logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Wednesday, 22 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • UKSSSC पेपर लीक मामले में CBI ने चार्जशीट दाखिल की, उत्तराखंड से जुड़ी बड़ी खबर

UKSSSC पेपर लीक मामले में CBI ने चार्जशीट दाखिल की, उत्तराखंड से जुड़ी बड़ी खबर.

 
  • Dhirender Singh
  • 25 Dec 2025
  • 941
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा में हुए कथित पेपर लीक प्रकरण में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आरोप-पत्र दाखिल कर दिया है। सीबीआई सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि इस मामले में तीन आरोपियों मोहम्मद खालिद, उसकी बहन साबिया और टिहरी के एक डिग्री कॉलेज की निलंबित सहायक प्रोफेसर सुमन के खिलाफ आरोप-पत्र देहरादून में विशेष सीबीआई न्यायाधीश मदन राम की अदालत में शनिवार को दाखिल किया गया।

उन्होंने बताया कि आरोप-पत्र दाखिल किए जाने के दौरान अदालत में खालिद और साबिया वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जबकि सुमन व्यक्तिगत रूप से पेश हुईं। राज्य में कथित पेपरलीक प्रकरण के तीनों आरोपी जेल में हैं। उत्तराखंड के विभिन्न सरकारी विभागों में भर्ती के लिए 21 सितंबर को हुई परीक्षा के दौरान एक प्रश्नपत्र के तीन पन्ने सोशल मीडिया पर वायरल होने से प्रदेश भर में हड़कंप मच गया था। इसके बाद राज्य सरकार ने मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया।

एक लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए

पेपर लीक के विरोध में बेरोजगार युवाओं द्वारा किए गए जबरदस्त आंदोलन के बाद उत्तराखंड सरकार ने मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी थी। बाद में 11 अक्टूबर को इस परीक्षा को निरस्त भी कर दिया गया था। इस परीक्षा में विभिन्न सरकारी विभागों में 416 पदों के लिए एक लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

सीबीआई ने अक्टूबर के आखिर में मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस द्वारा गिरफ्तार मुख्य आरोपी खालिद और साबिया को हिरासत में लेकर उनसे गहन पूछताछ, उनके मोबाइल फोन व अन्य साक्ष्यों के मूल्यांकन के बाद उनके साथ साजिश का हिस्सा होने के आरोप में टिहरी के शहीद श्रीमती हंसा धनई राजकीय महाविद्यालय की सहायक प्रोफेसर सुमन को गिरफ्तार कर लिया था।

फोन से लीक किया पेपर

जांच में सामने आया कि हरिद्वार के एक परीक्षा केंद्र पर बतौर अभ्यर्थी शामिल हुए खालिद ने केंद्र में पहले से छुपाकर कर रखे अपने फोन के जरिए प्रश्नपत्र के तीन पृष्ठ अपनी बहन साबिया को भेजे, जिसने उसे हल करने के लिए सुमन के पास भेजा। सुमन ने सवालों को हल कर उन्हें वापस भेज दिया। सुमन ने प्रश्नपत्र के पृष्ठों को किसी अन्य व्यक्ति के साथ साझा किया जिसने उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जिससे वे वायरल हो गए। प्रकरण में कथित भूमिका के लिए सुमन को पहले ही उसके पद से निलंबित कर दिया गया था।

 

 
Share
Previous Post
रुड़की: कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाती विद्युत विभाग के अफसरों पर भड़के, काट दी घर की बिजली
Next Post
उत्तराखंड सरकार ने जारी किया छुट्टियों वाला कलेंडर, नए साल 2026 से जुड़ी अहम अपडेट देखिए
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 25 March: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी जारी.

    • 25 Mar 2026
  • image

    हरिद्वार और ऋषिकेश तक मेरठ से मेट्रो, CM धामी ने केंद्र के सामने रखा प्रस्ताव, प्रोजेक्ट को मंजूरी जल्द.

    • 07 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.