Ambikapur Sainik School Staff Recruitment 2026: सैनिक स्कूल में नौकरी लेना चाहते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। सैनिक स्कूल अंबिकापुर में नॉन टीचिंग स्टाफ की रिक्रूटमेंट के लिए आवेदन चल रहे हैं। योग्य अभ्यर्थियों को इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए स्कूल को फॉर्म भेजना होगा। आवेदन प्रक्रिया बहुत जल्द समाप्त होने वाली है, तो ज्यादा देर ना करें।
सैनिक स्कूल की स्टाफ की इस वैकेंसी के जरिए लैबोरेटरी असिस्टेंट, पीटीआई कम मेट्रन, वार्ड बॉय और बैंड मास्टर के पद भरे जाएंगे। रेगुलर और कॉन्ट्रेक्चुअल बेस पर नियुक्ति की जाएगी। जिसके लिए स्कूल द्वारा पदानुसार आवेदन मांगे गए हैं। खास बात यह है कि 12वीं तक पढ़े- लिखे उम्मीदवारों को भी इस भर्ती में मौका मिल रहा है।
| पद का नाम | वैकेंसी | रेगुलर/कॉन्ट्रेक्चुअल | योग्यता |
| लैबोरेट्री असिस्टेंट (बायोलॉजी) | 01 | रेगुलर | स्केल मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से साइंस से 12वीं या इसके समकक्ष बायोलॉजी से परीक्षा पास की हो। एज लिमिट 21-35 वर्ष तक हो। |
| पीईएम/पीटीआई कम मैट्रन (महिला) | 01 | कॉन्ट्रेक्चुअल | चार साल का इंटीग्रेटेड कोर्स। फिजिकेशन एजुकेशन में बैचलर की डिग्री/ फिजिकल एजुकेशन और स्पोर्ट्स के साथ बैचलर की डिग्री कम से कम 50 प्रतिशत मार्क्स के साथ हासिल की हो। या ग्रेजुएशन के साथ बीपीईडी किया हो। 18-50 वर्ष तक मान्य होगी। |
| बैंड मास्टर/म्यूजिक टीचर | 01 | कॉन्ट्रेक्चुअल | पोटेंशियल बैंड मास्टर/बैंड मेजर/ड्रम मेजर कोर्स एईसी ट्रेनिंग कॉलेज और सेंटर पचमारही या समकक्ष नेवल/एयरफोर्स कोर्स या समकक्ष कोर्स किया हो। केवल म्यूजिक टीचर के लिए हायर सेकेंडरी के साथ डिग्री या म्यूजित में डिप्लोमा किया हो। 18-50 वर्ष तक उम्र हो। |
| वार्ड बॉय | 04 | कॉन्ट्रेक्चुअल |
इंटरमीडिएट या समकक्ष योग्यता हासिल की हो। 18-50 वर्ष तक उम्र तय की गई है। आयुसीमा की गणना 1 अक्टूबर 2026 के आधार पर एज लिमिट काउंट की जाएगी। |
अंबिकापुर सैनिक स्कूल द्वारा इन सभी पदों पर अलग-अलग सैलरी ऑफर की जा रही है।
रेगुलर पोस्ट पर आवेदन के लिए ₹500 एप्लिकेशन फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी। वहीं कॉन्ट्रेक्चुअल पोस्ट के लिए यह फीस ₹300 है। आवेदन शुल्क आरटीजीएस/एनईएफटी/डिजिटल मोड के जरिए 'सैनिक स्कूल अंबिकापुर प्रिंसिपल' के अकाउंट में ट्रांसफर करने होंगे। इसके अलावा एप्लिकेशन फॉर्म स्कूल को भेजने की लास्ट डेट 11 सितंबर 2026 है। इस डेट तक या इससे पहले कैंडिडेट्स का फॉर्म सैनिक स्कूल अंबिकापुर में पहुंच जाना चाहिए। एप्लिकेशन फॉर्म का फॉर्मेट नोटिफिकेशन में दिया गया है। आपको यही हाथ से भरकर स्कूल तक पहुंचाना होगा।