logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Thursday, 23 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • भारत-तिब्बत व्यापार के समय 1943 में शुरू हुआ था गौचर मेला, अब उत्तराखंड की संस्कृति को दे रहा संरक्षण

भारत-तिब्बत व्यापार के समय 1943 में शुरू हुआ था गौचर मेला, अब उत्तराखंड की संस्कृति को दे रहा संरक्षण.

 
  • Vivek Mishra
  • 19 Nov 2025
  • 808
image  

 

देहरादून: भारत-तिब्बत के बीच व्यापार के समय 1943 में गौचर मेले की शुरुआत हुई थी। यह मेला तत्कालीन भारत-तिब्बत के बीच होने वाले व्यापार की गवाही देता है। 1943 से प्रतिवर्ष सर्दियों के समय यह मेला गौचर में लगता आ रहा है। इस वर्ष भी 14 नवंबर से राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेला शुरू हो गया है।

7 दिनों तक चलने वाले इस मेले में हर रोज कई आयोजन होते हैं। यह मेला अपर गढ़वाल के सबसे बड़े मेलों में शामिल है। मेले की राज्य स्तर पर विशेष पहचान है। बीते 9 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक जिला एक मेले की बात से इस मेले को अब राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिलने की संभावना है।

वर्ष 1943 में भोटिया जनजाति एवं अन्य लोगों की पहल पर यह मेला शुरू हुआ, जिसका शुभारंभ तत्कालीन गढ़वाल कमिश्नर बरनेडी ने किया था। तब यहां भारत-तिब्बत व्यापार इस मेले के माध्यम से किया जाता था। बाद में धीरे-धीरे प्रदेश की संस्कृति विलुप्त होते देख औद्योगिक विकास मेले एवं सांस्कृतिक मेले का स्वरूप इस मेले को मिल गया।

स्थानीय उत्पादों का हो रहा प्रचार, संस्कृति भी संरक्षित

गौचर मेले में स्थानीय उत्पादों की अलग-अलग वैरायटी देखने को मिलती है। गौचर मेला सरकार की थीम लोकल टू ग्लोबल का बड़ा माध्यम बन रहा है। इस मेले में पूरे प्रदेश से अलग-अलग जगहों का स्वाद पहुंचता है। मंडुवा, झंगोरा, तुलसी और स्थानीय दालें, चावल, फल सहित कई स्थानीय उत्पादों का बड़ा बाजार लगता है। आत्मनिर्भर होकर काम कर रही महिलाएं हस्तशिल्प बुनकर सहित अन्य कई प्रकार की कलाएं लेकर गौचर मेले में पहुंच रही हैं।

यहां होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम अपने आप में बहुत खास इसलिए हो जाते हैं, क्योंकि इन कार्यक्रमों से उत्तराखंडियत झलकती है। यहां लगातार सात दिनों तक होने वाले कार्यक्रमों में उत्तराखंडी लोकगीत लोक नृत्य जागर झूमेलो चाचडी जैसे कई उत्तराखंड की गढ़वाली, कुमाऊनी और जौनसारी संस्कृति से भरे कार्यक्रम शामिल रहते हैं। यह मेला प्रदेश की संस्कृति को संरक्षित करने और बढ़ावा देने का बड़ा माध्यम है।

 

 
Share
Previous Post
चुनाव आयोग का क्या है फॉर्म-6? समझ लीजिए मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने का प्रोसेस
Next Post
देहरादून ISBT पहुंचे सीएम पुष्‍कर सिंह धामी, कोने में रखी झाड़ू उठाई और लगाने लगे, जाते-जाते दे गए चेतावनी
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    वीकेंड पर देहरादून और मसूरी आने वाले पर्यटकों के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार, जानें रूट और वैकल्पिक मार्ग.

    • 03 Apr 2026
  • image

    शिवालिक की घाटियों में पहली बार मिले ताजे पानी की मछलियों के जीवाश्म, 45 लाख साल पुराने होने का दावा.

    • 07 Apr 2026
  • image

    'काली थार जिसने ले ली'; किसान नेता राकेश टिकैत ने अभिभावकों को चेताया, की सीएम योगी की तारीफ.

    • 04 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.