logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 21 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • पद्मश्री ह्यूग गैंटजर का निधन: मसूरी ने खोई अपनी आवाज, वह नाम जो अब इतिहास बन गया

पद्मश्री ह्यूग गैंटजर का निधन: मसूरी ने खोई अपनी आवाज, वह नाम जो अब इतिहास बन गया.

 
  • Devesh Pandey
  • 04 Feb 2026
  • 582
image  

 

मसूरी: जब कोई व्यक्ति किसी शहर का सिर्फ निवासी नहीं बल्कि उसकी आत्मा बन जाए तो उसका जाना एक साधारण निधन नहीं होता। पद्मश्री से सम्मानित, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ट्रैवल राइटर और पर्यावरण संरक्षक ह्यूग गैंटजर के निधन के साथ मसूरी ने अपनी वह आवाज खो दी है जिसने दशकों तक इस पहाड़ी शहर की सुंदरता, संवेदना और संघर्ष को दुनिया के सामने रखा।

94 वर्ष की आयु में ह्यूग गैंटजर ने किंक्रेग लाइब्रेरी रोड स्थित अपने आवास ओक ब्रुक में अंतिम सांस ली। उनके निधन से न केवल मसूरी, बल्कि साहित्य, ट्रैवल जर्नलिज्म और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े देश-विदेश के लोग शोकाकुल हैं।

सेवानिवृत्ति के बाद ह्यूग गैंटजर ने मसूरी को सिर्फ रहने की जगह नहीं बल्कि अपना घर बनाया। वे उन चुनिंदा विदेशी मूल के लोगों में थे जिन्हें मसूरी ने दिल से अपनाया। स्थानीय लोगों के त्योहार, परंपराएं और रोजमर्रा की जिंदगी से वे गहराई से जुड़े रहे। दिवाली पर मिठाइयां और क्रिसमस पर केक भेजना उनके लिए औपचारिकता नहीं, बल्कि एक जीवंत परंपरा थी।

भारतीय नौसेना में कमांडर के रूप में सेवाएं देने के बाद ह्यूग गैंटजर ने अपनी पत्नी कोलीन गैंटजर के साथ लेखन की वह यात्रा शुरू की, जिसने भारतीय ट्रैवल राइटिंग को वैश्विक पहचान दिलाई। दोनों ने मिलकर पांच दशकों से अधिक समय तक भारत के उन अनदेखे कोनों को शब्द दिए जो मानचित्रों पर तो थे लेकिन कहानियों में नहीं।

30 से अधिक किताबें, हजारों लेख और दूरदर्शन पर प्रसारित 52 डॉक्यूमेंट्री यह महज आंकड़े नहीं बल्कि भारत की सांस्कृतिक और भौगोलिक स्मृति हैं।

ह्यूग गैंटजर को सिर्फ लेखक के रूप में नहीं, बल्कि मसूरी के प्रहरी के रूप में भी याद किया जाएगा। जब चूना खनन और अंधाधुंध निर्माण से मसूरी का अस्तित्व संकट में था, तब उन्होंने खुलकर विरोध किया। उनके प्रयासों के चलते तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने मसूरी में खनन पर रोक लगाई। सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में गठित मॉनिटरिंग कमेटी के सदस्य के रूप में उन्होंने पहाड़ों को बचाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई।

ह्यूग गैंटजर की जीवन संगिनी और लेखन सहयात्री कोलीन गैंटज़र का निधन 6 नवंबर 2024 को हुआ था। इस दंपति को ट्रैवल जर्नलिज्म के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया था, जिसे ह्यूग गैंटज़र ने मसूरी स्थित अपने घर पर उत्तराखंड सरकार के सचिव के हाथों ग्रहण किया था।

ह्यूग गैंटजर का अंतिम संस्कार 4 फरवरी की सुबह कैमल्स बैक कब्रिस्तान में पारिवारिक प्लॉट पर किया जाएगा। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, साहित्यकारों और आम नागरिकों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड में 83 हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं, धामी सरकार का बड़ा फैसला
Next Post
Uttarakhand Weather Today: पांच जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के बाद ऐसा रहेगा मौसम
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    'काली थार जिसने ले ली'; किसान नेता राकेश टिकैत ने अभिभावकों को चेताया, की सीएम योगी की तारीफ.

    • 04 Apr 2026
  • image

     एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शतप्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल ने दिए निर्देश.

    • 01 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 30 March: उत्तरकाशी में गिरेंगे ओले, 50 Km की स्‍पीड से चल सकती है हवा, ऑरेंट अलर्ट.

    • 30 Mar 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.