logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 21 June 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का एक्शन: पूर्व नगर आयुक्त बर्खास्त, तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट.
  • उत्तराखंड के गदरपुर से कट्टरपंथी सलाउद्दीन गिरफ्तार, बड़ी घटना को अंजाम देने की थी तैयारी; पाकिस्तानी कनेक्शन का शक!.
  • उत्तराखंड राज्य को पूर्ण साक्षर राज्य की मंजूरी, धामी कैबिनेट ने इन 12 फैसलों पर लगाई मुहर.
  • Uttarakhand Weather Today, 18 June: नैनीताल और टिहरी में गरज के साथ हो सकती है बारिश, जानिए IMD अपडेट.
  • बंजी जंपिंग के बाद देहरादून के 21 वर्षीय युवक की मौत, धारी देवी से लौट रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़.
 
  • Home
  • पिथौरागढ़ में लैंडस्लाइड की चपेट में आया वाहन: भारी चट्‌टान गिरने से दो की मौत, 3 घायल

पिथौरागढ़ में लैंडस्लाइड की चपेट में आया वाहन: भारी चट्‌टान गिरने से दो की मौत, 3 घायल.

 
  • Rahul Parasar
  • 13 Jun 2026
  • 650
image  

 

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से दर्दनाक हादसे की खबर आई है। पहाड़ पर लैंडस्लाइड होने के कारण सड़क पर वाहन चपेट में आ गया। पहाड़ से टूटकर गिरता भारी पत्थर वाहन से जा टकराया। इस हादसे में वाहन में सवार दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं, तीन लोग घायल हुए हैं। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ की टीम ने एक्सिडेंट में घायलों को रेस्क्यू किया। इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उनका इलाज चल रहा है। लैंडस्लाइड की स्थिति की जांच की जा रही है। वहीं, लैंडस्लाइड के कारण वाहन के पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने की तस्वीर भी सामने आई है। लैंडस्लाइड के बाद सड़क पर यातायात व्यवस्था के भी प्रभावित होने की खबर है।

धारचूला में हुआ हादसा

पिथौरागढ़ के धारुल धारचूला क्षेत्र में दारमा मार्ग पर जबरदस्त लैंडस्लाइड होने से एक वाहन उसकी चपेट में आ गया। लैंडस्लाइड के दौरान कार के ऊपर एक भारी बोल्डर गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं, घटना में कार में सवार 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ ने घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया।

पिथौरागढ़ जिले के धारचूला के दारमा घाटी को जोड़ने वाली सोबला-ढाकर सड़क पर पंगबावे के पास पंचाचूली से दर्शन कर लौट रहे यात्रियों की जीप पर पहाड़ी दरकने से बोल्डर गिर गए। वाहन में पांच लोग सवार थे।
 

एसडीआरएफ टीम पहुंची

लैंडस्लाइड की घटना की जानकारी मिलने पर अस्कोट पोस्ट से एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हुई। संकरा और खराब रास्ता होने के कारण रेस्क्यू टीम को भी घटनास्थल तक पहुंचने में समय लगा। एसडीआरएफ के जवान जब मौके पर पहुंचे तो उन्हें इस दुर्घटना की जानकारी मिली। पहाड़ी से लैंडस्लाइड के कारण भारी बोल्डर वहां पर गिरा था, जिससे कार में सवार पांच में से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हालांकि, एसडीआरएफ टीम के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही जिला पुलिस की ओर से राहत कार्य करते हुए घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया था। इसके बाद दोनों मृतकों के शवों को वाहन से बाहर निकाल लिया गया था। एसडीआरएफ टीम ने दोनों शवों को दुर्गम एवं ढलानयुक्त मार्ग से सुरक्षित रूप से रोड हेड तक पहुंचाया गया। वहां उन्हें अग्रिम कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

 

 
Share
Previous Post
मसूरी का ट्रैफिक जाम होगा छूमंतर! माल रोड और कंपनी गार्डन पर लिया गया बड़ा फैसला
Next Post
शूटर जसपाल राणा की आखिरी विरासत! देहरादून के पौंधा की शूटिंग रेंज से तैयार होंगे नए 'चैंपियन'
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    कौन हैं केशव नेगी? मालवीय नगर होटल अग्निकांड मामले में हुई गिरफ्तारी, देहरादून तक गरमाया विवाद.

    • 08 Jun 2026
  • image

    कौन हैं भगत सिंह कोश्यारी? जिनको द्रौपदी मुर्मू ने पद्मभूषण से सम्मानित किया.

    • 26 May 2026
  • image

    BJP की टेंशन बढ़ाएगा कांग्रेस का नया दांव! सैनिक वोटों पर निगाहें, जानिए राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे के मायने.

    • 01 Jun 2026

Recent News

  • image

    हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का एक्शन: पूर्व नगर आयुक्त बर्खास्त, तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट.

    • 20 Jun 2026
  • image

    उत्तराखंड के गदरपुर से कट्टरपंथी सलाउद्दीन गिरफ्तार, बड़ी घटना को अंजाम देने की थी तैयारी; पाकिस्तानी कनेक्शन का शक!.

    • 19 Jun 2026
  • image

    उत्तराखंड राज्य को पूर्ण साक्षर राज्य की मंजूरी, धामी कैबिनेट ने इन 12 फैसलों पर लगाई मुहर.

    • 19 Jun 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.