logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Wednesday, 22 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • कहां गायब हैं शाश्वत गर्ग और साक्षी? देहरादून की बिल्डर फैमिली 20 दिन से लापता, अनहोनी या स्कैम! पहेली बना केस

कहां गायब हैं शाश्वत गर्ग और साक्षी? देहरादून की बिल्डर फैमिली 20 दिन से लापता, अनहोनी या स्कैम! पहेली बना केस.

 
  • Dharmendra Kumar
  • 05 Nov 2025
  • 925
image  

 

देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून में इंपीरियल वैली नाम से प्लॉटिंग कर रहे शाश्वत गर्ग और उनकी पत्नी साक्षी सहित पूरा परिवार 17 अक्टूबर से लापता है। उनकी गुमशुदगी को लेकर साक्षी के भाई सुलभ गोयल ने हापुड़ कोतवाली में तहरीर दी है। इस तहरीर में उन्होंने कहा है कि उनकी बहन साक्षी 17 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे पति शाश्वत, सास अंजली, ससुर प्रवीन और बेटे रिद्वान गर्ग के साथ हापुड़ में उनके विवेक विहार राधापुरी स्थित घर से निकली थी।

17 अक्टूबर को साक्षी अपने परिवार के साथ यह कहकर घर से निकली थी कि देहरादून वापस जाना है। बाद में उनके स्टाफ विनीत से संपर्क करने पर पता चला कि शाश्वत ने भाई दूज पर आने का मैसेज व्हाट्सएप पर किया था। वह परिवार के साथ हर साल दीपावली पर परिवार संग बदरीनाथ और केदारनाथ दर्शन को जाते हैं, लेकिन अब उनका कहीं पता नहीं चल रहा है।

सुलभ ने पुलिस को बताया कि उनकी बहन और जीजा सहित परिवार के सभी सदस्यों के मोबाइल नंबर बंद आ रहे हैं। पुलिस को दी शिकायत में आशंका व्यक्त की गई है कि कहीं उनके परिवार के साथ कोई अनहोनी तो नहीं हो गई। गर्ग परिवार हुंडई क्रेटा कार और हुंडई टिसोन कार से सफर कर रहा था। कई लोग इसे अनहोनी करार दे रहे हैं तो कुछ लोग यह भी आशंका जता रहे हैं कि कहीं यह सब पुष्पांजलि बिल्डर जैसा किसी तरह कर स्कैम तो नहीं है।

बता दें कि सहस्रधारा रोड पर आर्किड पार्क आवासीय परियोजना शुरू करने वाले पुष्पांजलि इंफ्राटेक के निदेशक दीपक मित्तल अपनी पत्नी राखी मित्तल के साथ साल 2020 से फरार हैं। मित्तल दंपती पर 90 फ्लैट खरीदारों से 45 करोड़ रुपये से अधिक की रकम हड़पने का आरोप है। मित्तल ने पीएनबी की इंदिरा नगर शाखा से जो 21 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण लिया था, वह भी एनपीए हो चुका है। पुलिस, एसटीएफ और ईडी दोनों की लगातार तलाश में जुटी है।

मित्तल दंपती के फरार होने के बाद उनके पार्टनर और परियोजना की जमीन के मालिक राजपाल वालिया को इसका खामियाजा उठाना पड़ा। उन्हें लंबे समय तक जेल में रहना पड़ा और अब वह दीपक मित्तल और उनके सहयोगियों के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। साथ ही एनसीएलटी में अपनी जमीन और उससे जुड़े अधिकार के लिए भी लड़ाई लड़ रहे हैं।

ऐसे में, अब बिल्डर शाश्वत गर्ग और उनके परिवार के लापता होने से शहर के बिल्डर, निवेशक और प्रॉपर्टी डीलर सकते में हैं। वहीं लोग यह भी आशंका जता रहे हैं कि कहीं इसके पीछे भी कोई स्कैम तो नहीं है। बिल्डर की परियोजनाओं में पैसा लगाने वाले लोग यही कामना कर रहे हैं कि सब कुछ ठीक हो और वह वापस लौट आएं।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड: चौखुटिया में अब 50 बेड का अस्पताल, डिजिटल एक्सरे मशीन की सुविधा, सीएम धामी ने की घोषणा
Next Post
स्वामी अवधेशानंद गिरि, धीरेंद्र शास्त्री, जया किशोरी से कुमार विश्वास तक... CM धामी को दी देवभूमि के धर्म संरक्षक की उपाधि
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Chardham Yatra 2026: चारधाम यात्रा श्रद्धालुओं के लिए होगी सुगम, CM धामी के निर्देश जानिए.

    • 10 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.

    • 18 Apr 2026
  • image

    दून पुस्तक महोत्सव: 9 दिनों तक चला ज्ञान का उत्सव, इम्तियाज अली और शुभांशु शुक्ला भी पहुंचे.

    • 15 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.