logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Wednesday, 22 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • उत्तराखंड की सड़कों पर तैनात होंगे सेना के जवान! आखिर क्यों चल रही ऐसी प्लानिंग

उत्तराखंड की सड़कों पर तैनात होंगे सेना के जवान! आखिर क्यों चल रही ऐसी प्लानिंग.

 
  • Dhirender Singh
  • 24 Dec 2025
  • 748
image  

 

देहरादून: देहरादून की यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए बिगड़ैल वाहन चालकों को सेना के जवान नियमों का पाठ पढ़ाएंगे। देहरादून की यातायात व्यवस्था पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती बन गई है, जिस हिसाब से वाहनों की संख्या बढ़ रही है, उसे हिसाब से सड़के नहीं हैं, जिसकी वजह से लोगों को रोज जाम से जूझना पड़ता है।

यातायात नियमों के प्रति अनदेखी भी ट्रैफिक जाम की समस्या को बढ़ा रही है। ऐसे में अब बिगड़ैल वाहन चालकों और वाहनों नियमों के अनदेखी करने वाले लोगों को सेना के जवान नियम सिखाएंगे। लोक निर्माण विभाग जिला सड़क सुरक्षा समिति ने इसके लिए तैयारी की है। सेवा के जवान यातायात वार्डन के रूप में देहरादून की प्रमुख सड़कों पर तैनात किए जाएंगे। इसके लिए लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड की अधिशासी अभियंता ने एसपी ट्रैफिक और आरटीओ प्रशासन/प्रवर्तन को पत्र भेजा है।
 

यातायात वार्डन के रूप में होगी तैनाती

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने सचिव जिला सड़क सुरक्षा समिति के तौर पर यह पत्र भेजा है, जिसमें जिलाधिकारी सविन बंसल के आदेश और सीईओ कर्नल पी. थपलियाल के सुझाव का हवाला दिया गया है। जिला सड़क सुरक्षा समिति के सचिव की ओर से भेजे गए, इस पत्र में कहा गया है कि सेवा के जवानों को यातायात वार्डन के रूप में तैनात कर ट्रैफिक का बेहतर प्रबंधन किया जा सकता है।

यह पहल दिल्ली में की गई है और इसमें काफी हद तक सफलता भी मिली है। इसी तरह का प्रयोग देहरादून में किया जाना जरूरी है, क्योंकि देहरादून में इस समय यातायात की दृष्टि से यह व्यवस्था समय की मांग है। सेना के जवान स्थानीय यातायात विभाग के साथ समन्वय स्थापित करेंगे और इसके साथ ही में यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों की पहचान भी करेंगे।

जिला जिला सड़क सुरक्षा समिति के सचिव ने पत्र में यह आग्रह भी किया है कि पुलिस अधीक्षक यातायात और आरटीओ से नई प्रस्तावित व्यवस्था के मद्देनजर बिंदुवार एजेंडा उपलब्ध कराया जाए। विदित हो कि दिल्ली में सेना की उपस्थिति से वाहन चालकों में नियम तोड़ने की प्रवृत्ति कम हुई है। सेना के जवान यातायात नियमों के उल्लंघन का विवरण, उसके स्थान, कारण को समय और तिथि के साथ अंकित करेंगे और चालान करने के लिए यातायात पुलिस को विवरण भेजा जाएगा।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से बढ़ेगा ट्रैफिक

यह भी माना जा रहा है कि भविष्य में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे खुलने पर देहरादून की ओर 20 से 25 प्रतिशत वाहनों का दबाव बढ़ सकता है। वहीं पांवटा साहिब से राजमार्ग का चौड़ीकरण भी अंतिम पड़ाव पर है। ऐसे में हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ की ओर से भी अतिरिक्त वाहनों का दबाव देहरादून में आने की संभावना है। ऐसे में यातायात सुधार के लिए ठोस कदम उठाए जाने बेहद जरूरी है।

 

 
Share
Previous Post
हल्‍द्वानी में जूलरी शॉप से 1 करोड़ के गहने चोरी, बदमाशों ने ऐसा तरीका अपनाया कि हैरान रह गई पुलिस
Next Post
अब बिजली के झटके रोकेंगे तेंदुए और भालू के हमले, धामी सरकार पूरे प्रदेश में लगाने जा रही सोलर फेंसिंग
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.

    • 12 Apr 2026
  • image

     एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शतप्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल ने दिए निर्देश.

    • 01 Apr 2026
  • image

    'काली थार जिसने ले ली'; किसान नेता राकेश टिकैत ने अभिभावकों को चेताया, की सीएम योगी की तारीफ.

    • 04 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.