logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • Uttarakhand Weather Today, 25 March: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी जारी

Uttarakhand Weather Today, 25 March: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी जारी.

 
  • Priyanka Thapa
  • 25 Mar 2026
  • 709
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज अलग-अलग क्षेत्रों में अलग रूप दिखा रहा है। जहां पर्वतीय इलाकों में बारिश और ठंड का असर बना हुआ है, वहीं मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप के चलते दिन के समय गर्मी महसूस की जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 27 मार्च तक प्रदेशभर में मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहने की संभावना है।
 

इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बौछारें पड़ सकती हैं। इसके चलते इन इलाकों में ठंड का असर और बढ़ सकता है।

ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया है कि 3300 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्का हिमपात होने की संभावना है। इससे पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड बनी रहेगी और तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

पर्वतीय क्षेत्रों में जारी है बारिश का सिलसिला

पिछले कुछ दिनों से उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है। इसके चलते वहां ठंड का माहौल बना हुआ है। मसूरी और धनोल्टी के आसपास भी शाम के समय तेज बौछारें देखने को मिलीं, जिससे तापमान में कमी आई है।

देहरादून में आंशिक बादल, लेकिन मौसम शुष्क

राजधानी देहरादून सहित अन्य मैदानी जिलों में मौसम शुष्क बना हुआ है। मंगलवार को देहरादून में सुबह से चटक धूप खिली रही, हालांकि हल्की हवाओं के कारण गर्मी का असर ज्यादा महसूस नहीं हुआ। सुबह और शाम के समय हल्की ठंड अभी भी बनी हुई है। आज देहरादून में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं।

मैदानी क्षेत्रों में बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। दिन के समय गर्मी का एहसास बढ़ेगा, जबकि सुबह और शाम का मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहेगा।
 

27 मार्च तक बना रहेगा बदला हुआ मौसम

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आगामी 27 मार्च तक उत्तराखंड में मौसम का यही बदला हुआ मिजाज बना रहेगा। पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी रहेगी, जबकि मैदानी इलाकों में शुष्क मौसम और धूप का असर जारी रहेगा।

 

 
Share
Previous Post
सीएम धामी ने की 1100 कन्याओं की पूजा, बोले- भारतीय संस्कृति में कन्या को साक्षात देवी स्वरूप माना गया
Next Post
Uttarakhand Weather Today, 26 March: उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग समेत 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी, देहरादून में मौसम शुष्क
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    उत्तराखंड में पर्यटन को नई उड़ान: ऋषिकेश के पशुलोक बैराज पर उतारा गया सी-प्लेन, ट्रायल रहा सफल.

    • 08 Apr 2026
  • image

    छोटू LPG सिलेंडर पर सरकार का बड़ा फैसला, सभी राज्यों में सप्लाई दोगुनी, किसे होगा फायदा?.

    • 07 Apr 2026
  • image

    LPG Crisis: देश में गैस सप्लाई की स्थिति अब भी चिंताजनक, ईरान में घमासान के बीच सरकार ने क्यों बढ़ाई धड़कन?.

    • 21 Mar 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.