logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • ट्रंप का बड़ा ऐलान: ईरान पर हमला 5 दिन के लिए टाला; होर्मुज पर दुनिया को फंसाकर पल्ला भी झाड़ा

ट्रंप का बड़ा ऐलान: ईरान पर हमला 5 दिन के लिए टाला; होर्मुज पर दुनिया को फंसाकर पल्ला भी झाड़ा.

 
  • Priyesh Mishr
  • 23 Mar 2026
  • 1027
image  

 

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों को 5 दिनों के लिए टाल दिया है। उन्होंने खुद इसकी जानकारी दी है। इसके साथ ही ट्रंप ने ईरान को अपने सहयोगी देशों पर हमले को लेकर चेतावनी भी दी है। ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच दुश्मनी खत्म करने को लेकर बातचीत हुई है। इस कारण उन्होंने युद्ध विभाग को ईरान पर पांच दिनों तक हमले रोकने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही ट्रंप ने यह भी कहा है कि अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य का इस्तेमाल नहीं करता है। उन्होंने आगे कहा है कि ऐसे में इसकी सुरक्षा उन देशों को करनी होगी जो इसका इस्तेमाल करते हैं।

ट्रंप ने ईरान को लेकर क्या कहा?


ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा, "मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि पिछले दो दिनों में, अमेरिका और ईरान देश के बीच, मध्य पूर्व में हमारी दुश्मनी को पूरी तरह से खत्म करने के बारे में बहुत अच्छी और काम की बातचीत हुई है। इन गहरी, विस्तृत और रचनात्मक बातचीत के अंदाज और लहजे के आधार पर - जो पूरे हफ्ते जारी रहेंगी - मैंने युद्ध विभाग को निर्देश दिया है कि वे ईरान के पावर प्लांट और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर किसी भी तरह के सैन्य हमले को पांच दिनों के लिए टाल दें। यह इस बात पर निर्भर करेगा कि चल रही बैठकें और बातचीत कितनी सफल रहती हैं। इस मामले पर ध्यान देने के लिए आपका धन्यवाद! राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप।"

ईरान की सैन्य क्षमता नष्ट करने का दावा किया


ट्रंप ने लिखा, "हम अपने लक्ष्यों को पाने के बहुत करीब पहुंच रहे हैं, क्योंकि हम मध्य पूर्व में ईरान के आतंकवादी शासन के संबंध में अपने महान सैन्य प्रयासों को धीरे-धीरे कम करने पर विचार कर रहे हैं: (1) ईरान की मिसाइल क्षमता, लॉन्चर और उनसे जुड़ी हर चीज को पूरी तरह से खत्म करना। (2) ईरान के रक्षा औद्योगिक आधार को नष्ट करना। (3) उनकी नौसेना और वायु सेना को खत्म करना, जिसमें विमान-रोधी हथियार भी शामिल हैं। (4) ईरान को कभी भी परमाणु क्षमता के करीब भी न पहुंचने देना, और हमेशा ऐसी स्थिति में रहना जहां अमेरिका ऐसी किसी भी स्थिति पर - अगर वह होती है - तो तुरंत और ज़ोरदार तरीके से प्रतिक्रिया दे सके। (5) अपने मध्य पूर्वी सहयोगियों - जिनमें इजरायल, सऊदी अरब, कतर, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कुवैत और अन्य शामिल हैं - की उच्चतम स्तर पर सुरक्षा करना।"

ट्रंप ने होर्मुज की सुरक्षा से पल्ला झाड़ा


उन्होंने एक और पोस्ट कर होर्मुज जलडमरूमध्य को नौवहन के लिए सुरक्षित करने के अपने पुराने वादे से पल्ला झाड़ लिया। ट्रंप ने लिखा, "होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा और निगरानी - जरूरत पड़ने पर - उन दूसरे देशों को करनी होगी जो इसका इस्तेमाल करते हैं — अमेरिका इसका इस्तेमाल नहीं करता! अगर हमसे कहा गया, तो हम इन देशों की होर्मुज से जुड़े प्रयासों में मदद करेंगे, लेकिन एक बार जब ईरान का खतरा खत्म हो जाएगा, तो इसकी जरूरत नहीं पड़नी चाहिए। महत्वपूर्ण बात यह है कि यह उनके लिए एक आसान सैन्य अभियान होगा। इस मामले पर ध्यान देने के लिए आपका धन्यवाद! राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप।"

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड सरकार के 4 साल पूरे, देहरादून के परेड ग्राउंड में पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की जनता को संबोधित किया
Next Post
Uttarakhand Weather Today, 24 March: देहरादून में मौसम शुष्क, बढ़ा तापमान, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    raffic Diversion: देहरादून में 14 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी, बंद रहेगा मोहंड एलिवेटेड रोड, देखिए रूट डायवर्जन प्‍लान.

    • 11 Apr 2026
  • image

    SP और SSP में अंतर क्या है? जानिए दोनों में कौन होता है सबसे बड़ा पुलिस अधिकारी.

    • 31 Mar 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 24 March: देहरादून में मौसम शुष्क, बढ़ा तापमान, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार.

    • 24 Mar 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.