logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 21 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • देहरादून में भीषण हादसा: विकासनगर में हिमाचल रोडवेज की बस खाई में गिरी, तीन की मौत, ड्राइवर गंभीर

देहरादून में भीषण हादसा: विकासनगर में हिमाचल रोडवेज की बस खाई में गिरी, तीन की मौत, ड्राइवर गंभीर.

 
  • Rahul Parasar
  • 03 Feb 2026
  • 849
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून में भीषण बस हादसे की खबर सामने आ रही है। यात्रियों से भरी बस के खाई में गिरने से तीन यात्रियों की मौत की खबर है। हादसे में 30 से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश रोडवेज की बस पांवटा साहिब जा रही थी। इसी दौरान यह हादसा हुआ है। मामले में जानकारी सामने आई है कि एचआरटीसी की बस विकासनगर में क्वानू के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंची है। राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। मामले में पुलिस की ओर से बयान आया है कि हादसे में घायल बस ड्राइवर की हालत नाजुक बनी हुई है।
 

सुबह 10 बजे की घटना

एचआरटीसी की बस सुबह करीब 6:30 बजे चौपाल डिपो से निकली थी। यह बस पहले नेहवा पहुंची। इसके बाद मीनस-क्वानू-हरिपुर रूट से पांवटा जा रही थी। इस बस में 30 से अधिक यात्रियों के सवार होने की बात सामने आई है। घटना सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। बस अचानक लहराते हुए खाई में जा गिरी। हादसे में मरने वालों में दो महिलाएं और दो पुरुष के होने की बात सामने आई। वहीं, बस का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है। उसका इलाज चल रहा है।

हादसे का क्या है कारण

मिली जानकारी के मुताबिक, मीनस-क्वानू-हरिपुर रोड पर सुदोई खड्ड के पास ट्रक को साइड देने के चक्कर में यह हादसा हुआ है। बस के सड़क के किनारे की तरफ जाने से यह डिसबैलेंस हो गई। दरअसल, बस के कारण सड़क का पुश्ता धंस गया। इस कारण सवारियों से भरी एचआरटीसी की यह बस खाई में गिर गई। कई पलटे खाने के बाद सीधे गहरी खाई में जा गिरी।

लोगों की जुटी भीड़

बस के खाई में पलटने की घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों का जुटान शुरू हो गया। कई लोगों ने खाई में उतर कर लोगों को बचाने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है। वहां राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया है। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की कार्रवाई शुरू की गई है। स्थानीय लोगों ने पहले से ही राहत कार्य शुरू कर दिया था।

 

 
Share
Previous Post
ऋषिकेश प्रीति रावत हत्याकांड: एम्स कर्मचारी को मारने वाला प्रेमी सहारनपुर से गिरफ्तार, तलाक-संपत्ति बनी वजह!
Next Post
उत्तराखंड में 83 हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं, धामी सरकार का बड़ा फैसला
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे: इमरजेंसी की हालत में अभी नहीं मिल पाएगी मदद, रेस्‍ट एरिया की सुविधा भी नहीं.

    • 17 Apr 2026
  • image

    सड़क हादसे में गई थी बेटे की जान, देहरादून पुलिस ने खड़े किए हाथ; हत्यारोपी ड्राइवर को मां ने ढूंढ़ निकाला.

    • 07 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand: देहरादून-पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा फिर शुरू, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी.

    • 26 Mar 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.