logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 21 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • उत्तराखंड होमगार्ड वर्दी घोटाले में CM धामी का एक्शन, DIG अमिताभ श्रीवास्तव को सस्पेंड, ठेकेदार से मिलीभगत

उत्तराखंड होमगार्ड वर्दी घोटाले में CM धामी का एक्शन, DIG अमिताभ श्रीवास्तव को सस्पेंड, ठेकेदार से मिलीभगत.

 
  • Dhirender Singh
  • 24 Jan 2026
  • 623
image  

 

देहरादून: होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग में वर्दी घोटाले में संलिप्त पाए जाने पर निदेशक होमगार्ड डिप्टी कमांडेंट अमिताभ श्रीवास्तव को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही मामले की जांच के लिए संयुक्त जांच समिति गठित करने के निर्देश भी दिए हैं।

उत्तराखंड में जीरो टॉलरेंस ऑन करप्शन नीति पर सख्ती से अमल करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भ्रष्टाचार के मामले में डीआईजी रैंक के अधिकारी पर कार्रवाई की है। उत्तराखंड में होमगार्ड भर्ती सामग्री खरीद प्रक्रिया में करोड़ों का घोटाला होने से हड़कंप मचा हुआ है। इस घोटाले में डीआईजी अमिताभ श्रीवास्तव का नाम आने के बाद से मामला और गंभीर हो गया। अधिकारी का नाम घोटाले में आने पर मुख्यमंत्री धामी ने तत्काल प्रभाव से निदेशक होमगार्ड को निलंबित कर दिया।
 

टेंडर प्रक्रिया में नियमों का उल्लंघन

वित्तीय वर्ष 2014-25 और 25-26 के दौरान होमगार्ड्स वर्दी सामग्री की खरीद प्रक्रिया से यह मामला जुड़ा हुआ है। इसमें टेंडर प्रक्रिया में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप निदेशक होमगार्ड पर लगे थे। महानिदेशक होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा देहरादून द्वारा संदेह होने पर जब मामले की जांच कराई गई तो यह घोटाला सामने आया और उन्होंने शासन को रिपोर्ट भेजी। टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव और नियमों के उल्लंघन की बात कही गई।

महानिदेशक की संस्तुति पर सीएम धामी ने डिप्टी कमांडेंट को निलंबित करते हुए संयुक्त जांच समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और किसी भी स्तर पर अनियमितता या भ्रष्ट आचरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीएम धामी ने कहा कि दोषी पाए जाने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
 

तीन गुना रेट पर वर्दी घोटाला

विदित हो कि देहरादून में होमगार्ड विभाग में तीन गुना अधिक रेट पर वर्दी खरीद घोटाले का पर्दाफाश होने के बाद से पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग में निदेशक डिप्टी कमांडेंट अमिताभ श्रीवास्तव ने 130 रुपये का डंडा 375 रुपये में खरीदा गया।

रेट लिस्ट

  • डंडा: असल कीमत 130, खरीदा गया 375 रुपये में
  • जूता: असल कीमत 500, खरीदा गया 1,500 रुपये में
  • वर्दी: असल कीमत 1200, खरीदी गई 3,000 रुपये में
  • जैकेट: असल कीमत 500, खरीदी गई 1,580 रुपये में

 

डीजीआई ने ठेकेदार से मिलीभगत की

2024 और 2025 में वर्दी की खरीद में होमगार्ड जवानों के लिए वर्दी खरीदी गई थी। आरोप है कि डिप्टी डायरेक्टर जनरल अमिताभ श्रीवास्तव में ठेकेदार के साथ मिली भगत कर बाजार भाव से तीन गुना अधिक कीमत पर वर्दी खरीदी।

इसके अलावा अन्य वस्तुएं भी बाजार से अधिक कीमत पर खरीदी गई। 2025-26 की खरीद पर भी यही टेंडर डाले गए तो डीजी होमगार्ड पीवीके प्रसाद को संदेह हुआ और उन्होंने टेंडर प्रक्रिया रोकी दी।
 

डीआइजी को बर्खास्त करने की सिफारिश

महानिदेशक ने मामले में जांच के आदेश दिए। जांच में गबन की बात सामने आई है। इसके बाद उन्होंने आरोपी डीआइजी अमिताभ श्रीवास्तव को बर्खास्त करने की सिफारिश और 2 करोड़ की रिकवरी की रिपोर्ट शासन को भेजी। इस घोटाले के खुलासे के बाद शासन ने यह भी तय किया है कि अब जवानों को वर्दी नहीं नहीं दी जाएगी, बल्कि उनके बैंक खातों में वर्दी का भत्ता भेजा जाएगा।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड में नए साल का पहला हिमपात, बदरीनाथ, केदारनाथ, मसूरी, चकराता, में बिछी बर्फ की मोटी चादर
Next Post
उत्तराखंड मौसम: भारी बर्फबारी से हाहाकार, केदारनाथ से लेकर उत्तरकाशी-नैनीताल तक सफेद चादर, सैंकड़ों पर्यटक फंसे
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    raffic Diversion: देहरादून में 14 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी, बंद रहेगा मोहंड एलिवेटेड रोड, देखिए रूट डायवर्जन प्‍लान.

    • 11 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे: इमरजेंसी की हालत में अभी नहीं मिल पाएगी मदद, रेस्‍ट एरिया की सुविधा भी नहीं.

    • 17 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.