logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • Chardham Yatra 2026: चारधाम यात्रा श्रद्धालुओं के लिए होगी सुगम, CM धामी के निर्देश जानिए

Chardham Yatra 2026: चारधाम यात्रा श्रद्धालुओं के लिए होगी सुगम, CM धामी के निर्देश जानिए.

 
  • Shubham Sehgal
  • 10 Apr 2026
  • 885
image  

 

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। सचिवालय में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि इस वर्ष की यात्रा को सुव्यवस्थित, सुरक्षित, स्वच्छ और तकनीक-संपन्न बनाना सरकार की प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने हेली सेवाओं के लिए निर्देश दिया कि व्यावसायिक लाभ के बजाय मानवीय संवेदनशीलता को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने अधिकारियों को याद दिलाया कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करना सभी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी है। यात्रा को इस तरह से प्रबंधित करने पर जोर दिया गया है जिससे देवभूमि आने वाले श्रद्धालुओं को एक सुदख और यादगार अनुभव मिल सके।

सीएम धामी ने दिए ये निर्देश

सीएम धामी ने 'ग्रीन एवं क्लीन चारधाम यात्रा' अभियान को इस वर्ष और अधिक सशक्त बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि देवभूमि की मर्यादा और पर्यावरण की सुरक्षा सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। यात्रा मार्गों पर पर्याप्त कलेक्शन बॉक्स लगाए जाएंगे और प्लास्टिक के उपयोग पर पूरी तरह से सख्ती बरती जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कड़ी चेतावनी दी है कि यात्रा को लेकर भ्रामक जानकारी या अफवाह फैलाने वालों पर तत्काल FIR दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। हेली सेवाओं के संचालन में SOP (मानक संचालन प्रक्रिया) का कड़ाई से पालन होगा। हेलीकॉप्टरों की नियमित फिटनेस जांच, मेंटेनेंस और ओवरलोडिंग रोकने के लिए सेवाओं को उचित विश्राम देना अनिवार्य किया गया है।

बता दें कि यात्रा को भव्य स्वरूप देने के लिए स्थानीय निकायों, स्वयंसेवी संस्थाओं (NGOs) और युवाओं को सक्रिय रूप से जोड़ा जाएगा। मौसम की सटीक जानकारी और आपात स्थितियों से निपटने के लिए रियल-टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। यात्रा मार्गों पर स्वच्छता और बेहतर साइनेज (Signage) के साथ-साथ श्रद्धालुओं के आकर्षण के लिए थीम आधारित सेल्फी प्वाइंट और विशेष इंस्टॉलेशन विकसित किए जाएंगे।

यात्रा सुरक्षित व सुगम होनी चाहिए

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं का पंजीकरण और पूरी यात्रा सुरक्षित और सुगम होनी चाहिए। पंजीकरण प्रक्रिया को सरल बनाया जाएगा। भीड़भाड़ वाले केंद्रों पर अतिरिक्त बूथ बढ़ाए जाएंगे ताकि श्रद्धालुओं को लंबी कतारों से निजात मिल सके। सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए पूरे यात्रा मार्ग पर CCTV कैमरे सक्रिय रहेंगे।
 

निगरानी के लिए AI तकनीक का उपयोग

बता दें कि संवेदनशील इलाकों में निगरानी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का उपयोग किया जाएगा। संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने और कंट्रोल रूम के माध्यम से चौबीसों घंटे वास्तविक समय (Real-time) में निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

 
Share
Previous Post
Uttarakhand Weather Today, 9 April: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी, IMD का येलो अलर्ट
Next Post
Uttarakhand Weather Today, 10 April: उत्तराखंड के पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, मैदानी इलाकों में धूप, IMD अपडेट
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 30 March: उत्तरकाशी में गिरेंगे ओले, 50 Km की स्‍पीड से चल सकती है हवा, ऑरेंट अलर्ट.

    • 30 Mar 2026
  • image

    सीएम धामी ने की 1100 कन्याओं की पूजा, बोले- भारतीय संस्कृति में कन्या को साक्षात देवी स्वरूप माना गया.

    • 24 Mar 2026
  • image

    देहरादून: राजपुर इलाके में रिटायर्ड आर्मी ब्रिगेडियर वीके जोशी की गोली मारकर हत्या, मॉर्निंग वॉक के दौरान हमला.

    • 30 Mar 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.