logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे

देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.

 
  • Vivek Mishra
  • 12 Apr 2026
  • 999
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड को अपराध मुक्त बनाए रखने के मिशन के अन्तर्गत पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के निर्देश पर आप्रेशन प्रहार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 09 अप्रैल की देर रात उत्तराखंड एसटीएफ टीम ने देहरादून के थाना प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत 01 संदिग्ध व्यक्ति विक्रान्त कश्यप (29) पुत्र विरेन्द्र कश्यप निवासी झाझरा प्रेमनगर, जनपद देहरादून को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए संदिग्ध युवक के पास से 01 अवैध पिस्टल, .32 बोर, 07 जिन्दा कारतूस और 01 स्प्रे पेन्ट की केन मिली है। गिरफ्तार किया गया संदिग्ध आरोपी इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप के जरिए से पाकिस्तान में बैठे आंतकी शहजाद भट्टी और उसके साथी राणा के लगातार संपर्क में था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि राष्ट्रविरोधी तत्वों के संबंध में इनपुट विकसित कर संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी। जिसके अन्तर्गत भारत में आतंक फैलाने और भारत की सम्प्रभुता, एकता, अखण्डता में खतरा डालने के लिए पाकिस्तान से आतंकवादी संगठनों द्वारा भारतीय युवकों को इंस्टाग्राम और विभिन्न सोशल मीडिया के माध्यम से फोलोवर्स बनाकर नौजवान लड़कों को उनसे स्लीपर सेल के रूप में अवैध गतिविधियां करवाने का काम किया जाने संबंधी इनपुट मिले थे।

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का फैन है आरोपी

गोपनीय जानकारी मिलने के बाद एसटीएफ ने संदिग्ध युवक विक्रान्त को गिरफ्तार किया गया। यह वर्तमान में पाकिस्तानी आतंकवादी आईएसआई एजेंट शहजाद भट्टी और उसके साथी राणा के संपर्क में है, जो सोशल मीडिया एप के माध्यम से शहजाद भट्टी से दिशा निर्देश प्राप्त कर रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का फैन था, उसकी हत्या से वह नाराज था और उसकी हत्या करने वालो से बदला लेना चाहता था। इसी बीच इंस्टाग्राम पर पाकिस्तानी शहजाद भट्टी ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने वालों से बदला लेने के संबंध में रील और पोस्टें डाली थीं, जिससे यह प्रभावित हो गया।

वॉट्सऐप के जरिए संपर्क में था आरोपी

शहजाद भट्टी के इंस्टाग्राम अकाउंट को फॉलो करना शुरू कर दिया। कुछ दिन बाद वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम के माध्यम से इसके संपर्क में आ गया। शहजाद भट्टी द्वारा इसे कुछ टास्क दिए गए, जिसमें देहरादून और आसपास के मुख्य स्थानों व पुलिस थानों की वीडियो बनाकर भेजने के लिए कहा गया। इसके बाद इसको टास्क दिया गया कि देहरादून के महत्वपूर्ण भवन, संस्थान जैसे आईएसबीटी, पुलिस मुख्यालय और अन्य महत्वपूर्ण सरकारी भवनों के वीडियो व फुटेज बनाकर भेजने के लिए कहा गया था।
 

बम से उड़ाने का टास्क दिया गया था

बताया गया था कि ये जगह तुम्हें बम से उड़ानी है। तुझे बम, हथियार और पैसे गुर्जर नाम का आदमी देगा। इसके बाद मुझे शहजाद भट्टी द्वारा टास्क दिया गया कि देहरादून के महत्वपूर्ण भवन, संस्थान जैसे आईएसबीटी, पुलिस मुख्यालय और अन्य महत्वपूर्ण सरकारी भवनों पर 'तहरीक-ए-तालिबान- हिन्दुस्तान' (TTH) लिखने को कहा गया, जिससे हमारे संगठन TTH नाम हो और लोगों में दहशत फैले। जिसकी वीडियो बनाकर भेजने के लिए कहा गया।

देहरादून में दहशत फैलाने के लिए दीवारों पर लिखा TTH

गिरफ्तार किए गए संदिग्ध युवक ने सुभारती हास्पिटल के पास गली में सेलाकुई में एक फैक्ट्री के दीवार पर और अडवानी पुल के पास व बालाजी मंदिर झाझरा के पास अलग-अलग जगह पर स्प्रे पेंट की केन से TTH लिख कर वीडियो बनाकर भेजा गया था। साथ ही पुलिस चौकी झाझरा की लोकेशन और वीडियो फुटेज बनाकर भी पाकिस्तान भेजा था। इसके अतिरिक्त पाकिस्तानी हैंडलर द्वारा इसको दिल्ली स्थित एक संगठन के कार्यकर्ताओं और सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता पर हैड ग्रेनेड फेंकने का टास्क दिया गया था।
 

पंजाब में ट्रक की बॉडी बनाने का काम कर चुका है

सभी टास्क के बदले इसको नेपाल के रास्ते दुबई ले जाकर वहां सेटल करने और अच्छा पैसा देने का प्रलोभन दिया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त साल 2024 और 2025 में नाभा पंजाब में रहा है। जहां इसके द्वारा ट्रक की बॉडी बनाने का काम किया जा रहा था।

 

 
Share
Previous Post
raffic Diversion: देहरादून में 14 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी, बंद रहेगा मोहंड एलिवेटेड रोड, देखिए रूट डायवर्जन प्‍लान
Next Post
उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 28 March: ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की संभावना, देहरादून में बादल छाने से गर्मी से राहत.

    • 28 Mar 2026
  • image

    दिल्ली मेरठ RRTS का विस्तार ऋषिकेश तक, उत्तराखंड आने का निमंत्रण; PM मोदी से मिले CM धामी, किया अनुरोध.

    • 27 Mar 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 27 March: उत्‍तरकाशी और चमोली में होगी बारिश, मैदानी इलाकों में तल्‍ख धूप बढ़ाएगा पारा.

    • 27 Mar 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.