logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Thursday, 23 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • 1000 करोड़ रुपये बजट, 100 एकड़ भूमि, हरिद्वार में बन रहा दुनिया का सबसे विशाल विश्व सनातन महापीठ

1000 करोड़ रुपये बजट, 100 एकड़ भूमि, हरिद्वार में बन रहा दुनिया का सबसे विशाल विश्व सनातन महापीठ.

 
  • Vaibhava Pandey
  • 17 Nov 2025
  • 698
image  

 

हरिद्वार: देवभूमि हरिद्वार अब एक ऐसे ऐतिहासिक अध्याय की साक्षी बनने जा रही है जो आने वाले युगों तक धर्म, संस्कृति और राष्ट्र चेतना का केंद्र बनेगा। तीर्थ सेवा न्यास द्वारा निर्मित होने वाली विश्व सनातन महापीठ का शिला पूजन 21 नवंबर सुबह 9 बजे भूपतवाला, हरिद्वार में संपन्न होगा। यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि विश्व में सनातन धर्म के पुनर्जागरण का महायज्ञ है , जो भारत की आत्मा को पुनः विश्व के केंद्र में प्रतिष्ठित करेगा। इस परियोजना का अनुमानित बजट 1000 करोड़ है। इसका निर्माण लगभग 100 एकड़ भूमि पर किया जाएगा।
 

विश्व सनातन महापीठ के अंतर्गत एक अद्वितीय आवासीय वैदिक-आधुनिक गुरुकुल की स्थापना की जा रही है। यहां उन्हें वैदिक शिक्षा, आधुनिक विज्ञान, स्वरोजगार एवं शस्त्र-प्रशिक्षण के साथ जीवन के चार पुरुषार्थ धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की व्यावहारिक शिक्षा दी जाएगी। यह गुरुकुल भारत की उस गौरवशाली परंपरा को पुनः जीवित करेगा जहां शिक्षा केवल जीविका नहीं, बल्कि जीवन के उद्देश्य से जुड़ी थी। यह संस्थान भविष्य के आचार्य, गुरु, योगाचार्य, कर्मयोगी और राष्ट्रनिर्माता तैयार करेगा।


सनातन संसद भवन का होगा निर्माण

महापीठ का प्रमुख आकर्षण होगा विश्व का पहला सनातन संसद भवन, जो धर्म, नीति और संस्कृति का वैश्विक मंच बनेगा। यहाँ विश्व के साधु-संत, आचार्य, धर्माचार्य, कथावाचक, वैदिक विद्वान और विभिन्न पंथों के प्रतिनिधि एकत्र होकर धर्मादेश, सिद्धान्त और नीति-निर्णय करेंगे। यह सनातन संसद भवन भविष्य में विश्व सनातन एकता एवं पुनरुत्थान का मुख्यालय बनेगा, जहां से सम्पूर्ण विश्व के लिए नियुक्त सनातन सांसद धर्मादेश पारित करेंगे।


हर साल एक लाख धर्म योद्धा होंगे तैयार

महापीठ में स्वरोजगार एवं शस्त्र प्रशिक्षण केंद्र बनेगा जहां प्रतिवर्ष एक लाख युवक-युवतियां धर्म योद्धा बनकर तैयार होंगे, जो प्रत्येक शस्त्र कला में दक्ष होंगे और आवश्यकता पड़ने पर सीमा पर सेना के साथ सहयोग करेंगे एवं आंतरिक युद्ध में सनातन विरोधियों के दांत खट्टे करेंगे।


शंकराचार्य पीठों के नाम से प्रेरणा परिसर

महापीठ परिसर में देश की चारों प्रमुख शंकराचार्य पीठों द्वारका, पुरी, श्रृंगेरी और ज्योतिर्मठ के नाम से प्रेरणा परिसर निर्मित होंगे। यहां प्रत्येक पीठ की आध्यात्मिक परंपरा, आचार्यों की जीवन गाथा और उपदेशों का प्रदर्शन होगा, जिससे सनातन की एकात्मता और विविधता का अद्भुत संगम दिखेगा।


अखाड़े, सम्प्रदाय एवं सनातन परंपराओं का एकीकृत केंद्र

विश्व सनातन महापीठ” में भारत की तेरहों अखाड़ों सहित सिख, जैन, बौद्ध, आर्य समाज, रविदास, कबीर, नाथ और अन्य सभी सनातन परंपराओं के लिए अलग उद्देश्य परिसर निर्मित किए जा रहे हैं। इन सभी परिसर में उनके धर्मगुरुओं की प्रतिमाएँ, शिक्षाएँ, और ऐतिहासिक योगदान को प्रदर्शित किया जाएगा — जिससे आने वाली पीढ़ियाँ जान सकें कि सनातन परंपरा का विस्तार केवल भारत नहीं, बल्कि समस्त मानवता तक है।


108 यज्ञशालाएं, संत आवास एवं तीर्थयात्री सुविधाएं

परियोजना में 108 यज्ञशालाएं निरंतर वैदिक अनुष्ठानों और यज्ञ कार्यों के लिए निर्मित होंगी। 108 संत आवासीय कुटियाँ आधुनिक सुविधाओं से युक्त होंगी जहाँ देश-विदेश के संत-महात्मा निवास कर सकेंगे।साथ ही 1008 तीर्थयात्री एवं भक्त आवास बनाए जा रहे हैं, जिससे हर श्रद्धालु को तीर्थ दर्शन के साथ पूर्ण सेवा-सुविधा मिल सके।

 

 
Share
Previous Post
मां की ममता देख पिघला देहरादून डीएम सविन बंसल का दिल, 2 साल के बच्चे के लिए लिया बड़ा फैसला
Next Post
मसूरी में बीच रोड लड़के पर थप्पड़ बरसाने लगी लड़की, स्पा सेंटर पर मचा हाईवोल्टेज ड्रामा, ये सीन क्या है?
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.

    • 18 Apr 2026
  • image

    'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.

    • 11 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 27 March: उत्‍तरकाशी और चमोली में होगी बारिश, मैदानी इलाकों में तल्‍ख धूप बढ़ाएगा पारा.

    • 27 Mar 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.