logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 27 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 27 April: देहरादून में 39°C पार तापमान, हीटवेव अलर्ट के बीच स्कूल बंद, जानें बारिश कब.
  • Rajaji Tiger Reserve: मंदिर में मंत्री बेटे की शादी पर विवाद, FIR; अधिकारियों का दावा, कुछ गलत नहीं किया.
  • देहरादून: महिला आक्रोश रैली में गरजे CM धामी, नारी सम्मान पर विपक्ष को घेरा, राहुल गांधी को बताया 'दुर्योधन'.
  • Kedarnath Yatra: अफवाहों में न फंसें, यूं होंगे बाबा केदारनाथ के दर्शन, समझ लीजिए क्या है टोकन सिस्टम.
  • मसूरी गन हिल रोपवे पर मॉक ड्रिल, केबल कार में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला गया.
 
  • Home
  • Pushkar Singh Dhami News: उत्तराखंड में धामी ही BJP का चेहरा, विधानसभा चुनाव में दिखाएंगे दम

Pushkar Singh Dhami News: उत्तराखंड में धामी ही BJP का चेहरा, विधानसभा चुनाव में दिखाएंगे दम.

 
  • Shubham Sehgal
  • 24 Apr 2026
  • 610
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर तस्वीर साफ होती दिख रही है। भारतीय जनता पार्टी ने साफ कर दिया है कि सीएम पुष्कर सिंह धामी पर भरोसा कायम है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने यूपी की तरह ही उत्तराखंड में सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव 2027 में उतरने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वे अभी सरकार का चेहरा हैं। आगे पार्टी का चेहरा होंगे। पिछले दिनों धामी कैबिनेट विस्तार के दौरान उनकी सियासी मजबूती का अंदाजा लगा था। अब राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई है। ऐसे में प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
 

नितिन नवीन ने क्या कहा?

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की मजबूत स्थिति का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हर राज्य सरकार को अपने क्षेत्र की खास परिस्थितियों को संभालने में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन, हम अपने पिछले काम को देखते हैं। हम विकास पर ध्यान देते हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि प्रदेश की चुनौतियों के बीच धामी सरकार ने शानदार काम किया है। हम उन सभी क्षेत्रों में हो रही तरक्की पर नजर रखते हैं, जहां आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी में सुधार की जरूरत है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मेरा पक्का मानना है कि जब विकास के नजरिए से और हमारी मुख्य खासियत यानी सुशासन के नजरिए से देखा जाए तो आप पाएंगे कि आज उत्तराखंड बहुत मजबूत स्थिति में खड़ा है। हमने पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में काफी तरक्की की है। हमें पूरा भरोसा है कि इस बार हम और भी बेहतर नतीजे देंगे।
 

सुशासन का मजबूत मॉडल

नितिन नवीन ने एक प्रमुख हिंदी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि धामी सरकार ने उत्तराखंड में विकास और सुशासन का मजबूत मॉडल पेश किया है। मुख्यमंत्री धामी ने जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए प्रशासन में पारदर्शिता बढ़ाई है। दूरस्थ क्षेत्रों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने में उल्लेखनीय काम किया है। भाजपा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि उत्तराखंड ने हाल के वर्षों में तेजी से विकास किया है।

अध्यक्ष ने माना कि हर राज्य की अपनी चुनौतियां होती हैं, लेकिन शासन व्यवस्था और आम लोगों के जीवन स्तर में सुधार के पैमाने पर देखें तो धामी के नेतृत्व में राज्य ने सकारात्मक प्रगति की है। राजनीतिक रूप से अहम बयान देते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि 2027 के चुनाव में पार्टी मुख्यमंत्री धामी को ही चेहरा बनाकर मैदान में उतरेगी।
 

सीएम धामी की हो रही सराहना

दरअसल, इससे पहले भी भाजपा शीर्ष नेतृत्व की ओर से सीएम धामी की कार्यशैली की सराहना की जा चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून दौरे के दौरान उनके काम की प्रशंसा की थी। वहीं, हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने उन्हें 'धुरंधर' सीएम बताते हुए उनके नेतृत्व क्षमता की सराहना की। इसके अलावा हरिद्वार दौरे पर अमित शाह ने भी राज्य सरकार की नीतियों को जनहितकारी बताते हुए भाजपा की हैट्रिक का भरोसा जताया था। इन बयानों के बाद नितिन नवीन के हालिया बयान ने प्रदेश में राजनीतिक हलचल को बढ़ा दिया है।

 

 
Share
Previous Post
Uttarakhand Weather Today, 24 April: देहरादून समेत मैदानी जिलों में गर्मी का प्रकोप, पहाड़ों में बारिश के आसार
Next Post
Kedarnath Yatra: अफवाहों में न फंसें, यूं होंगे बाबा केदारनाथ के दर्शन, समझ लीजिए क्या है टोकन सिस्टम
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे: फर्राटा भर रहीं गाड़ियां पर Google मैप पर नहीं दिख रहा रूट, सच्‍चाई जानिए.

    • 16 Apr 2026
  • image

    raffic Diversion: देहरादून में 14 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी, बंद रहेगा मोहंड एलिवेटेड रोड, देखिए रूट डायवर्जन प्‍लान.

    • 11 Apr 2026
  • image

    'पहलगाम ... जब समय थम सा गया', संयुक्त निदेशक केएस चौहान ने CM धामी को भेंट की अपनी पुस्तक.

    • 23 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 27 April: देहरादून में 39°C पार तापमान, हीटवेव अलर्ट के बीच स्कूल बंद, जानें बारिश कब.

    • 27 Apr 2026
  • image

    Rajaji Tiger Reserve: मंदिर में मंत्री बेटे की शादी पर विवाद, FIR; अधिकारियों का दावा, कुछ गलत नहीं किया.

    • 27 Apr 2026
  • image

    देहरादून: महिला आक्रोश रैली में गरजे CM धामी, नारी सम्मान पर विपक्ष को घेरा, राहुल गांधी को बताया 'दुर्योधन'.

    • 26 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.