logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 21 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
  • कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.
  • CBSE 10वीं की परीक्षा में उत्तरकाशी पुलिस परिवार के होनहारों ने किया शानदार प्रदर्शन, SP ने दी बधाई.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे: इमरजेंसी की हालत में अभी नहीं मिल पाएगी मदद, रेस्‍ट एरिया की सुविधा भी नहीं.
 
  • Home
  • देहरादून: 12वीं की छात्रा की बेरहमी से हत्या, आरोपी चचेरे भाई को खोज रही पुलिस, काट दी थीं की उंगलियां

देहरादून: 12वीं की छात्रा की बेरहमी से हत्या, आरोपी चचेरे भाई को खोज रही पुलिस, काट दी थीं की उंगलियां.

 
  • Abhishek Shukla
  • 31 Jan 2026
  • 968
image  

 

देहरादून: जनपद के विकासनगर क्षेत्र में ढालीपुर में 12वीं की छात्रा की नृशंस हत्या के मामले का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है लेकिन छात्र की हत्या उसके चचेरे भाई द्वारा किए जाने के बात सामने आ रही है। मामले में पिता ने संदेह जताते हुए उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है लेकिन आरोपी अब तक पुलिस के हाथ नहीं हत्थे नहीं चढ़ा है।

विकासनगर क्षेत्र के ढालीपुर जाने वाले रास्ते पर 29 जनवरी की रात एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गयी थी। शव मिलने की सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी शिनाख्त करवाई तो स्थानीय लोगों ने उसकी पहचान मनीषा पुत्री आनंद सिंह निवासी बोक्सा बस्ती देवीपुर के रूप में की। युवती के सिर पर काफी चोटें आई हुई थी।

युवती के परिजनों से जब पुलिस ने बात की तो पता चला कि मनीषा शाम के समय अपने ताऊ के लड़के सुरेंद्र पुत्र छोटा निवासी बोक्सा बस्ती देवीपुर के साथ मोटरसाइकिल से अस्पताल दवाई लेने के लिए निकली थी लेकिन जब वह देर शाम तक वापस नहीं आई तो उन्होंने उसकी तलाश की। बाद में उसका शव झाड़ियों में मिला।

मृतका के पिता ने सुरेंद्र उर्फ मांडू के खिलाफ तहरीर देकर हत्या का मुकदमा दर्ज किया कराया है। इस मामले में पुलिस ने घटनास्थल के पास से ही आरोपी सुरेंद्र की मोटरसाइकिल और घटना में प्रयुक्त की गई दरांती भी बरामद कर ली है।

जांच में पुलिस को पता चला है कि आरोपी सुरेंद्र द्वारा हत्या में प्रयुक्त की गई दरांती 2 दिन पूर्व ही खरीदी गई थी और तब से वह इस दरांती को अपनी बाइक में ही लेकर घूम रहा था। वहीं इस मामले में सुरेंद्र के परिजनों ने भी दरांती लिए जाने की बात स्वीकारी है।

मनीषा की हत्या सिर्फ दरांती से ही नहीं बल्कि पत्थर से भी वार करके की गई थी। पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह के अनुसार युवती के सिर पर काफी चोटें थी और उसका मुंह पत्थर से कुचला गया था। आरोपी ने मृतका का हाथों की उंगलियां तक काट दी थी।

हालांकि अभी हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है। वहीं आरोपी की तलाश में सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। घटना वाले दिन आरोपी सुरेंद्र ने हरबर्टपुर- ढालीपुर-पौंटा रोड पर स्थित पेट्रोल पंप से बाइक में पेट्रोल भी भरवाया था जिसके सीसीटीवी पुलिस को मिले हैं।

बताया जा रहा है कि सुरेंद्र अकसर मनीषा को सामान दिलवाने के लिए बाजार ले जाता था। एसपी देहात पंकज गैरोला के अनुसार घटनास्थल का मौका मुआयना करने पर बाइक के हैंडल पर खून के निशान मिले थे। पुलिस के अनुसार यह संभव हो सकता है कि हत्या करने के बाद आरोपी बाइक स्टार्ट करने की कोशिश कर रहा होगा लेकिन चाबी नीचे गिर गई और अंधेरे के कारण चाबी ना मिलने के चलते वह बाइक छोड़कर फरार हो गया। आरोपी के पकड़े जाने पर ही हत्या के पीछे के कारण पता चल सकेंगे।

मृतिका मनीषा का परिवार मजदूरी करता है। मृतक देवीपुर के इंटर कॉलेज की कक्षा 12 की छात्रा थी जबकि चचेरा भाई सुरेंद्र 24 साल का है और वह भी मजदूरी ही करता। मृतका को त्वचा संबंधी समस्या थी जिसकी दवा के लिए के लिए वह अपने चचेरे भाई के साथ गई थी। अभी तक यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह किसी डॉक्टर के पास दवा लेने गई थी या वह डॉक्टर के पास पहुंची या नहीं इसके बारे में भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।

 

 
Share
Previous Post
'खेल वर्तमान बोर्ड ने नहीं, पूर्व अध्यक्ष ने खेला', मसूरी नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने क्यों लगाए आरोप?
Next Post
Budget 2026: मुख्यमंत्री धामी बोले- 'विकसित भारत और आत्मनिर्भर उत्तराखंड' की राह दिखाएगा यह बजट
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    भारत में डिजिटल जनगणना: लिव-इन कपल्स का भी डेटा ऐप पर, 5 कारण जो इसे बनाते हैं खास.

    • 02 Apr 2026
  • image

    मसूरी में भारी बारिश-ओलावृष्टि, पर्यटकों में उत्साह, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी.

    • 05 Apr 2026
  • image

    वीकेंड पर देहरादून और मसूरी आने वाले पर्यटकों के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार, जानें रूट और वैकल्पिक मार्ग.

    • 03 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.

    • 19 Apr 2026
  • image

    कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.

    • 18 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.

    • 18 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.