logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 29 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उत्तराखंड के जागेश्वर की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाई जा रहीं, पूर्व सीएम हरीश रावत सहित स्थानीय लोगों ने किया विरोध.
  • परिसीमन बिल आने से पहले 'जैरीमेंडरिंग' शब्द आया चर्चा में, इसका क्या मतलब और विपक्ष को कैसा डर?.
  • उत्‍तराखंड के भवनों में दुर्घटनावश आग लगने की घटनाओं को माना जाएगा आपदा: सीएम पुष्‍कर सिंह धामी.
  • 30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी; केंद्र सरकार ने स्पीकर ओम बिरला को भेजा प्रस्ताव.
  • CM धामी ने जारी किया 5 साल का रिपोर्ट कार्ड, बोले- सिर्फ योजनाएं नहीं, जमीन पर उतारा विकास.
 
  • Home
  • CBSE Admit Card 2026 Out: सीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी, सबसे पहले चेक करें ये 8 चीजें

CBSE Admit Card 2026 Out: सीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी, सबसे पहले चेक करें ये 8 चीजें.

 
  • Aman Kumar
  • 05 Feb 2026
  • 822
image  

 

CBSE Board 10th-12th Admit Card Download Link: सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे 42 लाख से अधिक स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने हाईस्कूल (क्लास 10वीं) और इंटरमीडिएट ( क्लास 12वीं) बोर्ड परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है।
 

स्टूडेंट्स डाउनलोड नहीं कर सकते सीबीएसई का एडमिट कार्ड

सीबीएसई ने अपनी ऑफिशियल पोर्टल परीक्षा संगम पर 2026 की बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं, लेकिन स्टूडेंट्स इसे डाउनलोड नहीं कर सकते हैं। सिर्फ स्कूल्स हेड या प्रिंसिपल्स स्कूल लॉगइन के जरिए इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा संगम पोर्टल पर यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जाएंगे। इसके बाद, स्कूलों को सभी स्टूडेंट्स की डिटेल्स वेरिफाई करनी होगी। प्रिंसिपल के सिग्नेचर और स्कूल की मुहर के बाद स्कूल्स स्टूडेंट्स को एडमिट कार्ड देंगे। यानी स्टूडेंट्स को सीबीएसई का एडमिट कार्ड ऑनलाइन नहीं मिलेगा। उन्हें अपने स्कूल जाकर टीचर्स से एडमिट कार्ड लेना होगा।

सीबीएसई एडमिट कार्ड पर चेक करें ये 8 डिटेल्स

स्कूल से सीबीएसई एडमिट कार्ड लेने के बाद, स्टूडेंट्स को एडमिट कार्ड पर दी गई जरूरी डिटेल्स जरूर चेक करनी होंगी जैसे-
1. स्टूडेंट्स का नाम
2. मात-पिता का नाम
3. स्कूल का नाम
4. रोल नंबर
5. एग्जाम सेंटर का पता
6. रिपोर्टिंग टाइमिंग
7. जन्म तिथि
8. फोटो और सिग्नेचर

How to Download CBSE Admit Card 2026: यहां देखें तरीका

  • स्कूल हेड्स को सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाना होगा।
  • होमपेज पर 'परीक्षा संगम' पर क्लिक करें।
  • यहां 'Pre Exam Activites' पर क्लिक करें।
  • अब 'Admit Card, Center Material for Main Exam 2026' पर क्लिक करें।
  • स्कूल हेड को यहां यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • सीबीएसई एडमिट कार्ड पर स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
  • प्रिंटआउट के बाद, प्रिंसिपल के सिग्नेचर और स्कूल की मुहर लगेगी।

 

सीबीएसई बोर्ड एग्जाम 17 फरवरी से शुरू होंगे

सीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक चलेंगी, जबकि 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षाएं 10 अप्रैल 2026 तक चलेंगी। परीक्षा में उपस्थित होने जा रहे स्टूडेंट्स को एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी एग्जाम सेंटर ले जानी होगी। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड दी गई गाइडलाइंस को ध्यान से पढ़ें। ताकि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

 
Share
Previous Post
प्रशासन गांव की ओर, कोरूवा में एसडीएम डॉ0 हर्षिता सिंह ने सुनी जन समस्याएं
Next Post
Uttarakhand Weather Today, 6 February: देहरादून समेत पांच जिलों में सुबह हल्का कोहरा, चटक धूप से बढ़ रहा तापमान
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    कांग्रेस ने जारी की 81 AICC सचिवों की नई सूची, किसे मिली क्या जिम्मेदारी? देखें पूरी लिस्ट.

    • 20 Nov 2026
  • image

    ट्रैकिंग के जुनून में चली गई लखनऊ की दो बहनों की जान, उत्तराखंड के केदारताल ट्रैक पर दो और शव मिले.

    • 05 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड के केदारताल ट्रैक पर लापता आठ लोगों में से दो के शव बरामद, लापता लोग बंगाल-यूपी के हैं.

    • 04 Nov 2026

Recent News

  • image

    उत्तराखंड के जागेश्वर की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाई जा रहीं, पूर्व सीएम हरीश रावत सहित स्थानीय लोगों ने किया विरोध.

    • 28 Nov 2026
  • image

    परिसीमन बिल आने से पहले 'जैरीमेंडरिंग' शब्द आया चर्चा में, इसका क्या मतलब और विपक्ष को कैसा डर?.

    • 28 Nov 2026
  • image

    उत्‍तराखंड के भवनों में दुर्घटनावश आग लगने की घटनाओं को माना जाएगा आपदा: सीएम पुष्‍कर सिंह धामी.

    • 27 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.