logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Thursday, 23 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • चारधाम हेलीकॉप्टर हादसे: AAIB की मौसम संबंधी जानकारी के लिए SOP की सिफारिश, DGCA कराए ऑपरेटरों का ऑडिट

चारधाम हेलीकॉप्टर हादसे: AAIB की मौसम संबंधी जानकारी के लिए SOP की सिफारिश, DGCA कराए ऑपरेटरों का ऑडिट.

 
  • Rahul Parasar
  • 13 Nov 2025
  • 828
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड में चार धाम यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर हादसों ने तीर्थयात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दीं। इन घटनाओं के बाद पुष्कर सिंह धामी सरकार ने जांच के आदेश दिए थे। साथ ही, कुछ समय के लिए सेवाओं पर रोक लगी थी। अब इस मामले में विमान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो (एएआईबी) की रिपोर्ट सामने आई है। एएआईबी ने चारधाम क्षेत्र में हेलीकॉप्टर सेवा प्रदान करने वालों को मौसम की जानकारी देने के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया लागू करने और महत्वपूर्ण प्रणालियों के लिए ‘बैक-अप’ बिजली आपूर्ति की पर्याप्त व्यवस्था करने की सिफारिश की है।

इसके अलावा, एएआईबी ने कहा कि विमानन नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) को सभी हेलीकॉप्टर सेवा प्रदाताओं का एक बार ऑडिट करना चाहिए जिसमें यह जांचा जाए कि पायलटों के पास पहाड़ी क्षेत्रों में उड़ान के लिए आवश्यक योग्यताएं हैं या नहीं। ये सिफारिशें 17 मई को केदारनाथ में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना की अंतरिम रिपोर्ट में की गई हैं। एजेंसी ने पाया कि दुर्घटनाग्रस्त हुए हेलीकॉप्टर के पायलट को बिजली कटौती के कारण मौसम की जानकारी नहीं मिल पाई थी।

यात्रा के दौरान हुई कई घटनाएं

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर से जुड़ी कई घटनाएं समाने आई हैं। अंतरिम रिपोर्ट ‘पिनेकल एयर’ के एयरबस हेलीकॉप्टर से जुड़ी दुर्घटना से संबंधित है, जिसे एक एयर एम्बुलेंस के रूप में संचालित किया जा रहा था। इसमें तीन लोग (पायलट, एक डॉक्टर और एक नर्स) सवार थे। इस दुर्घटना में हेलीकॉप्टर को नुकसान पहुंचा, लेकिन किसी को कोई चोट नहीं आई।

एएआईबी के मुताबिक केदारनाथ घाटी में कोई मौसम विज्ञान सुविधा उपलब्ध नहीं है और श्री केदारनाथ जी हेलीपैड पर स्थापित स्वचालित मौसम उपकरण वास्वतिक समय में मौसम की जानकारी प्रदान करता है, जो एक कंप्यूटर से जुड़ा होता है। इस कंप्यूटर की स्क्रीन को उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के एक सुरक्षाकर्मी ने संचालकों के वॉट्सऐप ग्रुप में साझा किया है।

बिजली कटौती का दिया गया हवाला

अंतरिम रिपोर्ट में कहा गया है कि जानकारी दी गई, बिजली कटौती और कंप्यूटर के लिए वैकल्पिक बिजली ‘बैकअप’ की अनुपलब्धता के कारण सुबह आठ बजकर 54 मिनट से दोपहर 12 बजकर 53 मिनट के बीच मौसम की जानकारी साझा नहीं की गई। दुर्घटना के बाद जांच दल के घटनास्थल के दौरे के दौरान भी यही देखा गया कि तब भी बिजली कटौती होती रही, मॉनिटर बार-बार बंद हो रहा था।

जांच एजेंसी ने यह भी कहा कि सेवा प्रदाता घाटी में विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की वास्तविक समय में तस्वीर के माध्यम से घाटी में दृश्यता की स्थिति का आकलन करते हैं। लेकिन, यूसीएडीए के पास मौसम की जानकारी हेलीकॉप्टर सेवा प्रदाता के साथ साझा करने के लिए कोई एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) उपलब्ध नहीं है।
 

उड़नों को सुरक्षित बनाने के लिए एसओपी

रिपोर्ट के अनुसार, डीजीसीए को यूसीएडीए को निर्देश देने चाहिए कि वह मौजूदा नियमों के अनुरूप एक मानक संचालन प्रक्रिया लागू करे ताकि चारधाम क्षेत्र में हेलीकॉप्टर उड़ानों को सुरक्षित बनाने के लिए सभी सेवा प्रदाताओं तक समय पर मौसम की जानकारी पहुंच सके।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड के सचिन ने 16 साल की उम्र में माउंट एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा, धामी बोले- नई पीढ़ी के लिए रोल मॉडल
Next Post
उत्तराखंड: आयकर विभाग के 100 अधिकारी कारोबारी-बिल्डरों पर रेड मारने पहुंचे, कैश गिनने के लिए मंगानी पड़ी मशीन
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का रियलिटी चेक करने निकले सांसद अनिल बलूनी, जानिए यात्रा के बाद क्या कहा.

    • 15 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.

    • 19 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.