logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 29 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उत्तराखंड के जागेश्वर की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाई जा रहीं, पूर्व सीएम हरीश रावत सहित स्थानीय लोगों ने किया विरोध.
  • परिसीमन बिल आने से पहले 'जैरीमेंडरिंग' शब्द आया चर्चा में, इसका क्या मतलब और विपक्ष को कैसा डर?.
  • उत्‍तराखंड के भवनों में दुर्घटनावश आग लगने की घटनाओं को माना जाएगा आपदा: सीएम पुष्‍कर सिंह धामी.
  • 30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी; केंद्र सरकार ने स्पीकर ओम बिरला को भेजा प्रस्ताव.
  • CM धामी ने जारी किया 5 साल का रिपोर्ट कार्ड, बोले- सिर्फ योजनाएं नहीं, जमीन पर उतारा विकास.
 
  • Home
  • Uttarakhand Weather Today, 6 February: देहरादून समेत पांच जिलों में सुबह हल्का कोहरा, चटक धूप से बढ़ रहा तापमान

Uttarakhand Weather Today, 6 February: देहरादून समेत पांच जिलों में सुबह हल्का कोहरा, चटक धूप से बढ़ रहा तापमान.

 
  • Priyanka Thapa
  • 06 Feb 2026
  • 803
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज इन दिनों बदला हुआ नजर आ रहा है। प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और चटक धूप निकलने के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में जहां तेज धूप ठंड से राहत दे रही है वहीं मैदानी इलाकों में धूप के कारण हल्की गर्मी का एहसास होने लगा है।

मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहेगा। देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, पौड़ी और नैनीताल जनपदों में सुबह के समय कहीं-कहीं हल्का कोहरा छा सकता है, जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा। दिन के समय तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, हालांकि न्यूनतम तापमान अभी सामान्य बना हुआ है।

मौसम विभाग का कहना है कि 7 और 8 फरवरी को भी प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं 9 और 10 फरवरी को पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना जताई गई है। चटक धूप के चलते पहाड़ों में जहां लोगों को ठंड से राहत मिल रही है वहीं मैदानी क्षेत्रों में गर्मी का असर साफ दिखाई देने लगा है।

बृहस्पतिवार को मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम शुष्क रहा और तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया। देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर में अधिकतम तापमान 21.8 और न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पर्वतीय इलाकों की बात करें तो मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 14.8 और न्यूनतम 3.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि नई टिहरी में अधिकतम तापमान 16.2 और न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में तेज धूप निकलने के कारण लोग गर्म कपड़े पहनना छोड़ने लगे हैं, हालांकि सुबह और शाम के समय ठंड अब भी महसूस की जा रही है।

वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में पिछले दिनों हुई बारिश और बर्फबारी के कारण ठंड अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। ऐसे में दिन के समय निकलने वाली धूप लोगों को राहत पहुंचा रही है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन कुछ इलाकों में हल्का कोहरा छाने की संभावना बनी हुई है।

 

 
Share
Previous Post
CBSE Admit Card 2026 Out: सीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी, सबसे पहले चेक करें ये 8 चीजें
Next Post
डीएम सविन बंसल के निर्देशन में रायपुर क्षेत्र के विद्यालयों में बाल अधिकारों पर चलाया जागरूकता अभियान।
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    देहरादून के मालसी जू में सफेद बाघ ‘तेजस’ बना नया आकर्षण, कॉलेज विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क एंट्री.

    • 21 Nov 2026
  • image

    'यूसीसी को हम बीजेपी शासित सभी राज्यों में लागू करेंगे', उत्तराखंड स्थापना दिवस पर बोले अमित शाह.

    • 07 Nov 2026
  • image

    कौन हैं एसडीएम अकलेश नौडियाल? गौचर मेले में मिली थी ड्यूटी, उमा देवी मंदिर में की शादी.

    • 23 Nov 2026

Recent News

  • image

    उत्तराखंड के जागेश्वर की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाई जा रहीं, पूर्व सीएम हरीश रावत सहित स्थानीय लोगों ने किया विरोध.

    • 28 Nov 2026
  • image

    परिसीमन बिल आने से पहले 'जैरीमेंडरिंग' शब्द आया चर्चा में, इसका क्या मतलब और विपक्ष को कैसा डर?.

    • 28 Nov 2026
  • image

    उत्‍तराखंड के भवनों में दुर्घटनावश आग लगने की घटनाओं को माना जाएगा आपदा: सीएम पुष्‍कर सिंह धामी.

    • 27 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.