logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • Uttarakhand Weather Today, 31 March: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानी इलाकों में बढ़ेगी गर्मी, IMD अलर्ट

Uttarakhand Weather Today, 31 March: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानी इलाकों में बढ़ेगी गर्मी, IMD अलर्ट.

 
  • Priyanka Thapa
  • 31 Mar 2026
  • 576
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में आज गरज-चमक के साथ बारिश और अंधड़ चलने की चेतावनी जारी की है। वहीं मैदानी इलाकों में तेज धूप खिलने के कारण तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है।
 

ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है। पर्वतीय क्षेत्रों में ज्यादातर समय बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं।

पिछले कुछ दिनों से बादलों का डेरा

प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से बादल मंडरा रहे हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बौछारें भी देखने को मिली हैं, जबकि मैदानी इलाकों में धूप और बादलों के बीच आंखमिचौली का सिलसिला जारी है।

देहरादून में धूप-बादल के बीच बढ़ी उमस

सोमवार को देहरादून और आसपास के इलाकों में दिनभर धूप और बादलों का आना-जाना लगा रहा। हालांकि, दिन के समय गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान किया। बीच-बीच में घने बादल छाने से बारिश के आसार बने, लेकिन बारिश नहीं हुई।

तापमान में बढ़ोतरी, मैदानी इलाकों में गर्मी का असर

उमस बढ़ने के कारण तापमान में भी इजाफा दर्ज किया गया।

  • देहरादून: अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 17.6 डिग्री सेल्सियस
  • उधम सिंह नगर: अधिकतम 33.8 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 18.2 डिग्री सेल्सियस


मैदानी इलाकों में आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है।

पर्वतीय क्षेत्रों में ठंडक बरकरार

पर्वतीय जिलों में तापमान अपेक्षाकृत कम बना हुआ है, मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 23.5 और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 22.5 और न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां ठंडक के साथ बादल और हल्की बारिश का असर बना हुआ है।
 

आगे कैसा रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक पर्वतीय क्षेत्रों में बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। वहीं मैदानी इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी जारी रह सकती है, जिससे गर्मी का असर और तेज होगा।

 

 
Share
Previous Post
2027 की तैयारी में जुटीं मायावती, अंबेडकर जयंती पर 14 अप्रैल को नोएडा में नहीं लखनऊ में करेंगी शक्ति प्रदर्शन
Next Post
 एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शतप्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल ने दिए निर्देश
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    raffic Diversion: देहरादून में 14 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी, बंद रहेगा मोहंड एलिवेटेड रोड, देखिए रूट डायवर्जन प्‍लान.

    • 11 Apr 2026
  • image

    उत्तराखंड में धामी कैबिनेट का विस्तार, मदन कौशिक, खजान दास सहित पांच विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ.

    • 20 Mar 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 27 March: उत्‍तरकाशी और चमोली में होगी बारिश, मैदानी इलाकों में तल्‍ख धूप बढ़ाएगा पारा.

    • 27 Mar 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.