम एक-दूसरे में इतने घुल-मिल गए थे, जिस प्रकार दूध में चीनी और छाछ में पानी मिलने के बाद उसको अलग पहचानना कठिन होता है। हम एक-दूसरे के पर्याय बन गए थे। सैकड़ों घरों से मेरा व्यक्तिगत, पारिवारिक रिश्ता बना जो आज भी कायम है। हजारों-हजार भाई-बहनों से प्रेम, सौहार्द और कर्तव्य के रिश्ते बने, जो आज भी जारी हैं।'

हरीश रावत को विधानसभा में भेजें

हरदा लिखते हैं कि 'मेरे दिल में एक इच्छा सी उठ रही है कि क्या मैं एक बार हरिद्वार का प्रतिनिधित्व नहीं कर सकता? मैं एक बार विधानसभा को हरिद्वारमय करना चाहता हूं। बहुत सारी सोच, प्लानिंग मेरे मन में हरिद्वार के लिए हैं। मैं उत्तराखंड का संबल, उत्तराखंड का पिलर, हरिद्वार का निर्माण करना चाहता हूँ। लोग भी चाहते हैं। सोलानी के इस पार के लोगों के मन में यह बलवती भावना है कि हम एक बार हरिद्वार से एक बार हरीश रावत को विधानसभा में भेजें।

अपनी भावना दबानी पड़ती है

हरीश रावत ने आगे लिखा है कि 'जब मैं राज्य के सामने समग्र सवालों को, जिसमें पार्टी के आंतरिक सवाल भी सम्मिलित हैं, ध्यान में लाता हूं और विवेचन करता हूं तो मुझे अपनी भावना दबानी पड़ती है, लेकिन मैं इतना तो कर सकता हूँ कि हरिद्वार से इस बार फिर एक सुदृढ़, विवेकशील, समन्वयकारी, सबको मिलाकर चलने वाला नेतृत्व विधानसभा में पहुंच सके। मगर यह तय है कि जब तक मुझ में सांस है, 'पत्रं पुष्पं' की तरह ही सही मैं हरिद्वार की सेवा करता रहूंगा और अल्मोड़ा को ध्यान में रख करके करूंगा, कोई चीज छिपा करके नहीं। वैसे भी मेरा प्यार छिपा हुआ प्यार नहीं था, खुल्लम-खुल्ला प्यार था, वह यथावत खुल्लम-खुल्ला रहेगा।'

हरदा की पोस्ट से साफ है ​कि वे हरिद्वार से चुनाव लड़ना चाहते हैं, अगर मौका न​हीं मिला तो अपने चहेते चेहरे के लिए टिकट मांग सकते हैं। जिसका असर आने वाले दिनों में हरिद्वार समेत पूरे प्रदेश की राजनीति में देखने को मिल सकता है।

 

 
Share
Previous Post
देहरादून: CM धामी ने NIM के पर्वतारोहियों का किया सम्मान, एकांकागुआ सहित चार अभियानों की सफलता पर दी बधाई
Next Post
35 मिनट से लेकर 15 घंटे तक की बिजली कटौती! उत्तराखंड में क्यों गहराया बिजली संकट?
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    सीबीआई कोर्ट ने आचार्य बालकृष्ण को बरी किया, 15 साल पुराना फर्जी पासपोर्ट का है मामला.

    • 08 Sep 2026
  • image

    देहरादून में दिनदहाड़े महिला को किडनैप करने की कोशिश, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई वारदात.

    • 26 Sep 2026
  • image

    'रैली के दौरान मंच से जिहादी नारे लगाए', हल्द्वानी में शुद्धिकरण मामले को लेकर सीएम धामी ने कांग्रेस पर बोला हमला.

    • 10 Sep 2026

Recent News

  • image

    उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव: DAV में ABVP के नवदीप राणा जीते, मोरी में NSUI का दबदबा, CM धामी ने दी बधाई.

    • 29 Sep 2026
  • image

    यूपी-उत्तराखंड की 11 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान, चुनाव आयोग ने जारी की अधिसूचना.

    • 29 Sep 2026
  • image

    उत्तरकाशी में फंसे ट्रैकर्स की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाए, सीएम धामी ने दिया निर्देश.

    • 28 Sep 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.