logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • नकली हॉलमार्क लगा बदल देते थे स्‍वर्ण आभूषण, चमोली में ठग गिरोह का पर्दाफाश, ढाई लाख की लेजर मशीन मिली

नकली हॉलमार्क लगा बदल देते थे स्‍वर्ण आभूषण, चमोली में ठग गिरोह का पर्दाफाश, ढाई लाख की लेजर मशीन मिली.

 
  • Vaibhava Pandey
  • 23 Mar 2026
  • 873
image  

 

चमोली: उत्‍तराखंड में सोने के आभूषणों पर फर्जी हॉलमार्क लगाकर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। चमोली पुलिस ने बिहार के रहने वाले स्‍वर्णकार बंटी कुमार और पंकज कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से हॉलमार्क लगाने वाली एक महंगी लेजर मल्टीपरपज मशीन और कंप्यूटर बरामद किए गए हैं। इनकी कीमत लगभग ढाई लाख रुपये है।

यह गिरोह असली सोने के आभूषणों के बदले कम कैरेट वाले आभूषण तैयार कर उन पर नकली 20 कैरेट की हॉलमार्क मोहर लगाकर ग्राहकों को वापस लौटा देता था।


लवली रावत ने सोना गिरवी रख लिया था पैसा

धोखाधड़ी का यह मामला तब सामने आया जब ज्योर्तिमठ निवासी लवली रावत ने 19 मार्च 2026 को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। रावत ने शिकायत में बताया कि उन्होंने जुलाई 2025 में अपने सोने के आभूषण ज्योर्तिमठ के स्वर्णकार आदित्य ज्वेलर्स के संचालक बंटी कुमार के पास 40 हजार रुपये के लिए प्रति माह 2 हजार रुपये के ब्याज पर गिरवी रखे थे।


आभूषण की गुणवत्‍ता पर हुआ संदेह

6 माह बाद दिसंबर 2025 में जब उन्होंने ब्याज सहित पैसा लौटा कर अपने गिरवी रखे आभूषण छुड़वाए तो उन्हें गहनों की गुणवत्ता पर संदेह हुआ। संदेह होने पर उन्होंने नगर के अन्य स्वर्णकारों से गहनों की जांच करवाई तो पता चला कि उनके असली सोने के गहनों को नकली गहनों से बदल दिया गया है। और चालाकी से फर्जी हॉल मार्क भी लगाया गया है।


पंकज के साथ मिलकर करता था गोरखधंधा

महिला की शिकायत पर पुलिस टीम का गठन कर जांच की गई। एसपी चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि मुख्य आरोपी बंटी कुमार को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान बंटी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह करणप्रयाग निवासी पंकज कुमार प्रभु के साथ मिलकर इस गोरखधंधे को अंजाम देता था।


गैर लाइसेंसी हॉलमार्क मशीन जब्‍त

पंकज के पास बिना लाइसेंस की हॉलमार्क मशीन थी जिसका उपयोग नकली हॉलमार्क लगाकर इस धोखाधड़ी के लिए किया जाता था। पुलिस ने इस मशीन को जब्‍त कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संगीता की धारा 316 (2), 318 (2), 318 (4), 338 और भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम 2016 की धारा 29 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

 

 
Share
Previous Post
LPG Crisis: देश में गैस सप्लाई की स्थिति अब भी चिंताजनक, ईरान में घमासान के बीच सरकार ने क्यों बढ़ाई धड़कन?
Next Post
उत्तराखंड सरकार के 4 साल पूरे, देहरादून के परेड ग्राउंड में पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की जनता को संबोधित किया
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    उत्तराखंड में अर्थ आवर: आज रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक बंद रखें लाइटें, गैर जरूरी इलेक्ट्रिक उपकरण.

    • 28 Mar 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 25 March: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी जारी.

    • 25 Mar 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 24 March: देहरादून में मौसम शुष्क, बढ़ा तापमान, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार.

    • 24 Mar 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.