logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • मसूरी में भारी बारिश-ओलावृष्टि, पर्यटकों में उत्साह, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

मसूरी में भारी बारिश-ओलावृष्टि, पर्यटकों में उत्साह, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी.

 
  • Priyanka Thapa
  • 05 Apr 2026
  • 565
image  

 

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में शनिवार की देर शाम अचानक बदले मौसम ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। तेज बारिश और ओलावृष्टि के चलते जहां एक ओर तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई, तो वहीं दूसरी ओर ठंड का असर बढ़ने से लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। देर शाम तक जारी रही बारिश और ओलों की मार से स्थानीय लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर फिसलन बढ़ गई, जिससे आवाजाही प्रभावित हुई और कई स्थानों पर यातायात भी धीमा पड़ गया।
 

फसलों को भारी नुकसान

ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। जानकारी के अनुसार, मटर सहित कई अन्य फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। किसानों का कहना है कि अचानक आई आपदा ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है, जिससे आर्थिक नुकसान की आशंका है।

पर्यटकों के लिए बना आकर्षण का केंद्र

जहां एक ओर स्थानीय लोग इस मौसम से परेशान नजर आए, तो वहीं मसूरी घूमने आए पर्यटकों के लिए यह नजारा किसी उत्सव से कम नहीं रहा। माल रोड पर कुछ समय के लिए बर्फ जैसी सफेद चादर बिछ गई, जिसे देखकर पर्यटक खासे उत्साहित दिखे। देश के विभिन्न हिस्सों से आए सैलानी इस मौसम का जमकर आनंद लेते नजर आए और उन्होंने इस यादगार पल को कैमरे में कैद किया।

ठंड में बढ़ोतरी, जनजीवन पर असर

बारिश और ओलावृष्टि के कारण तापमान में अचानक गिरावट आई, जिससे ठंड का प्रकोप बढ़ गया। स्थानीय लोगों और पर्यटकों को ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा।
 

मौसम विभाग का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

 

 
Share
Previous Post
'काली थार जिसने ले ली'; किसान नेता राकेश टिकैत ने अभिभावकों को चेताया, की सीएम योगी की तारीफ
Next Post
आपदा के घावों के बीच ‘जी उठा’ राजपुर-झड़ीपानी ट्रैक, पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी की पदयात्रा से जगी उम्मीद
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    raffic Diversion: देहरादून में 14 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी, बंद रहेगा मोहंड एलिवेटेड रोड, देखिए रूट डायवर्जन प्‍लान.

    • 11 Apr 2026
  • image

    उत्‍तराखंड में धामी मंत्रिमंडल का विस्‍तार आज, जानिए किन विधायकों को मंत्री बनाने की चल रही चर्चा.

    • 20 Mar 2026
  • image

    छोटू LPG सिलेंडर पर सरकार का बड़ा फैसला, सभी राज्यों में सप्लाई दोगुनी, किसे होगा फायदा?.

    • 07 Apr 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.