logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 21 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • मसूरी में मलबे में तब्दील हुई 100 साल पुरानी दरगाह, बाबा बुल्ले शाह की मजार तोड़ी गई, आंदोलन की चेतावनी

मसूरी में मलबे में तब्दील हुई 100 साल पुरानी दरगाह, बाबा बुल्ले शाह की मजार तोड़ी गई, आंदोलन की चेतावनी.

 
  • Abhishek Shukla
  • 25 Jan 2026
  • 735
image  

 

मसूरी: वादियों की शहर मसूरी के बाबा वाला हिसार क्षेत्र में स्थित बाबा बुल्ले शाह की 100 वर्ष से अधिक पुरानी मजार को अज्ञात लोगों द्वारा ध्वस्त किए जाने का मामला सामने आया है। मजार ध्वस्त किए जाने की घटना ने न सिर्फ एक धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचाया है, बल्कि मसूरी की सामाजिक एकता पर भी गहरी चोट की है।

शनिवार देर शाम हुई इस घटना में बाबा बुल्ले शाह की मुख्य मजार के साथ-साथ दो अन्य मजारों को भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया। मजार का ढांचा तोड़ा गया, दानपात्र को तोड़कर उसमें रखी नकदी निकाल ली गई। यह केवल धार्मिक आस्था पर हमला नहीं, बल्कि एक आपराधिक कृत्य भी माना जा रहा है।

दरगाह नहीं, भाईचारे का प्रतीक थी यह जगह

स्थानीय लोगों और अनुयायियों का कहना है कि बाबा बुल्ले शाह की मजार किसी एक धर्म तक सीमित नहीं रही। वर्षों से यहां हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई-सभी समुदायों के लोग मन्नत मांगने और श्रद्धा अर्पित करने आते रहे हैं। यही वजह है कि इस घटना को 'सांप्रदायिक सौहार्द को तोड़ने की कोशिश” के रूप में देखा जा रहा है। एक अनुयायी ने कहा, “यह दरगाह लोगों को जोड़ती थी। इसे तोड़ना सिर्फ ईंट-पत्थर गिराना नहीं है, यह भरोसा तोड़ने जैसा है।'

भूमि विवाद नहीं, फिर विरोध क्यों?

बाबा बुल्ले शाह समिति ने स्पष्ट किया है कि मजार किसी सरकारी भूमि पर नहीं थी। यह वाइबर गार्डन (वैंबक एलेन) स्कूल की संपत्ति पर स्थित थी, जहां स्कूल प्रबंधन ने वर्षों पहले मजार के लिए जगह दी थी। इसके बावजूद पूर्व में कुछ संगठनों द्वारा मजार का विरोध किया गया था। समिति का सवाल है कि जब जांच में कोई अवैध कब्जा नहीं पाया गया, तो फिर इस तरह की कार्रवाई किस मंशा से की गई?

"बाबा बुल्ले शाह की मजार को क्षतिग्रस्त करने को लेकर अभी तक कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। मजार के पास पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी

राहुल आनंद, एसडीएम मसूरी"

प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

पूर्व पालिका अध्यक्ष मनमोहन सिंह  ने घटना पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि मसूरी हमेशा से शांत और सौहार्दपूर्ण शहर रहा है। उन्होंने कहा कि अज्ञात लोगों द्वारा की गई यह हरकत दुर्भाग्यपूर्ण है और प्रशासन को चाहिए कि वह इसे हल्के में न ले। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि घटना के बाद भी प्रशासनिक सक्रियता अपेक्षाकृत कम नजर आई, जिससे लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ी है।

‘यह सिर्फ तोड़फोड़ नहीं, एक संदेश देने की कोशिश’

बाबा बुल्ले शाह समिति के अध्यक्ष रजत अग्रवाल का कहना है कि मजार को जिस तरह से योजनाबद्ध तरीके से नुकसान पहुंचाया गया है, वह किसी सामान्य शरारत का मामला नहीं लगता। उनका कहना है कि दानपात्र को खाली करना और पूरे स्ट्रक्चर को गिराना यह दर्शाता है कि इसके पीछे डर और तनाव का माहौल बनाने की मंशा हो सकती है।

आंदोलन की चेतावनी

घटना के बाद बाबा बुल्ले शाह के अनुयायियों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि यदि जल्द ही दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड मौसम: भारी बर्फबारी से हाहाकार, केदारनाथ से लेकर उत्तरकाशी-नैनीताल तक सफेद चादर, सैंकड़ों पर्यटक फंसे
Next Post
उत्तराखंड में IMD का आया बारिश वाला अलर्ट, उत्तरकाशी से टिहरी तक बरसेंगे बदरा; बर्फबारी का भी अलर्ट
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 9 April: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी, IMD का येलो अलर्ट.

    • 09 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026
  • image

    CBSE 10वीं की परीक्षा में उत्तरकाशी पुलिस परिवार के होनहारों ने किया शानदार प्रदर्शन, SP ने दी बधाई.

    • 17 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.