logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Friday, 2 October 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव: DAV में ABVP के नवदीप राणा जीते, मोरी में NSUI का दबदबा, CM धामी ने दी बधाई.
  • यूपी-उत्तराखंड की 11 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान, चुनाव आयोग ने जारी की अधिसूचना.
  • उत्तरकाशी में फंसे ट्रैकर्स की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाए, सीएम धामी ने दिया निर्देश.
  • सपा ने उत्तराखंड में अब्दुल मतीन सिद्दीकी को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया, सोनम बगवाड़ी और आभा बड़थवाल को भी जिम्मेदारी दी.
  • मसूरी एमपीजी कॉलेज छात्र संघ चुनाव: ABVP के उपाध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष के नामांकन निरस्त, जमकर हंगामा.
 
  • Home
  • फिल्म 'हनुमान अंश' उत्तराखंड में टैक्स फ्री; धामी सरकार का बड़ा फैसला, बाबा नीम करौली के जीवन पर है आधारित

फिल्म 'हनुमान अंश' उत्तराखंड में टैक्स फ्री; धामी सरकार का बड़ा फैसला, बाबा नीम करौली के जीवन पर है आधारित.

 
  • Rahul Parasar
  • 16 Sep 2026
  • 582
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने फिल्म ' हनुमान अंश ' को राज्य में टैक्स फ्री कर दिया है। इस संबंध में महानिदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग और मुख्य कार्यकारी अधिकारी यूएफडीसी, बंशीधर तिवारी ने आयुक्त राज्य कर को पत्र जारी किया है। सरकार के आदेश के अनुसार, फिल्म 'हनुमान अंश' को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है कि मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों में फिल्म के प्रदर्शन के लिए दी जाने वाली सेवा पर राज्य के भीतर भुगतान किए जाने वाले एसजीएसटी की प्रतिपूर्ति सरकार की ओर से की जाएगी। यानी दर्शकों से एसजीएसटी नहीं लिया जाएगा।

बाबा नीम करौली का दिखा है जीवन

'हनुमान अंश' की कहानी लक्ष्मण दास के जीवन पर आधारित है, जो आगे चलकर नीम करौली बाबा के नाम से प्रसिद्ध हुए। फिल्म में उनके जीवन की आध्यात्मिक यात्रा को दिखाने की कोशिश की गई है। कहानी एक ऐसे व्यक्ति के सफर को सामने लाती है, जिसकी जिंदगी धीरे-धीरे आध्यात्मिकता और भक्ति की ओर बढ़ती है और बाद में वह लाखों लोगों के लिए श्रद्धा का केंद्र बन जाते हैं।

फिल्म का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है। विशाल इससे पहले 2013 में 'वॉर्निंग' फिल्म का निर्देशन कर चुके हैं। 'हनुमान अंश' में शोभिनव सत्या ने नीम करौली बाबा का किरदार निभाया है। फिल्म में चंदन के. आनंद भी अहम भूमिका में हैं। उन्होंने डॉ. राम नंदन भोसले का किरदार निभाया है। इसके अलावा पूर्णिमा तिवारी और अनिल रस्तोगी जैसे कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं।
 

गाने हुए हैं लोकप्रिय

फिल्म के गानों ने भी इसकी लोकप्रियता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। खास तौर पर 'मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान' और 'पावर्ती' गीत को दर्शकों का काफी प्यार मिला है। 'मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान' गाने को 25 साल के नेत्रहीन गायक सुनील लोधी ने आवाज दी है। फिल्म का 'पार्वती' गाना भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ है।

फिल्म को दर्शकों द्वारा खूब पंसद किया जा रहा है। जिस फिल्म ने सिनेमाघरों में महज 10 लाख रुपए से शुरुआत की थी, वह रिलीज के 35 दिन से ज्यादा गुजर जाने के बावजूद दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है। वहीं, फिल्म की कमाई में वीकेंड पर जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। फिल्म भारत में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई कर चुकी है।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार आई तो गैरसेंण राजधानी और हर परिवार से एक को रोजगार, गणेश गोदियाल ने किए ये वादे
Next Post
उत्तराखंड में बीजेपी विधायकों के लिए बड़ी खबर, चुनाव से पहले होगा फाइनल सर्वे, 6 बिंदुओं को बनाया जाएगा आधार
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    केदारनाथ मार्ग पर भूस्खलन, 6500 से ज्यादा फंसे यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया; सोनप्रयाग में लोगों को रोका गया.

    • 15 Sep 2026
  • image

    CM धामी ने बामणी गांव में महिलाओं संग किया छाछनी नृत्य, लोक संस्कृति को बताया उत्तराखंड की पहचान.

    • 21 Sep 2026
  • image

    फर्जी प्रमाणपत्रों पर CM धामी का सख्त एक्शन, 8 अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र निरस्त; अब सभी कैटेगरी की जांच.

    • 21 Sep 2026

Recent News

  • image

    उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव: DAV में ABVP के नवदीप राणा जीते, मोरी में NSUI का दबदबा, CM धामी ने दी बधाई.

    • 29 Sep 2026
  • image

    यूपी-उत्तराखंड की 11 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान, चुनाव आयोग ने जारी की अधिसूचना.

    • 29 Sep 2026
  • image

    उत्तरकाशी में फंसे ट्रैकर्स की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाए, सीएम धामी ने दिया निर्देश.

    • 28 Sep 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.