logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 21 June 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का एक्शन: पूर्व नगर आयुक्त बर्खास्त, तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट.
  • उत्तराखंड के गदरपुर से कट्टरपंथी सलाउद्दीन गिरफ्तार, बड़ी घटना को अंजाम देने की थी तैयारी; पाकिस्तानी कनेक्शन का शक!.
  • उत्तराखंड राज्य को पूर्ण साक्षर राज्य की मंजूरी, धामी कैबिनेट ने इन 12 फैसलों पर लगाई मुहर.
  • Uttarakhand Weather Today, 18 June: नैनीताल और टिहरी में गरज के साथ हो सकती है बारिश, जानिए IMD अपडेट.
  • बंजी जंपिंग के बाद देहरादून के 21 वर्षीय युवक की मौत, धारी देवी से लौट रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़.
 
  • Home
  • देहरादून में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या में 4 आरोपी गिरफ्तार, पुष्कर सिंह धामी ने कहा- जिहादी मानसिकता बर्दाश्त नहीं

देहरादून में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या में 4 आरोपी गिरफ्तार, पुष्कर सिंह धामी ने कहा- जिहादी मानसिकता बर्दाश्त नहीं.

 
  • Shubham Sehgal
  • 15 Jun 2026
  • 786
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड में देहरादून के बैरागीवाला गांव में लोगों के एक समूह ने घर में घुसकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 44 वर्षीय स्थानीय कार्यकर्ता की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी, जबकि परिवार के तीन सदस्यों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने बताया कि इस घटना को लेकर हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद अधिकारियों ने चार संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया और उनके घरों के कथित अवैध हिस्से को ढहा दिया। दक्षिणपंथी संगठनों के सदस्यों समेत प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया और एक आरोपी के घर में तोड़फोड़ की।

पुलिस के मुताबिक, शनिवार शाम छह और साढ़े छह बजे के बीच खेत की सिंचाई को लेकर भाजपा कार्यकर्ता विनोद का अपने ही गांव के इम्तियाज के साथ विवाद हो गया था। पुलिस ने बताया कि विवाद के बाद लाठियों, लकड़ी के पट्टों, हथौड़ों और फावड़ों से लैस 40 से अधिक लोगों का एक समूह विनोद के घर पहुंचा और परिवार पर हमला कर दिया। सिर पर हथौड़े से वार किए जाने के कारण विनोद की मौत हो गई।

गुस्साई भीड़ ने सड़क जाम किया

विनोद की हत्या के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया, गुस्साई भीड़ ने सड़क जाम कर दी, जिसके कारण भारी पुलिस बल तैनात किया गया। दक्षिणपंथी संगठनों ने रविवार सुबह विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों ने आरोपी के कथित अवैध निर्माणों (जिनमें एक दुकान और एक चारदीवारी) को गिरा दिया। इस दौरान भीड़ ‘जय श्री राम’ के नारे लगा रही थी।

हालांकि, नाराज प्रदर्शनकारियों ने आरोपी के घरों को भी गिराने की मांग की और पथराव कर संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। विकासनगर के विधायक मुन्ना सिंह चौहान गांव पहुंचे और आश्वासन दिया कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की निंदा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हत्या की निंदा करते हुए कहा कि उत्तराखंड की शांति और सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ने की कोशिश करने वाली जिहादी और हिंसक मानसिकता को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कानून को चुनौती देने वालों को कड़ी सज़ा दी जाएगी, ताकि ऐसी घटनाओं को दोबारा होने से रोका जा सके।
 

दोनों पक्षों में पहले से ही दुश्मनी थी- पुलिस

पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले से ही दुश्मनी थी और पिछले कुछ दिनों से सिंचाई के पानी को लेकर उनके बीच तीखी नोकझोंक भी हो चुकी थी। हमले में विनोद, उसके भाई अशोक एवं राजेश और भाभी सुषमा गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीण उन्हें तुरंत लेहमन अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान विनोद की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि विनोद के भाई अशोक की शिकायत के आधार पर सहसपुर थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 103 (हत्या), 109 (हत्या का प्रयास), 191(2) और 3(5) सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

12 नामजद हैं

पुलिस द्वारा दर्ज की गयी प्राथमिकी में 12 नामजद आरोपियों और 30-40 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। नामजद आरोपी रज्जाक, इम्तियाज, अमन, यूनुस, शहबाज, शराफत अली, मासूम, आदिल, शमून, सलमान, जावेद और इंतजार हैं।
 

पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि घटना के तुरंत बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने कई स्थानों पर छापेमारी कर रज्जाक, सलमान, जावेद और शहबाज को गिरफ्तार कर लिया। ये सभी बैरागीवाला के रहने वाले हैं। डोबाल ने बताया कि बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है।

 

 
Share
Previous Post
Monsoon news: उत्तराखंड में मानसून कब आएगा? ऋषिकेश, देहरादून और नैनीताल में IMD का ताजा अपडेट जानिए
Next Post
मसूरी घूमने आई युवती की संदिग्ध हालात में मौत, 7 माह पहले हुई शादी, कमरे में मिली शराब की बोतल
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    उत्तराखंड के गदरपुर से कट्टरपंथी सलाउद्दीन गिरफ्तार, बड़ी घटना को अंजाम देने की थी तैयारी; पाकिस्तानी कनेक्शन का शक!.

    • 19 Jun 2026
  • image

    'देवभूमि में सड़कों पर नमाज नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं', उत्तराखंड के सीएम धामी का साफ संदेश.

    • 22 May 2026
  • image

    कौन हैं भगत सिंह कोश्यारी? जिनको द्रौपदी मुर्मू ने पद्मभूषण से सम्मानित किया.

    • 26 May 2026

Recent News

  • image

    हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का एक्शन: पूर्व नगर आयुक्त बर्खास्त, तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट.

    • 20 Jun 2026
  • image

    उत्तराखंड के गदरपुर से कट्टरपंथी सलाउद्दीन गिरफ्तार, बड़ी घटना को अंजाम देने की थी तैयारी; पाकिस्तानी कनेक्शन का शक!.

    • 19 Jun 2026
  • image

    उत्तराखंड राज्य को पूर्ण साक्षर राज्य की मंजूरी, धामी कैबिनेट ने इन 12 फैसलों पर लगाई मुहर.

    • 19 Jun 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.