logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Thursday, 30 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Home Stay in Mussoorie: देहरादून-मसूरी में 17 होम स्टे का रजिस्ट्रेशन रद्द, बुक करने से पहले देख लीजिए लिस्ट.
  • डाट काली मंदिर के महंत रमन प्रसाद गोस्वामी का निधन, लंबे समय से थे बीमार, हरिद्वार में अंतिम संस्कार.
  • निवेशकों की कमाई को डकार बना अपराधी; दीपक मित्तल पर कसा कानूनी शिकंजा, राखी गिरफ्तार.
  • Uttarakhand Rain Forecast: उत्तराखंड के 8 जिलों में मौसम का अलर्ट, 5 मई तक झमाझम बारिश गर्मी से देगी राहत.
  • Uttarakhand News: महिला आरक्षण पर CM धामी का विशेष सत्र, बोले- महिला सशक्तिकरण के प्रयासों पर न हो राजनीति.
 
  • Home
  • डाट काली मंदिर के महंत रमन प्रसाद गोस्वामी का निधन, लंबे समय से थे बीमार, हरिद्वार में अंतिम संस्कार

डाट काली मंदिर के महंत रमन प्रसाद गोस्वामी का निधन, लंबे समय से थे बीमार, हरिद्वार में अंतिम संस्कार.

 
  • Rahul Parasar
  • 30 Apr 2026
  • 635
image  

 

देहरादून: आध्यात्मिक जगत में शोक की लहर उस समय दौड़ गई जब देहरादून में प्रसिद्ध मां डाट काली मंदिर के महंत रमन प्रसाद गोस्वामी के निधन की खबर सामने आई। लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे महंत रमन प्रसाद गोस्वामी का बुधवार शाम दिल्ली में उपचार के दौरान 60 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही अनुयायियों और भक्तों में गहरा शोक व्याप्त हो गया।
 

नौवें महंत थे रमन प्रसाद गोस्वामी

महंत रमन प्रसाद गोस्वामी उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध मां डाट काली मंदिर के नौवें महंत थे। उन्होंने वर्ष 2007 से मंदिर की जिम्मेदारी संभाली हुई थी और धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

लंबे समय से चल रहा था इलाज

जानकारी के अनुसार, महंत सवा दो साल से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। 25 अप्रैल को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। लेकिन बुधवार शाम करीब 5 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
 

देहरादून में शोक की लहर

महंत के निधन की खबर जैसे ही देहरादून पहुंची, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। देर रात उनका पार्थिव शरीर सुभाषनगर स्थित आवास पर लाया गया, जहां श्रद्धांजलि देने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी।
 

हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार

परिवार और अनुयायियों के अनुसार, महंत रमन प्रसाद गोस्वामी का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे हरिद्वार में किया जाएगा। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने की संभावना है।

राज्यपाल ने जताया शोक

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने महंत रमन प्रसाद गोस्वामी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार और अनुयायियों को धैर्य प्रदान करने की कामना की।
 

पीएम मोदी ने भी जाना था हाल

गौरतलब है कि 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करने देहरादून दौरे पर आए थे, तब उन्होंने मां डाट काली मंदिर में दर्शन के दौरान महंत रमन प्रसाद गोस्वामी से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी।

 

 
Share
Previous Post
Home Stay in Mussoorie: देहरादून-मसूरी में 17 होम स्टे का रजिस्ट्रेशन रद्द, बुक करने से पहले देख लीजिए लिस्ट
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Kedarnath Yatra: अफवाहों में न फंसें, यूं होंगे बाबा केदारनाथ के दर्शन, समझ लीजिए क्या है टोकन सिस्टम.

    • 25 Apr 2026
  • image

    'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.

    • 11 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Rain Forecast: उत्तराखंड के 8 जिलों में मौसम का अलर्ट, 5 मई तक झमाझम बारिश गर्मी से देगी राहत.

    • 29 Apr 2026

Recent News

  • image

    Home Stay in Mussoorie: देहरादून-मसूरी में 17 होम स्टे का रजिस्ट्रेशन रद्द, बुक करने से पहले देख लीजिए लिस्ट.

    • 30 Apr 2026
  • image

    डाट काली मंदिर के महंत रमन प्रसाद गोस्वामी का निधन, लंबे समय से थे बीमार, हरिद्वार में अंतिम संस्कार.

    • 30 Apr 2026
  • image

    निवेशकों की कमाई को डकार बना अपराधी; दीपक मित्तल पर कसा कानूनी शिकंजा, राखी गिरफ्तार.

    • 29 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.