logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Thursday, 1 October 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव: DAV में ABVP के नवदीप राणा जीते, मोरी में NSUI का दबदबा, CM धामी ने दी बधाई.
  • यूपी-उत्तराखंड की 11 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान, चुनाव आयोग ने जारी की अधिसूचना.
  • उत्तरकाशी में फंसे ट्रैकर्स की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाए, सीएम धामी ने दिया निर्देश.
  • सपा ने उत्तराखंड में अब्दुल मतीन सिद्दीकी को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया, सोनम बगवाड़ी और आभा बड़थवाल को भी जिम्मेदारी दी.
  • मसूरी एमपीजी कॉलेज छात्र संघ चुनाव: ABVP के उपाध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष के नामांकन निरस्त, जमकर हंगामा.
 
  • Home
  • उत्तराखंड चुनाव से पहले पौड़ी के BJP के मजबूत किले में NSUI की सेंध, ABVP का सूपड़ा साफ

उत्तराखंड चुनाव से पहले पौड़ी के BJP के मजबूत किले में NSUI की सेंध, ABVP का सूपड़ा साफ.

 
  • Vivek Mishra
  • 11 Sep 2026
  • 725
image  

 

हरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। उत्तराखंड में हुए छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) को बड़ा झटका लगा है। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के पौड़ी परिसर छात्रसंघ चुनाव के नतीजों में NSUI ने शानदार प्रदर्शन किया। ABVP अध्यक्ष और सचिव पद पर हार गई है। श्रीनगर विश्वविद्यालय परिणाम के बाद छात्रों ने जमकर जश्न मनाया।

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर (श्रीनगर विश्वविद्यालय) में छात्रसंघ चुनाव के परिणाम देर शाम घोषित हुए। शुक्रवार को हुए मतदान के बाद देर शाम तक चली मतगणना में अध्यक्ष पद पर जय हो ग्रुप के हिमांशु भंडारी ने जीत दर्ज की। उन्हें कुल 3301 मत पड़े, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी एबीवीपी के भुवन चमोली को 1796 मत मत मिले।

उपाध्यक्ष पद पर छात्रम संगठन के पुलकित अग्रवाल को 2991 मत मिले और उन्होंने जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रीति वर्मा को 2046 मत पड़े। सचिव पद पर एनएसयूआई के मयंक बहुगुणा ने 2708 मत हासिल कर जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रहे एबीवीपी के पंकज को 2375 मत मिले। सह-सचिव पद पर अमन कुनियाल ने 1694 मत हासिल कर जीत दर्ज की। रनर रही निशा को 1652 मतों पर संतोष करना पड़ा। कोषाध्यक्ष पद पर रामस्वरूप का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। वहीं, दूसरी ओर विवि प्रतिनिधि पद पर आइसा के युवराज ने 2979 मत हासिल की जीत प्राप्त की, जबकि छात्रा प्रतिनिधि पद पर सुनिधि सिंह 2105 मत हासिल कर विजयी रही।

बीजीआर परिसर NSUI का दबदबा

वहीं, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के बीजीआर परिसर में हुए छात्रसंघ चुनाव के परिणामों में एनएसयूआई का दबदबा रहा। एनएसयूआई ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष और कार्यकारिणी के चार सदस्यों के सापेक्ष तीन में जीत दर्ज की। परिसर में उपाध्यक्ष, सह सचिव, चार कार्यकारिणी सदस्य और यूआर को निर्विरोध चुना गया। एबीवीपी को इस बार कार्यकारिणी सदस्य के लिए निर्विरोध निर्वाचित प्रत्याशी से ही संतुष्ट होना पड़ा।
 

पौड़ी के छह सीटों पर बीजेपी के विधायक हैं

पौड़ी गढ़वाल को उत्तराखंड में बीजेपी के मजबूत किलों में गिना जाता है। पौड़ी जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर बीजेपी के विधायक हैं। पौड़ी क्षेत्र से पुष्कर सिंह धामी सरकार में मंत्री धन सिंह रावत और सतपाल महाराज जैसे बड़े चेहरे हैं, जबकि कोटद्वार से ऋतु खंडूरी विधानसभा अध्यक्ष हैं। ऐसे में छात्रसंघ चुनाव के नतीजे राजनीतिक तौर पर चर्चा का विषय बन गए हैं। चुनाव में NSUI ने सभी प्रमुख पदों पर जीत दर्ज कर ABVP को बड़ा झटका दिया है।

 

 

 
Share
Previous Post
Sainik School Vacancy 2026: सैनिक स्कूल में निकली नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, 12वीं पास को भी मौका, यहां भेज
Next Post
PM मोदी के जन्मदिन पर उत्तराखंड में सेवा संकल्प अभियान का आगाज, 11 कार्यक्रमों से विकसित भारत का संदेश देगी धामी सरकार
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Assembly Election 2027: यूपी, पंजाब समेत 5 राज्यों में इलेक्शन का काउंटडाउन, फरवरी-मार्च में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव.

    • 08 Sep 2026
  • image

    CM धामी ने किसान-केंद्रित ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप किया लॉन्च, किसानों को मिलेंगी मौसम से बाजार तक कई सुविधाएं.

    • 05 Sep 2026
  • image

    फिल्म 'हनुमान अंश' उत्तराखंड में टैक्स फ्री; धामी सरकार का बड़ा फैसला, बाबा नीम करौली के जीवन पर है आधारित.

    • 16 Sep 2026

Recent News

  • image

    उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव: DAV में ABVP के नवदीप राणा जीते, मोरी में NSUI का दबदबा, CM धामी ने दी बधाई.

    • 29 Sep 2026
  • image

    यूपी-उत्तराखंड की 11 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान, चुनाव आयोग ने जारी की अधिसूचना.

    • 29 Sep 2026
  • image

    उत्तरकाशी में फंसे ट्रैकर्स की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाए, सीएम धामी ने दिया निर्देश.

    • 28 Sep 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.