logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 15 June 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उत्तराखंड के मसूरी में बड़ा हादसा, झड़ीपानी के पास खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, मृतकों की सूची.
  • SIR in Uttarakhand: क्या है 'बुक ए कॉल', घर पर ही आ जाएंगे बीएलओ! एसआईआर से जुड़ी काम की खबर.
  • Uttarakhand Weather Today, 10 June: उत्तराखंड में भीषण गर्मी से तप रहे मैदानी जिले, पहाड़ों में हुई सुकून की बारिश.
  • ब्रिक्स मंच पर उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन मॉडल की जमकर सराहना, सिल्क्यारा और धराली घटनाओं की गूंज अंतरराष्ट्रीय स्तर तक.
  • बात करते-करते कट जाती है कॉल? TRAI ने रुद्रपुर, हल्द्वानी, काशीपुर में की नेटवर्क की लाइव जांच, रिपोर्ट हैरान करेगी.
 
  • Home
  • केदारनाथ रूट पर लैंडस्लाइड: सोनप्रयाग में फंसे 10000 श्रद्धालुओं का हुआ रेस्क्यू, ऐसे चला अभियान

केदारनाथ रूट पर लैंडस्लाइड: सोनप्रयाग में फंसे 10000 श्रद्धालुओं का हुआ रेस्क्यू, ऐसे चला अभियान.

 
  • Vivek Mishra
  • 21 May 2026
  • 853
image  

 

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भारी बारिश के बाद सोनप्रयाग-गौरीकुंड के बीच मुनकटिया क्षेत्र में लैंडस्लाइड का मामला सामने आया है। लैंडस्लाइड के कारण रास्ते में फंस गए करीब 10 हजार श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाल लिया गया है। एसडीआरएफ ने बुधवार को यह जानकारी दी। सूचना पर जिला नियंत्रण कक्ष डीसीआर रुद्रप्रयाग की ओर से मंगलवार रात 9:16 बजे एसडीआरएफ को रास्ते पर लैंडस्लाइड की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व में एसडीआरएफ सोनप्रयाग की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

केदारनाथ रूट पर मुनकटिया में लैंडस्लाइड से मुख्य सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया और बड़ी संख्या में श्रद्धालु बीच रास्ते में फंस गए। सूचना पर एसडीआरएफ तथा एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। रात का समय, खराब मौसम, पहाड़ी से लगातार गिरता मलबा और तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ के कारण अत्यंत चुनौतीपूर्ण स्थिति में राहत और बचाव कार्य चलाया गया।

एसडीआरएफ ने दी जानकारी

एसडीआरएफ ने बताया कि टीमों ने सूझबूझ और धैर्य से सड़क के दूसरी ओर फंसे करीब 10,450 श्रद्धालुओं को सुरक्षित तरीके से मार्ग पार कराया गया। यह लैंडस्लाइड चार धाम यात्रा के मुख्य मार्ग पर तब हुआ, जब यात्रा का सबसे व्यस्त समय चल रहा था। उत्तराखंड में मौसम की अनिश्चितता यात्रा मार्गों को लगातार प्रभावित कर रही है। तीर्थयात्री सड़क के दोनों ओर फंस गए थे। ऊपर से गिरते मलबे और खराब मौसम के कारण बचाव कार्य धीमा हो गया।

"मंगलवार रात गौरीकुंड से थोड़ा आगे एक छोटा सा भूस्खलन हुआ था। हमने अर्थ मूवर्स (मशीनें) लगाकर कल शाम तक ही ज़्यादातर मलबा हटा दिया था। अब ट्रैफिक पूरी तरह से सामान्य है।

विशाल मिश्रा, रुद्रप्रयाग डीएम"

एसडीआरएफ के कमांडेंट अर्पण यदुवंशी ने बताया कि करीब 10,450 तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकालकर प्रभावित इलाके से दूसरी ओर पहुंचाया गया। अंधेरे के बीच श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों तक ले जाया गया । रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद जेसीबी मशीनों की मदद से सड़क पर जमा मलबा हटाया गया। इसके बाद मार्ग को फिर से सुचारू कर वाहनों की आवाजाही शुरू कराई गई।

पुलिस ने दी जानकारी

उत्तराखंड पुलिस की ओर से केदारनाथ यात्रा के सुचारू रूप से जारी होने की जानकारी दी है। पुलिस की ओर से बताया गया है कि सोनप्रयाग से श्रद्धालुओं को सुव्यवस्थित रूप से शटल प्वाइंट तक पहुंचाकर शटल सेवा से गौरीकुंड भेजा जा रहा है। गौरीकुंड से आगे श्री केदारनाथ धाम यात्रा जारी है। पुलिस ने तीर्थयात्रियों से दिशा-निर्देशों का पालन करने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

 

 
Share
Previous Post
कौन हैं IAS स्वाति एस भदौरिया? पौड़ी डीएम शिकायतों पर पहुंचीं जल संस्थान ऑफिस, JE को वीडियो कॉल कर ली खबर
Next Post
Uttarakhand Heatwave: उत्तराखंड के शहरों में पारा 40 पार, लोग गर्मी से बेहाल; धधक उठे जंगल, एक की मौत
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Heatwave Alert: नैनीताल और देहरादून में हीटवेव का अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में बारिश से गिर सकता है तापमान.

    • 25 May 2026
  • image

    देहरादून में बारिश कब होगी? भीषण गर्मी के बीच लोगों के लिए आई राहत भरी खबर, आसमान में छाए बादल.

    • 28 May 2026
  • image

    लॉ एंड ऑर्डर के लिए खतरा! देहरादून में नियमों के खिलाफ चल रहे थे होमस्टे, 96 का रजिस्ट्रेशन रद्द.

    • 16 May 2026

Recent News

  • image

    उत्तराखंड के मसूरी में बड़ा हादसा, झड़ीपानी के पास खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, मृतकों की सूची.

    • 11 Jun 2026
  • image

    SIR in Uttarakhand: क्या है 'बुक ए कॉल', घर पर ही आ जाएंगे बीएलओ! एसआईआर से जुड़ी काम की खबर.

    • 10 Jun 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 10 June: उत्तराखंड में भीषण गर्मी से तप रहे मैदानी जिले, पहाड़ों में हुई सुकून की बारिश.

    • 10 Jun 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.