logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Thursday, 1 October 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव: DAV में ABVP के नवदीप राणा जीते, मोरी में NSUI का दबदबा, CM धामी ने दी बधाई.
  • यूपी-उत्तराखंड की 11 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान, चुनाव आयोग ने जारी की अधिसूचना.
  • उत्तरकाशी में फंसे ट्रैकर्स की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाए, सीएम धामी ने दिया निर्देश.
  • सपा ने उत्तराखंड में अब्दुल मतीन सिद्दीकी को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया, सोनम बगवाड़ी और आभा बड़थवाल को भी जिम्मेदारी दी.
  • मसूरी एमपीजी कॉलेज छात्र संघ चुनाव: ABVP के उपाध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष के नामांकन निरस्त, जमकर हंगामा.
 
  • Home
  • देहरादून में दिनदहाड़े महिला को किडनैप करने की कोशिश, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई वारदात

देहरादून में दिनदहाड़े महिला को किडनैप करने की कोशिश, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई वारदात.

 
  • Vivek Mishra
  • 26 Sep 2026
  • 645
image  

 

देहरादून : देहरादून में दिनदहाड़े एक महिला को किडनैप का प्रयास करने का मामला आया है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसके बाद हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की सतर्कता से बदमाश अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाए और महिला ने किसी तरह अपनी जान बचाई। पुलिस इस घटना को लेकर जांच पड़ताल कर रही है।

बताया गया कि रायपुर थाना क्षेत्र के सहस्रधारा रोड स्थित नालापानी चौक के पास बुधवार सुबह स्कूटी सवार महिला को कार सवार कुछ लोगों ने रोका और जबरन कार में बैठाने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने और आसपास लोगों के जुटने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। महिला ने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के बाद थाना रायपुर में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस घटनास्थल की आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

काले रंग की स्विफ्ट से उतरे दो लोग

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि बुधवार सुबह वह अपनी बेटी को स्कूटी से स्कूल छोड़ने के लिए निकली थीं। उन्होंने बेटी को नालापानी चौक पर छोड़ा और घर आ रही थीं तो सहस्रधारा रोड स्थित कानकुंज वाली गली के पास पीछे से काले रंग की स्विफ्ट कार तेजी से उन्हें ओवरटेक करते हुए आगे आई। कार की पिछली सीट पर बैठे दो आरोपी उतरे और उन्हें पकड़ लिया। धक्कामुक्की के बीच महिला ने शोर मचाया तो आसपास से लोग पहुंच गए। इस बीच आरोपी भाग गए।

पुलिस के मुताबिक, घटना 23 सितंबर बुधवार सुबह करीब 7 बजे बजे की है। महिला अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने से आ रही थी, तभी नालापानी चौक के पास काले रंग की स्विफ्ट कार में सवार कुछ लोगों ने स्कूटी से जा रही महिला को रोका और उसे खींचकर कार में बैठाने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जिसके बाद कार सवार वहां से फरार हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में थाना रायपुर में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

 
Share
Previous Post
35 मिनट से लेकर 15 घंटे तक की बिजली कटौती! उत्तराखंड में क्यों गहराया बिजली संकट?
Next Post
मसूरी एमपीजी कॉलेज छात्र संघ चुनाव: ABVP के उपाध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष के नामांकन निरस्त, जमकर हंगामा
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    राजस्थान निकाय चुनाव में BSP को 19 सीटें, फिर भी खुश क्यों हैं मायावती? क्या माना पार्टी की जीत का गणित सिमटा.

    • 17 Sep 2026
  • image

    देहरादून में दिनदहाड़े महिला को किडनैप करने की कोशिश, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई वारदात.

    • 26 Sep 2026
  • image

    कौन हैं राम माधव, नितिन नवीन की टीम में मिल चुकी है बड़ी जिम्मेदारी, अब उत्तराखंड के प्रभारी बनाए गए.

    • 23 Sep 2026

Recent News

  • image

    उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव: DAV में ABVP के नवदीप राणा जीते, मोरी में NSUI का दबदबा, CM धामी ने दी बधाई.

    • 29 Sep 2026
  • image

    यूपी-उत्तराखंड की 11 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान, चुनाव आयोग ने जारी की अधिसूचना.

    • 29 Sep 2026
  • image

    उत्तरकाशी में फंसे ट्रैकर्स की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाए, सीएम धामी ने दिया निर्देश.

    • 28 Sep 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.