logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 21 June 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का एक्शन: पूर्व नगर आयुक्त बर्खास्त, तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट.
  • उत्तराखंड के गदरपुर से कट्टरपंथी सलाउद्दीन गिरफ्तार, बड़ी घटना को अंजाम देने की थी तैयारी; पाकिस्तानी कनेक्शन का शक!.
  • उत्तराखंड राज्य को पूर्ण साक्षर राज्य की मंजूरी, धामी कैबिनेट ने इन 12 फैसलों पर लगाई मुहर.
  • Uttarakhand Weather Today, 18 June: नैनीताल और टिहरी में गरज के साथ हो सकती है बारिश, जानिए IMD अपडेट.
  • बंजी जंपिंग के बाद देहरादून के 21 वर्षीय युवक की मौत, धारी देवी से लौट रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़.
 
  • Home
  • BJP की टेंशन बढ़ाएगा कांग्रेस का नया दांव! सैनिक वोटों पर निगाहें, जानिए राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे के मायने

BJP की टेंशन बढ़ाएगा कांग्रेस का नया दांव! सैनिक वोटों पर निगाहें, जानिए राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे के मायने.

 
  • Rahul Parasar
  • 01 Jun 2026
  • 1015
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड में बीजेपी और कांग्रेस दोनों सियासी दल 2027 के चुनावी मोड में आ चुकी है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तीन दिन तक उत्तराखंड प्रवास पर रहे, इस दौरान उन्होंने बीजेपी के संगठन और कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया। नितिन ने सांसदों, विधायकों, पदाधिकारियों के साथ ही युवाओं और संतों के साथ संवाद भी किया। साथ ही 2027 में उत्तराखंड में तीसरी बार बीजेपी सरकार बनाने के लिए एकजुट होने की अपील की। अब कांग्रेस अपने नेता राहुल गांधी के दौरे को लेकर तैयारियों में जुटी है। इसके लिए कांग्रेस ने पूरा जोर लगा दिया है।

 

कांग्रेस राहुल गांधी के 4 और 5 जून को उत्तराखंड दौरे को लेकर उत्साहित है। साथ ही उत्तराखंड की सत्ता में वापसी के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। इसके लिए कांग्रेस कई समय से रणनीति पर काम कर रही है। राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा भी उसी रणनीति का सबसे बड़ा हिस्सा माना जा रहा है। राहुल गांधी दो दिन उत्तराखंड में रहेंगे। राहुल गांधी 4 जून को कुमाऊं के अल्मोड़ा, गढ़वाल के मुख्यालय पौड़ी गढ़वाल और 5 जून को राजधानी देहरादून में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इस तरह कांग्रेस की रणनीति दो दिन में राहुल गांधी के कार्यक्रमों के जरिए सभी सियासी मुद्दे और सभी बिंदुओं को छुने की है।

पौड़ी में पूर्व सैनिक सम्मेलन

राहुल की पहले अल्मोड़ा में प्रस्तावित रैली इसके बाद पौड़ी के रामलीला मैदान में पूर्व सैनिक सम्मेलन से लेकर देहरादून में जनसंवाद कार्यक्रम शामिल हैं। इस दौरे में कांग्रेस ने पौड़ी में होने वाले पूर्व सैनिक सम्मेलन पर भी खासा फोकस किया है। उत्तराखंड सैनिक बाहुल्य प्रदेश है। प्रदेश में करीब 13 फीसदी वोटर ऐसे हैं जो कि सैनिक परिवार से संबंध रखते हैं। ये बीजेपी के परंपरागत वोटर रहे हैं। कांग्रेस सबसे पहले इन पर सेंधमारी करना चाहती है। इसके लिए कांग्रेस राहुल गांधी का पौड़ी में पूर्व सैनिक सम्मेलन कराने जा रही है। कांग्रेस ने राहुल गांधी के दोरे से पहले ही प्रदेश भर के पूर्व सैनिकों से 4 जून को पौड़ी पहुंचने की अपील की है।


अग्निवीर योजना बनेगा बड़ा मुद्दा

कांग्रेस ने जारी संदेश में कहा है कि अग्निवीर से लेकर तमाम सैन्य विरोधी योजनाओं के विरोध में पूरा उत्तराखंड और देश के सेना में कार्य करने की चाहत रखने वाले तमाम देशभक्त लोग भाजपा की नीतियों के विरुद्ध हैं। हमें इस अलख को जगाए रखना है और 2027 के चुनाव में जन विरोधी भाजपा को शिकस्त देनी है। इसके लिए पौड़ी आने का आह्रान किया गया है। इसके साथ ही कांग्रेस शुरुआत से ही अग्निवीर योजना का विरोध करती आ रही है। अब उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव में अग्निवीर योजना को बड़ा मुद्दा बनाया जाएगा। जिससे सैनिक परिवारों और युवाओं को एक साथ जोड़कर सियासी लाभ मिल सके।
 

एक साथ कई निशाने साधने की तैयारी

पौड़ी जिले में राहुल गांधी के कार्यक्रम के पीछे एक बड़ी बड़ी वजह सर्विस वोटर भी हैं। इस जिले में पिछले चुनावों में सबसे ज्यादा सर्विस वोटर भी थे, उत्तराखंड का बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड पौड़ी जिले से ही संबंध रखता है। अंकिता भंडारी का घर पौड़ी जिले में ही आता है। ऐसे में कांग्रेस राहुल गांधी के कार्यक्रम के जरिए एक साथ कई निशाने पूर्व सैनिक, सैनिक परिवार, युवा और महिला सुरक्षा जैसे कई मामलों को साधने की कोशिश में है। राहुल गांधी के दौरे से पहले उत्तराखंड प्रभारी कुमारी सैलजा देहरादून पहुंच गई हैं। राहुल के कार्यक्रमों को लेकर कांग्रेस पूरी तरह से जुटी हुई है। उत्तराखंड में सत्ता वापसी के लिए कांग्रेस राहुल के दौरे के जरिए चुनावी मैदान में कूदने की तैयारी में है।

 

 

 
Share
Previous Post
CJI सूर्यकांत ने परिवार सहित किए केदारनाथ के दर्शन, बद्रीनाथ धाम में भी की पूजा अर्चना
Next Post
Uttarakhand Weather Today, 2 June: पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी से बदला रहेगा मौसम का मिजाज, IMD अलर्ट
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    देहरादून में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या में 4 आरोपी गिरफ्तार, पुष्कर सिंह धामी ने कहा- जिहादी मानसिकता बर्दाश्त नहीं.

    • 15 Jun 2026
  • image

    Uttarakhand Weather: देहरादून में झमाझम बारिश से राहत, टिहरी-चमोली समेत 7 जिलों में ओलावृष्टि, IMD का ऑरेंज अलर्ट.

    • 29 May 2026
  • image

    SIR in Uttarakhand: क्या है 'बुक ए कॉल', घर पर ही आ जाएंगे बीएलओ! एसआईआर से जुड़ी काम की खबर.

    • 10 Jun 2026

Recent News

  • image

    हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का एक्शन: पूर्व नगर आयुक्त बर्खास्त, तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट.

    • 20 Jun 2026
  • image

    उत्तराखंड के गदरपुर से कट्टरपंथी सलाउद्दीन गिरफ्तार, बड़ी घटना को अंजाम देने की थी तैयारी; पाकिस्तानी कनेक्शन का शक!.

    • 19 Jun 2026
  • image

    उत्तराखंड राज्य को पूर्ण साक्षर राज्य की मंजूरी, धामी कैबिनेट ने इन 12 फैसलों पर लगाई मुहर.

    • 19 Jun 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.