logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Thursday, 23 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • मसूरी में बीच रोड लड़के पर थप्पड़ बरसाने लगी लड़की, स्पा सेंटर पर मचा हाईवोल्टेज ड्रामा, ये सीन क्या है?

मसूरी में बीच रोड लड़के पर थप्पड़ बरसाने लगी लड़की, स्पा सेंटर पर मचा हाईवोल्टेज ड्रामा, ये सीन क्या है?.

 
  • Aishwarya Kumar Rai
  • 17 Nov 2025
  • 747
image  

 

मसूरी: उत्तराखंड की पर्यटन नगरी मसूरी एक बार फिर देर रात हुए हंगामे को लेकर चर्चा में है। रविवार की रात भगत सिंह चौक पर एक युवक और कुछ युवतियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इसी दौरान स्पा सेंटर में काम करने वाली युवती ने युवक को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस दौरान चौक पर करीब आधे घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह स्थिति शांत कराई गई। ऐसा बताया जा रहा है कि विवाद एक स्पा सेंटर पर पत्थर फेंकने और उस पर हुई कहासुनी से जुड़ा हुआ था, जिसके बाद दोनों पक्ष सड़क पर भिड़ गए।

मसूरी में पिछले कुछ महीनों से तेजी से खुले स्पा सेंटर्स स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। कई स्पा सेंटर्स के बारे में लगातार शिकायतें आती रही हैं, लेकिन प्रशासन और पुलिस द्वारा अब तक किसी ठोस कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि देर रात खुलने वाले कई स्पा सेंटर्स में संदेहास्पद गतिविधियाँ होती हैं। और इनके बाहर आए दिन बहसबाज़ी और झगड़े देखे जा रहे हैं। भगत सिंह चौक की यह घटना भी इन्हीं गतिविधियों का परिणाम बताई जा रही है।

व्यापार संघ के महामंत्री जगजीत कुकरेजा ने चिंता जताते हुए कहा कि ऐसी घटनाएँ मसूरी की फिज़ा खराब कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटक यहां सुकून और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए आते हैं, लेकिन जब उन्हें सड़क पर इस तरह के नजारे दिखाई देते हैं, तो शहर की छवि खराब होती है। प्रशासन को तुरंत सख़्त कदम उठाने चाहिए।

उन्होंने रात्रि गश्त बढ़ाने और संदिग्ध स्पा सेंटर्स की जांच करवाने की मांग की, ताकि शहर की शांति और पर्यटन पर पड़ रहा नकारात्मक प्रभाव रोका जा सके। शहर कोतवाल देवेंद्र चौहान ने बताया कि इस मामले में अब तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। लेकिन स्थानीय लोगों का सवाल है कि जब घटनाएँ बार-बार हो रही हैं और वीडियो वायरल हो रहे हैं, तब कार्रवाई केवल तहरीर का इंतज़ार क्यों कर रही है?

 

 
Share
Previous Post
1000 करोड़ रुपये बजट, 100 एकड़ भूमि, हरिद्वार में बन रहा दुनिया का सबसे विशाल विश्व सनातन महापीठ
Next Post
उत्तराखंड: हल्द्वानी में एक कुत्ते ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ा, भीड़ पर लाठीचार्ज, 7 गिरफ्तार।
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    देहरादून: राजपुर इलाके में रिटायर्ड आर्मी ब्रिगेडियर वीके जोशी की गोली मारकर हत्या, मॉर्निंग वॉक के दौरान हमला.

    • 30 Mar 2026
  • image

    'काली थार जिसने ले ली'; किसान नेता राकेश टिकैत ने अभिभावकों को चेताया, की सीएम योगी की तारीफ.

    • 04 Apr 2026
  • image

    छोटू LPG सिलेंडर पर सरकार का बड़ा फैसला, सभी राज्यों में सप्लाई दोगुनी, किसे होगा फायदा?.

    • 07 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.