logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Thursday, 1 October 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव: DAV में ABVP के नवदीप राणा जीते, मोरी में NSUI का दबदबा, CM धामी ने दी बधाई.
  • यूपी-उत्तराखंड की 11 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान, चुनाव आयोग ने जारी की अधिसूचना.
  • उत्तरकाशी में फंसे ट्रैकर्स की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाए, सीएम धामी ने दिया निर्देश.
  • सपा ने उत्तराखंड में अब्दुल मतीन सिद्दीकी को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया, सोनम बगवाड़ी और आभा बड़थवाल को भी जिम्मेदारी दी.
  • मसूरी एमपीजी कॉलेज छात्र संघ चुनाव: ABVP के उपाध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष के नामांकन निरस्त, जमकर हंगामा.
 
  • Home
  • उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव: DAV में ABVP के नवदीप राणा जीते, मोरी में NSUI का दबदबा, CM धामी ने दी बधाई

उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव: DAV में ABVP के नवदीप राणा जीते, मोरी में NSUI का दबदबा, CM धामी ने दी बधाई.

 
  • Devesh Pandey
  • 29 Sep 2026
  • 758
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव के नतीजे लगातार सामने आ रहे हैं। देहरादून के DAV PG कॉलेज में ABVP के नवदीप राणा अध्यक्ष चुने गए हैं। जीत के बाद नवदीप राणा और उनके समर्थकों ने जश्न मनाया। वहीं SGRR कॉलेज में ABVP ने सभी प्रमुख पदों पर जीत दर्ज की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फेसबुक पर पोस्ट कर छात्रसंघ चुनावों में जीत दर्ज करने वाले ABVP के सभी प्रत्याशियों को बधाई दी।

वहीं, नैनीताल के DSB परिसर में निर्दलीय प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह चौहान अध्यक्ष चुने गए हैं। प्रदेश के अलग-अलग कॉलेजों में चुनाव परिणामों के बीच कहीं जीत के बाद समर्थकों ने जश्न मनाया तो कहीं हंगामे की स्थिति भी देखने को मिली।

DAV PG कॉलेज में मतगणना के दौरान हंगामा

देहरादून के DAV PG कॉलेज में मतगणना के दौरान हंगामा हुआ। कुछ लोगों ने कॉलेज गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस और NSUI कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई।

काउंटिंग स्थल पर तोड़फोड़ के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसी कॉलेज में ABVP के नवदीप राणा अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज करने में सफल रहे।
 

MBPG कॉलेज में छात्रों के दो गुट भिड़े

हल्द्वानी के MBPG कॉलेज में मतदान के बाद छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान निर्दलीय प्रत्याशी सार्थक रस्तोगी का सिर फट गया। छात्रों के बीच हुई झड़प में छात्राएं भी आपस में भिड़ गईं और एक-दूसरे के बाल खींचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठी फटकारकर छात्रों को वहां से हटाया।

खबर लिखे जाने तक MBPG कॉलेज की मतगणना में निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल फिलहाल आगे चल रहे थे।
 

KLDAV कॉलेज में NSUI ने चार पद जीते

रुड़की के KLDAV कॉलेज में NSUI ने छह में से चार पदों पर जीत दर्ज की है। वहीं सतपुली में NSUI ने सभी पदों पर निर्विरोध जीत दर्ज की।
 

मोरी में NSUI के सभी प्रत्याशियों की जीत

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मोरी में छात्रसंघ चुनाव में NSUI के सभी प्रत्याशियों ने अपने-अपने पदों पर जीत हासिल की। NSUI के सभी प्रत्याशियों की जीत के साथ प्रतिद्वंद्वी पैनल पीछे रह गया।

बेरीनाग में ABVP की निर्विरोध जीत

बेरीनाग में ABVP ने सभी पदों पर निर्विरोध जीत दर्ज की है। इस तरह प्रदेश के अलग-अलग महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव के परिणाम लगातार सामने आ रहे हैं।
 

सीएम धामी ने ABVP के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फेसबुक पर पोस्ट कर छात्रसंघ चुनावों में जीत दर्ज करने वाले ABVP के सभी प्रत्याशियों को बधाई दी। उन्होंने लिखा कि युवाओं की इस हुंकार ने स्पष्ट कर दिया है कि देवभूमि की युवाशक्ति राष्ट्रवादी विचारधारा और छात्रहित के प्रति समर्पित संगठन के साथ खड़ी है, न कि ‘झूठ की गूंज’ से युवाओं को भ्रमित करने वाली सोच के साथ।

धामी ने कहा कि उत्तराखंड की युवाशक्ति ने अपने वोट की ताकत से देश तोड़ने वाली विचारधारा को करारा जवाब दिया है।

 

 
Share
Previous Post
उत्तरकाशी में फंसे ट्रैकर्स की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाए, सीएम धामी ने दिया निर्देश
Next Post
यूपी-उत्तराखंड की 11 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान, चुनाव आयोग ने जारी की अधिसूचना
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    PM मोदी के जन्मदिन पर उत्तराखंड में सेवा संकल्प अभियान का आगाज, 11 कार्यक्रमों से विकसित भारत का संदेश देगी धामी सरकार.

    • 11 Sep 2026
  • image

    पूर्व सीएम हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दिया, ईडी की कार्रवाई के बाद उठाया कदम.

    • 12 Sep 2026
  • image

    उत्तराखंड में बीजेपी विधायकों के लिए बड़ी खबर, चुनाव से पहले होगा फाइनल सर्वे, 6 बिंदुओं को बनाया जाएगा आधार.

    • 17 Sep 2026

Recent News

  • image

    उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव: DAV में ABVP के नवदीप राणा जीते, मोरी में NSUI का दबदबा, CM धामी ने दी बधाई.

    • 29 Sep 2026
  • image

    यूपी-उत्तराखंड की 11 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान, चुनाव आयोग ने जारी की अधिसूचना.

    • 29 Sep 2026
  • image

    उत्तरकाशी में फंसे ट्रैकर्स की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाए, सीएम धामी ने दिया निर्देश.

    • 28 Sep 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.