logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Wednesday, 22 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • तीन सोने के गहने, शराबबंदी, उल्लंघन पर 50 हजार रुपये जुर्माना... गढ़वाल के गांवों में शादी के लिए बनाए गए नियम

तीन सोने के गहने, शराबबंदी, उल्लंघन पर 50 हजार रुपये जुर्माना... गढ़वाल के गांवों में शादी के लिए बनाए गए नियम.

 
  • Rahul Parasar
  • 07 Nov 2025
  • 707
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड के गढ़वाल के गांवों में शादी के नए दिशा-निर्देश लागू किए गए हैं। इनके तहत महिलाओं को केवल तीन सोने के गहने पहनने की अनुमति दी गई है। समारोहों में शराब पर प्रतिबंध लगाया गया है। चकराता के आदिवासी इलाकों और उत्तरकाशी के डुंडा ब्लॉक की स्थानीय पंचायतों की ओर से यह कदम उठाया गया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, शादी समारोह में धन-संपत्ति के प्रदर्शन को हतोत्साहित करते हुए इसे सरल और किफायती बनाने की कोशिश हो रही है। इसके तहत यह दिशा-निर्देश सामूहिक प्रयास का हिस्सा है।

पंचायत में हुआ फैसला

चकराता के कंधड़ और इंद्रोली गांवों में पंचायत ने फैसला किया कि महिलाएं शादी के दौरान केवल नाक की पिन, मंगलसूत्र और झुमके ही पहन सकती हैं। इस नियम का उल्लंघन करने वाले किसी भी परिवार पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। यह प्रस्ताव महिलाओं के बीच हुई चर्चा के बाद आया। महिलाओं ने कहा कि सोने की कीमत और भारी गहने पहनने का सामाजिक दबाव कम संपन्न परिवारों पर आर्थिक दबाव डाल रहा है।

कंधड़ की 45 वर्षीय लीको देवी ने कहा कि शादियों में महिलाओं को सामूहिक भोज के लिए आमंत्रित किया जाता है। बड़े बेटे की शादी से पहले यह हमारी परंपरा का हिस्सा है। लेकिन, सोने ने इसे बोझ बना दिया था। हर साल दबाव बढ़ता गया, जितने ज्यादा गहने, उतनी अधिक चर्चा। अब हमने तय किया है कि हम सब वही तीन गहने पहनेंगे और बस इतना ही काफी है।

शराब पर भी प्रतिबंध

इस नियम के बाद गांव वालों ने शराब पर प्रतिबंध लगाने पर भी ध्यान केंद्रित किया। लीको देवी ने कहा कि शराब से हमारे समारोहों में कोई खास फर्क नहीं पड़ता है। यह शादियों को सिर्फ दिखावे का शो बना देता है। उत्तरकाशी के डुंडा ब्लॉक में, लोदरा गांव ने शादियों और मुंडन समारोहों में शराब पर प्रतिबंध लगाने के लिए ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित करके इस दिशा में पहल की। उल्लंघन करने वालों पर 51,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। शराब परोसने वाले किसी भी परिवार का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा।

लोदरा की ग्राम प्रधान कविता बुटोला ने कहा कि हमारे गांव का कोई भी व्यक्ति ऐसी शादी में शामिल नहीं होगा, जहां शराब परोसी जाती हो। यह विचार महिला मंगल दल और युवक मंगल दल के साथ हुई चर्चा के बाद आया। लोग शादियों को सांस्कृतिक परंपराओं की बजाय महंगे तमाशों में बदलते देख तंग आ चुके हैं।
 

सामाजिक दबाव कम करने की कोशिश

ग्रामीणों ने कहा कि आभूषणों, खानपान और पेय पदार्थों पर बेतहाशा खर्च करने के बढ़ते सामाजिक दबाव को कम करने के लिए ये कदम जरूरी थे। कंधड़ गांव के एक बुज़ुर्ग अर्जुन सिंह ने कहा कि आभूषण कभी खुशी का प्रतीक हुआ करते थे। अब ये चिंता का कारण बनते हैं। माता-पिता अपनी बेटी की शादी से पहले रातों की नींद हराम कर देते हैं, इस चिंता में कि ये सब कैसे वहन करेंगे।

शादी के इन सुधारों का समर्थन करते हुए 56 वर्षीय टीकम सिंह ने कहा कि पहले शादियों में रस्म, खाने-पीने और संगीत की चर्चा होती थी। अब डीजे, इम्पोर्टेड शराब और स्टेजेज फोटो के बारे में हो गई हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि ये नए नियम हमें अपनी जड़ों की ओर लौटने में मदद करेंगे।

 

 
Share
Previous Post
'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूरे, आईजीआई स्टेडियम में कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी
Next Post
मैदानी क्षेत्रों में सूरज के तेवर हुए तल्ख,पहाड़ों में हो रही ठंड, उत्तराखंड में मौसम की आंख-मिचोली
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    SP और SSP में अंतर क्या है? जानिए दोनों में कौन होता है सबसे बड़ा पुलिस अधिकारी.

    • 31 Mar 2026
  • image

    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का रियलिटी चेक करने निकले सांसद अनिल बलूनी, जानिए यात्रा के बाद क्या कहा.

    • 15 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 2 April: उत्तरकाशी से पिथौरागढ़ तक बारिश-बर्फबारी, मैदानी इलाकों में उमस से हाल बेहाल.

    • 02 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.