logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Wednesday, 22 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • टिहरी में हैवान बने मां-भाई और भाभी, युवक पर किये चाकू से वार, काटने पड़े दोनों हाथ

टिहरी में हैवान बने मां-भाई और भाभी, युवक पर किये चाकू से वार, काटने पड़े दोनों हाथ.

 
  • Devesh Pandey
  • 26 Dec 2025
  • 987
image  

 

देहरादून/टिहरी: उत्तराखंड के टिहरी जनपद के लस्यालगांव से पारिवारिक हिंसा का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। मामूली घरेलू विवाद के बाद एक युवक पर उसके ही परिवार के सदस्यों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। जान बचाने के लिए डॉक्टरों को युवक के दोनों हाथ कोहनी के ऊपर से काटने पड़े।

घटना बालगंगा तहसील की बासर पट्टी के लस्यालगांव की बताई जा रही है। पीड़ित युवक अंग्रेज सिंह का अपने परिवार से लंबे समय से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।

विवाद के बाद बुलाया गया भाई

पुलिस के अनुसार, अंग्रेज सिंह की मां जेठी देवी और भाभी अंजली ने विवाद के बाद बड़े बेटे पूरब सिंह को गांव बुलाया, जो मुंबई में काम करता था। पूरब सिंह के गांव पहुंचते ही विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई।

आरोप है कि मां, भाई और भाभी ने मिलकर अंग्रेज सिंह पर धारदार हथियारों से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। किसी तरह वह अपनी जान बचाकर घर से बाहर निकला, लेकिन हालत बेहद नाजुक थी।

अस्पताल में काटने पड़े दोनों हाथ

घायल अंग्रेज सिंह को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए उसे श्रीनगर बेस अस्पताल रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने संक्रमण और गंभीर चोटों के कारण उसकी जान बचाने के लिए दोनों हाथ काटने का निर्णय लिया।

पुलिस कार्रवाई

इलाज के बाद अंग्रेज सिंह ने चमियाला पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई। इसके आधार पर थाना घनसाली में उसके भाई पूरब सिंह और भाभी अंजली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार जाटव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड सरकार ने जारी किया छुट्टियों वाला कलेंडर, नए साल 2026 से जुड़ी अहम अपडेट देखिए
Next Post
उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत को पाकिस्तानी जासूस बताने वाला वीडियो BJP ने हटाया
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.

    • 11 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.

    • 18 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.