logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Thursday, 23 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • उत्तराखंड: आयकर विभाग के 100 अधिकारी कारोबारी-बिल्डरों पर रेड मारने पहुंचे, कैश गिनने के लिए मंगानी पड़ी मशीन

उत्तराखंड: आयकर विभाग के 100 अधिकारी कारोबारी-बिल्डरों पर रेड मारने पहुंचे, कैश गिनने के लिए मंगानी पड़ी मशीन.

 
  • Dhirender Singh
  • 14 Nov 2025
  • 883
image  

 

देहरादून: दिल्ली से आयकर विभाग के करीब 100 अधिकारी उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंचे। आयकर विभाग की छापेमारी से कारोबारी और उनके परिचितों के पसीने छूट रहे हैं। कारोबारीयों के घरों को अंदर से बंद कर दिए गए। इस दौरान परिवारवालों से लंबी पूछताछ की गई। किसी की तिजोरी जब्त हुई तो कईयों के बैंक खातों तक जांच पहुंच गई। कारोबारियों के बैंक खाता भी फ्रीज कर दिए गए हैं।

आयकर विभाग की इस इन्वेस्टिगेशन विंग ने देहरादून में चार बिल्डरों और दो शराब कारोबारी के घर और प्रतिष्ठानों पर छापे मारे छापेमारी के दौरान करोड़ों की आयकर चोरी पकड़ी गई है। सुबह बच्चों के स्कूल जाने के समय छापेमारी के लिए पहुंची। आयकर विभाग की टीम ने बच्चों को स्कूल जाने दिया। इसके बाद घरों को अंदर से बंद कर दिया गया। किसी को भी अंदर आने या बाहर जाने की अनुमति नहीं थी।
 

कैश गिनने के लिए मशीन मंगानी पड़ी

जिन जगहों से आयकर विभाग ने कैश बरामद किया, उसे गिनने के लिए मशीन भी मंगवाई गई। कई घरों की अलमारी में से गहने बरामद किए गए तो उनके बिलों की जांच की गई। बिलों के बिना मिले गहनों को जब्त कर लिया गया। इस कार्रवाई में दिल्ली की टीम के साथ स्थानीय टीम भी मौजूद थी। हालांकि स्थानीय अधिकारियों ने इस मामले में कोई अधिकृत बयान जारी नहीं किया है।

सूत्रों के अनुसार बिल्डर इंद्र खत्री का डोईवाला के पास लाल थप्पड़ क्षेत्र में आलीशान होटल बन रहा है। निर्माणाधीन होटल के पास भी संबंधित बिल्डर की दर्जनों बीघा जमीन है। आयकर विभाग ने जांच के दौरान होटल और उससे जुड़े निर्माण कार्यों और धन की उपलब्धता का एक-एक प्रमाण गहराई से देखा है।
 

दोबारा आयकर विभाग के रडार पर

छापेमारी की इस कार्यवाही के दौरान दिनभर कारोबारी जगत में चर्चाएं होती रही। इससे पहले भी रियल स्टेट से जुड़े कारोबारी के यहां आयकर विभाग छापे मार चुका है। इनमें कई कारोबारी ऐसे हैं जो पहले भी आयकर विभाग की जांच के दायरे में आ चुके हैं, उनके यहां कभी सर्वे तो कभी अलग-अलग तरह की कार्रवाई होती रही। इसके अलावा शराब कारोबारी के नाम पहले भी कई बार कार्रवाई से जुड़े रहे हैं।

 

 
Share
Previous Post
चारधाम हेलीकॉप्टर हादसे: AAIB की मौसम संबंधी जानकारी के लिए SOP की सिफारिश, DGCA कराए ऑपरेटरों का ऑडिट
Next Post
मसूरी में एक्टर टॉम ऑल्टर का सपना हुआ साकार: 50 किमी अल्ट्रा मैराथन, 400 धावक लेंगे हिस्सा; जानें पूरी जानकारी
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 16 April: देहरादून, हरिद्वार से नैनीताल तक गर्मी का प्रकोप, तेज हवाओं का येलो अलर्ट.

    • 16 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे: फर्राटा भर रहीं गाड़ियां पर Google मैप पर नहीं दिख रहा रूट, सच्‍चाई जानिए.

    • 16 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.