logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Thursday, 23 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • उत्तराखंड कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: गणेश गोदियाल फिर बने नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 नए जिला अध्यक्षों की घोषणा

उत्तराखंड कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: गणेश गोदियाल फिर बने नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 नए जिला अध्यक्षों की घोषणा.

 
  • Rahul Parasar
  • 12 Nov 2025
  • 626
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस से संबंधित बड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस हाईकमान ने उत्तराखंड में लंबे समय से प्रतीक्षित संगठनात्मक बदलाव करते हुए गणेश गोदियाल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। मंगलवार को एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस संबंध में आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी की। इससे राज्य कांग्रेस में नई ऊर्जा का संचार हो गया है। कांग्रेस पार्टी ने इसके साथ ही विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को शुरू करने के संकेत दे दिए हैं। गणेश गोदियाल और नई टीम के समक्ष बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, निवर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा को कांग्रेस कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया गया है।
 

संगठन में व्यापक बदलाव

नई नियुक्तियों के साथ ही कांग्रेस ने प्रदेश में 27 जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। इसके अलावा दो नई अहम समितियां भी गठित की गई हैं। कांग्रेस प्रचार अभियान समिति का गठन किया गया है, जिसकी कमान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को सौंपी गई है। वहीं, चुनाव प्रबंधन समिति का नेतृत्व पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत करेंगे। दोनों वरिष्ठ नेताओं को आगामी चुनावों में रणनीति निर्माण और प्रचार अभियान को दिशा देने की जिम्मेदारी दी गई है।

कांग्रेस हाईकमान का आया बयान

एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि यह बदलाव पार्टी के संगठन सृजन अभियान का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि हमने हर जिले के कार्यकर्ताओं से संवाद किया, उनकी राय जानी। इसके बाद इन नियुक्तियों का निर्णय लिया गया है। हमारा उद्देश्य कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना है।

ganesh

क्यों अहम है यह फेरबदल?

उत्तराखंड कांग्रेस अब 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी में पूरी तरह जुट चुकी है। पार्टी नेतृत्व ने गणेश गोदियाल, प्रीतम सिंह और हरक सिंह रावत जैसे अनुभवी चेहरों को प्रमुख भूमिकाएं देकर स्पष्ट संदेश दिया है कि अब संगठन चुनाव मोड में प्रवेश कर चुका है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह टीम प्रदेश में कांग्रेस की संगठनात्मक पकड़ मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने में अहम भूमिका निभा सकती है।

ganesh

गणेश गोदियाल के सामने कई चुनौती

नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में गणेश गोदियाल के सामने सबसे बड़ी चुनौती है, पार्टी की प्रदेश इकाई में गुटबाजी पर नियंत्रण। प्रदेश में पार्टी कई गुटों में बंटी दिखती है। इसका खामियाजा पिछले चुनावों में पार्टी को भुगतना पड़ा है। इसके साथ ही नए प्रदेश को कार्यकर्ताओं में एकजुटता लाने, संगठन को जमीनी स्तर तक सक्रिय बनाने और 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए प्रभावी जनसंपर्क अभियान चलाने की चुनौती होगी।

गणेश गोदियाल पहले भी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं और उन्हें शांत स्वभाव, संगठन कौशल और सर्वस्वीकार्य नेतृत्व के लिए जाना जाता है। कांग्रेस ने सांगठनिक बदलाव से पहाड़ से लेकर मैदानी भाग को साधने की कोशिश की है।

 

 
Share
Previous Post
CM धामी के नेतृत्व में निवेशकों का हॉट डेस्टिनेशन बना उत्तराखंड, BRAP 2024 में झटके 5 बड़े अवॉर्ड
Next Post
उत्तराखंड के सचिन ने 16 साल की उम्र में माउंट एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा, धामी बोले- नई पीढ़ी के लिए रोल मॉडल
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 16 April: देहरादून, हरिद्वार से नैनीताल तक गर्मी का प्रकोप, तेज हवाओं का येलो अलर्ट.

    • 16 Apr 2026
  • image

    छोटू LPG सिलेंडर पर सरकार का बड़ा फैसला, सभी राज्यों में सप्लाई दोगुनी, किसे होगा फायदा?.

    • 07 Apr 2026
  • image

    दिल्ली मेरठ RRTS का विस्तार ऋषिकेश तक, उत्तराखंड आने का निमंत्रण; PM मोदी से मिले CM धामी, किया अनुरोध.

    • 27 Mar 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.