logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Thursday, 23 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • देहरादून ISBT पहुंचे सीएम पुष्‍कर सिंह धामी, कोने में रखी झाड़ू उठाई और लगाने लगे, जाते-जाते दे गए चेतावनी

देहरादून ISBT पहुंचे सीएम पुष्‍कर सिंह धामी, कोने में रखी झाड़ू उठाई और लगाने लगे, जाते-जाते दे गए चेतावनी.

 
  • Shubham Sehgal
  • 19 Nov 2025
  • 1039
image  

 

देहरादून: देहरादून के आईएसबीटी पर पसरी गंदगी को देखकर सीएम पुष्कर सिंह धामी इस कदर नाराज हुए कि उन्होंने अधिकारियों को आईना दिखाने के लिए खुद ही झाड़ू उठाई और सफाई करने लगे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि अगली बार आऊंगा तो व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलनी चाहिए।

वहीं, मुख्यमंत्री ने आईएसबीटी में बस में बैठे लोगों से बातचीत भी की और आईएसबीटी की व्यवस्थाओं के संबंध में सुझाव भी मांगे। आज शाम के समय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सचिवालय से निकाल कर पहुंचे। मुख्यमंत्री के औचक निरीक्षण को देखकर आईएसबीटी में मौजूद अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति बन गई। वही आईएसबीटी में फैले कचरे को देखकर कम धामी का पारा चढ़ गया।

उन्होंने वहीं कोने पर रखी झाड़ू उठाई और खुद ही झाड़ू लगाने लग गए। सीएम धामी के कइस एक्शन से अधिकारी भी सकते में आ गए लेकिन कोई उन्हें रोक नहीं की हिम्मत नहीं कर सका। झाड़ू लगाते लगाते मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दो टूक कहा कि अगली बार आऊंगा तो व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखना। मुख्यमंत्री ने कहा कि सफाई सिर्फ कागजों पर नहीं बल्कि जमीन पर भी दिखाई देनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने एमडीडीए और परिवहन विभाग के अधिकारियों को परिसर में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने परिवहन विभाग को भी निर्देश दिए हैं कि परिसर में नियमित सफाई पर ध्यान दें। इसके साथ ही हर स्थान पर स्वच्छता संबंधी सूचना पाते लगाने की मांग भी यहां से मुख्यमंत्री आईएसबीटी में खड़ी बस में चढ़ गए और बस में बैठे यात्रियों से बातचीत की। उन्होंने यात्रियों से आईएसबीटी की व्यवस्थाओं के संबंध में सुझाव भी मांगे।

मुख्यमंत्री ने आईएसबीटी में एक-एक कर सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं परिसर का भी दौरा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड एक प्रमुख पर्यटन और तीर्थ राज्य है जहां प्रतिवर्ष करोड़ों की संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु आते हैं । ऐसे में बस अड्डे, रेलवे स्टेशन और अन्य परिवहन केन्द्रों पर उच्च स्तरीय स्वच्छता व्यवस्था प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जल्द ही स्वच्छता अभियान शुरू किया जाएगा। जिसके लिए उन्होंने अधिकारियों को कार्य योजना जल्द तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

 

 
Share
Previous Post
भारत-तिब्बत व्यापार के समय 1943 में शुरू हुआ था गौचर मेला, अब उत्तराखंड की संस्कृति को दे रहा संरक्षण
Next Post
मसूरी की पहाड़ियों में गूंजी थी इंदिरा गांधी की बुलंद आवाज, ये है 1982 की जीत की कहानी
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026
  • image

    वीकेंड पर देहरादून और मसूरी आने वाले पर्यटकों के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार, जानें रूट और वैकल्पिक मार्ग.

    • 03 Apr 2026
  • image

    'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.

    • 11 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.