logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Wednesday, 22 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • CM धामी के नेतृत्व में निवेशकों का हॉट डेस्टिनेशन बना उत्तराखंड, BRAP 2024 में झटके 5 बड़े अवॉर्ड

CM धामी के नेतृत्व में निवेशकों का हॉट डेस्टिनेशन बना उत्तराखंड, BRAP 2024 में झटके 5 बड़े अवॉर्ड.

 
  • Shubham Sehgal
  • 12 Nov 2025
  • 885
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड ने व्यापार सुधार कार्य योजना (BRAP) 2024 में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिष्ठा को और मजबूत किया है। राज्य को पांच प्रमुख सुधार श्रेणियों में टॉप अचीवर्स पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जो किसी भी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश द्वारा प्राप्त सर्वाधिक संख्या है।

यह पुरस्कार मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित उद्योग समागम 2025 में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल द्वारा राज्य के उद्योग सचिव विनय शंकर पांडे और महानिदेशक एवं आयुक्त उद्योग डॉ. सौरभ गहरवार को प्रदान किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद भी उपस्थित रहे।

उत्तराखंड को व्यवसाय प्रवेश, निर्माण परमिट सक्षमकर्ता, पर्यावरण पंजीकरण, निवेश सक्षमकर्ता और श्रम विनियमन सक्षमकर्ता जैसे पाँच सुधार क्षेत्रों में सर्वोच्च उपलब्धि हासिल करने वाला राज्य माना गया। यह राज्य की व्यवसाय सुगमता (EODB) यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। 2015 में 23वें स्थान से लेकर BRAP 2024 में राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी बनने की यह यात्रा उल्लेखनीय मानी जा रही है।

 

Ease of Doing Business के क्षेत्र में उत्तराखण्ड ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नई दिल्ली में आयोजित उद्योग समागम में व्यापार सुधार कार्य योजना (BRAP) 2024 के अंतर्गत हमारे प्रदेश को पाँच प्रमुख सुधार श्रेणियों व्यवसाय प्रवेश, निर्माण परमिट सक्षमकर्ता, पर्यावरण पंजीकरण, निवेश… pic.twitter.com/5z4dR8TcNI

— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) November 11, 2025

उद्योग सचिव विनय शंकर पांडे ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन और सतत पर्यवेक्षण में यह उपलब्धि प्राप्त करना गर्व का क्षण है। उन्होंने बताया कि राज्य ने व्यवसायिक प्रक्रियाओं के पूर्ण डिजिटलीकरण के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन, रीयल टाइम ट्रैकिंग, अंतिम मंजूरी, नवीनीकरण और प्रोत्साहन वितरण जैसी सुविधाओं को सरल बनाया है।

राज्य में 20 से अधिक विभागों में 200 से अधिक सेवाएं अब एकल खिड़की प्रणाली के माध्यम से ऑनलाइन प्रदान की जा रही हैं। प्रमुख विभाग जैसे राजस्व, श्रम, विकास प्राधिकरण, वन, सिंचाई, जल संस्थान और विद्युत इस प्रणाली में शामिल हैं।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “हमारा लक्ष्य राज्य को औद्योगिक निवेश के लिए देश का अग्रणी गंतव्य बनाना है। BRAP 2024 में सर्वाधिक पुरस्कार मिलना हमारी नीतिगत पारदर्शिता, उद्योग-अनुकूल वातावरण और निवेशकों के विश्वास का प्रमाण है। औद्योगिक विकास प्रदेश की समृद्धि और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उत्पन्न कर रहा है।”

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड पंचायत उपचुनाव 2025: 33,000 से अधिक पदों के लिए अधिसूचना जारी, 20 नवंबर को मतदान, जानें कब घोषित होंगे नतीजे?
Next Post
उत्तराखंड कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: गणेश गोदियाल फिर बने नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 नए जिला अध्यक्षों की घोषणा
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.

    • 18 Apr 2026
  • image

    सीएम धामी ने की 1100 कन्याओं की पूजा, बोले- भारतीय संस्कृति में कन्या को साक्षात देवी स्वरूप माना गया.

    • 24 Mar 2026
  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.