logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Wednesday, 22 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • पिथौरागढ़: खेत में काम कर रही थी महिला, जंगल से निकले भालू ने हमला कर ले ली जान, पूरे गांव में दहशत

पिथौरागढ़: खेत में काम कर रही थी महिला, जंगल से निकले भालू ने हमला कर ले ली जान, पूरे गांव में दहशत.

 
  • Vaibhava Pandey
  • 04 Nov 2025
  • 660
image  

 

देहरादून/पिथौरागढ़: उत्तराखंड में मानव और वन्य जीव संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिथौरागढ़ में भालू के हमले से एक महिला की जान चली गई। स्थानीय लोगों ने महिला के परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की है।

मुनस्यारी स्थित बोरागाव के कांपा तोक निवासी त्रिलोक सिंह की पत्नी बसंती देवी (42) अपने खेत में अकेले काम कर रही थीं। इसी दौरान अचानक एक भालू वहां आ धमका और उन पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान दूसरे खेतों में काम कर लोगों ने महिला की चीख सुनी तो उन्होंने महिला के खेत की तरफ दौड़ लगाई। लोगों ने हल्ला मचा कर भालू को भगाया। भालू के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे से कांपा तोक समेत पूरे क्षेत्र में दहशत और शोक का माहौल है।


गांव में अकेले रहती थी महिला

स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि उन्होंने हमले के बाद भालू को जंगल की ओर भागते हुए देखा था। लोगों ने तत्काल राजस्व पुलिस को घटना की जानकारी दी। राजस्व पुलिस के कानूनगो बसंत लोहनी ने बताया कि महिला कांपा तोक में अकेली रहती थीं, जबकि उनके पति और बच्चे हल्द्वानी में रहते हैं। थानाध्यक्ष मंगल सिंह ने पुष्टि की है कि शव को कब्जे में ले लिया गया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।


हमला करते रहते हैं जंगली जानवर

भालू के हमले में महिला की मौत की घटना से एक बार फिर उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में बढ़ते वन्यजीव संघर्ष की भयावहता सामने आई है। ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर जंगली जानवर आबादी वाले इलाकों में घुसकर इंसानों पर हमला कर रहे हैं। जिससे स्थानीय लोग दहशत में हैं। स्थानीय लोगों ने वन विभाग और प्रशासन से इस क्षेत्र में भालू और अन्य जंगली जानवरों की आवाजाही पर नियंत्रण करने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की है। क्षेत्रीय लोगों ने मृतक महिला के परिवार को उचित आर्थिक सहायता देने की भी मांग की है।

 

 
Share
Previous Post
कोहरे से बढ़ेगी ठंड, कल से इन इलाकों में बर्फबारी के आसार।
Next Post
उत्तराखंड: चौखुटिया में अब 50 बेड का अस्पताल, डिजिटल एक्सरे मशीन की सुविधा, सीएम धामी ने की घोषणा
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे: इमरजेंसी की हालत में अभी नहीं मिल पाएगी मदद, रेस्‍ट एरिया की सुविधा भी नहीं.

    • 17 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    ट्रंप का बड़ा ऐलान: ईरान पर हमला 5 दिन के लिए टाला; होर्मुज पर दुनिया को फंसाकर पल्ला भी झाड़ा.

    • 23 Mar 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.