logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • मसूरी को दो नई डिस्पेंसरी की सौगात, नगर पालिका बोर्ड के एक साल पूरे होने पर अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर शुरू

मसूरी को दो नई डिस्पेंसरी की सौगात, नगर पालिका बोर्ड के एक साल पूरे होने पर अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर शुरू.

 
  • Vivek Mishra
  • 07 Feb 2026
  • 1053
image  

 

मसूरी: उत्तराखंड के मसूरी नगर पालिका परिषद के वर्तमान बोर्ड के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर नगर को बड़ी सौगात मिली। मसूरी विधायक एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने संयुक्त रूप से बार्लोगंज और हुसैनगंज में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत दो अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का विधिवत शुभारंभ किया। इन डिस्पेंसरी में आमजन को प्राथमिक उपचार के साथ-साथ आवश्यक जांच, दवाइयां एवं टेस्ट निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे विशेषकर गरीब और मध्यम वर्ग को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

टाउन हॉल में विकास की झलक

नगर पालिका टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान नगर पालिका प्रशासन द्वारा बीते एक वर्ष में किए गए विकास कार्यों पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री भी प्रदर्शित की गई। डॉक्यूमेंट्री में मसूरी माल रोड को फ्री वेंडर जोन घोषित करने, पटरी व्यापारियों के लिए नए पालिका बाजार के निर्माण, गली-मोहल्लों की सड़कों के सुधार, दूर-दराज क्षेत्रों से कूड़ा उठान व्यवस्था को सुदृढ़ करने जैसे कई महत्वपूर्ण कार्यों को दर्शाया गया।

कर्मचारियों को मिला सम्मान और बेहतर वेतन

पूर्व में चली आ रही अनियमितताओं को समाप्त करते हुए नई नीति के तहत सफाई कर्मचारियों को अब 17,000 रुपये मानदेय के साथ कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर पालिका के प्रथम स्थान पर आने पर मिले 25 लाख रुपये के पुरस्कार में से 12.30 लाख रुपये कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि के रूप में वितरित किए गए।

मीरा सकलानी का स्पष्ट संदेश

नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य मसूरी का चौमुखी विकास है और कार्यों में निरंतर तेजी लाई जा रही है। उन्होंने विपक्ष के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि पूर्व पालिका अध्यक्ष के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार के मामलों पर शासन स्तर पर कार्रवाई चल रही है और जल्द परिणाम सामने आएंगे। जनता ने भ्रष्टाचार को नकारते हुए सही निर्णय लिया है।

ट्रिपल इंजन सरकार से मिल रहा विकास का लाभ: गणेश जोशी

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नगर पालिका बोर्ड के एक वर्ष के कार्यकाल को बेमिसाल बताते हुए कहा कि मसूरी में भाजपा का ट्रिपल इंजन (केंद्र, प्रदेश और निकाय) पूरी रफ्तार से काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि मसूरी को बेहतर मूलभूत सुविधाएं, ट्रैफिक जाम से निजात और शहर के सुनियोजित विकास के लिए कई योजनाओं पर कार्य चल रहा है, जो जल्द धरातल पर उतरेंगी। जोशी ने पालिका अध्यक्ष से अपील की कि वे राजनीतिक आरोपों को नजरअंदाज कर जनता की आवाज बनकर कार्य करती रहें।

 

 
Share
Previous Post
क्या ट्रेन में RAC टिकट पर वापस होगा आधा किराया? संसदीय समिति ने रेलवे को दिए सुझाव
Next Post
जिला प्रशासन ने 5 करोड़ सीएसआर फंड से जिले के सभी विद्यालय किये फर्नीचर युक्त
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

     एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शतप्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल ने दिए निर्देश.

    • 01 Apr 2026
  • image

    नकली हॉलमार्क लगा बदल देते थे स्‍वर्ण आभूषण, चमोली में ठग गिरोह का पर्दाफाश, ढाई लाख की लेजर मशीन मिली.

    • 23 Mar 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 9 April: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी, IMD का येलो अलर्ट.

    • 09 Apr 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.