logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Thursday, 1 October 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव: DAV में ABVP के नवदीप राणा जीते, मोरी में NSUI का दबदबा, CM धामी ने दी बधाई.
  • यूपी-उत्तराखंड की 11 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान, चुनाव आयोग ने जारी की अधिसूचना.
  • उत्तरकाशी में फंसे ट्रैकर्स की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाए, सीएम धामी ने दिया निर्देश.
  • सपा ने उत्तराखंड में अब्दुल मतीन सिद्दीकी को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया, सोनम बगवाड़ी और आभा बड़थवाल को भी जिम्मेदारी दी.
  • मसूरी एमपीजी कॉलेज छात्र संघ चुनाव: ABVP के उपाध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष के नामांकन निरस्त, जमकर हंगामा.
 
  • Home
  • उत्तरकाशी में फंसे ट्रैकर्स की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाए, सीएम धामी ने दिया निर्देश

उत्तरकाशी में फंसे ट्रैकर्स की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाए, सीएम धामी ने दिया निर्देश.

 
  • Shubham Sehgal
  • 28 Sep 2026
  • 619
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में ट्रैकर्स के फंसने के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया है। उत्तराखंड सरकार की ओर से इस दिशा में तेजी से कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी के कारण फंसे ट्रैकर्स के संबंध में सचिव, आपदा प्रबंधन से दूरभाष पर वार्ता कर राहत एवं बचाव अभियान की विस्तृत जानकारी ली।

सीएम धामी ने निर्देश दिए कि ट्रैकिंग एवं पर्वतारोहण के लिए उच्च हिमालयी क्षेत्रों में गए सभी ट्रैकर्स एवं पोर्टर्स की सुरक्षित वापसी सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्यों में सभी आवश्यक संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित निकाला जाए।

सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रभावित क्षेत्रों में गए पर्यटकों को सकुशल उनके गंतव्य तक पहुंचाने के साथ ही उनके लिए आवश्यक चिकित्सकीय सहायता, भोजन एवं अन्य जरूरी सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड आने वाले प्रत्येक तीर्थयात्री और पर्यटक की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रतिकूल मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए संबंधित विभाग पूरी सतर्कता और आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
 

तेजी से चला अभियान

उत्तरकाशी के हाई अल्टीट्यूड हिमालयी एरिया में बर्फबारी के कारण ट्रैकिंग के लिए गए पर्यटकों के फंसने का मामला सामने आया। इसके बाद तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। हेलिकॉप्टर से 29 ट्रैकर्स को बर्फबारी वाले इलाके से निकाल कर हर्षिल पहुंचाए जाने की खबर सामने आई है। सीएम धामी ने इस मामले में गंभीरता से एक्शन के निर्देश दिए हैं।

 

 
Share
Previous Post
सपा ने उत्तराखंड में अब्दुल मतीन सिद्दीकी को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया, सोनम बगवाड़ी और आभा बड़थवाल को भी जिम्मेदारी दी
Next Post
उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव: DAV में ABVP के नवदीप राणा जीते, मोरी में NSUI का दबदबा, CM धामी ने दी बधाई
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले: मुख्यमंत्री धामी.

    • 23 Sep 2026
  • image

    केदारनाथ मार्ग पर भूस्खलन, 6500 से ज्यादा फंसे यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया; सोनप्रयाग में लोगों को रोका गया.

    • 15 Sep 2026
  • image

    'जिला स्तर पर ही हो निस्तारण', सीएम धामी ने सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश.

    • 22 Sep 2026

Recent News

  • image

    उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव: DAV में ABVP के नवदीप राणा जीते, मोरी में NSUI का दबदबा, CM धामी ने दी बधाई.

    • 29 Sep 2026
  • image

    यूपी-उत्तराखंड की 11 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान, चुनाव आयोग ने जारी की अधिसूचना.

    • 29 Sep 2026
  • image

    उत्तरकाशी में फंसे ट्रैकर्स की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाए, सीएम धामी ने दिया निर्देश.

    • 28 Sep 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.