logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Thursday, 23 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • पुष्‍कर सिंह धामी ने दिखाया दमखम, युवाओं के साथ करने लगे कसरत, अचानक पहुंचे अग्निवीर भर्ती प्रशिक्षण केंद्र

पुष्‍कर सिंह धामी ने दिखाया दमखम, युवाओं के साथ करने लगे कसरत, अचानक पहुंचे अग्निवीर भर्ती प्रशिक्षण केंद्र.

 
  • Shubham Sehgal
  • 21 Dec 2025
  • 874
image  

 

देहरादून: उत्‍तराखंड के सीएम पुष्‍कर सिंह धामी अकसर जनता के बीच पहुंच जाते हैं। उन्‍हें कभी सड़क किनारे दुकान में चाय बनाते देखा गया है, कभी बस स्‍टैंड पर पड़ी गंदगी को देखकर खुद ही झाड़ू उठा लेते हैं। ऐसा ही हुआ शुकव्रार को जब वह देहरादून में अग्निवीर भर्ती प्रशिक्षण केंद्र पहुंच गए।

उन्‍होंने वहां तैयारी कर रहे युवाओं के साथ कसरत की साथ ही उनका हौसला भी बढाया। इसके बाद अपने इस दौरे के बारे में उन्‍होंने अपने एक्‍स अकाउंट पर फोटो भी पोस्‍ट कीं। इसमें उन्‍होंने लिखा, आज प्रांतीय रक्षक दल निदेशालय, रायपुर (देहरादून) में संचालित अग्निवीर भर्ती प्रशिक्षण केंद्र पहुंचकर उपलब्ध शारीरिक प्रशिक्षण, दौड़ अभ्यास, खेल गतिविधियों एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। साथ ही अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं से संवाद कर उनके प्रशिक्षण अनुभव, दिनचर्या और चुनौतियों के बारे में जानकारी ली।

उन्‍होंने जानकारी दी कि प्रदेश सरकार अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान कर रही है, ताकि वे पूरे आत्मविश्वास के साथ देश की सेवा के लिए चयनित हो सकें।

सीएम धामी आगे भी ऐसा औचक निरीक्षण करते रहेंगे। उन्‍होंने अपनी पोस्‍ट में लिखा कि कम आयु में सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त कर युवा न केवल देश की सुरक्षा में योगदान देते हैं, बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में उपयोगी कौशल भी अर्जित करते हैं। निकट भविष्य में विभिन्न जनपदों में प्रवास के दौरान अन्य अग्निवीर प्रशिक्षण केंद्रों का भी निरीक्षण करूंगा।

इसके बाद धामी डालनवाला पुलिस स्टेशन, देहरादून का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। वहां थाना प्रभारी के अनुपस्थित पाए जाने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन हाज़िर करने के निर्देश दिए। इस बारे में उन्‍होंने एक्‍स पर लिखा, कानून व्यवस्था और जनसेवा से जुड़े दायित्वों में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

सभी थाना प्रभारी एवं कोतवालों को निर्देश दिए हैं कि पीक ऑवर में यातायात व्यवस्था पूर्णतः सुचारु रहे और किसी भी स्थिति में आम जनता को असुविधा न हो। जरूरत पड़ने पर उच्चाधिकारी भी सड़कों पर उतरें।

 

 
Share
Previous Post
दिल्ली में बेकाबू हो रहा प्रदूषण और उत्तराखंड के 5 हजार ट्रक क्यों हुए बैन, कितना हो रहा नुकसान जानिए वजह
Next Post
मदरसों में लागू होगा उत्‍तराखंड बोर्ड का कोर्स, धामी बोले- अल्‍पसंख्‍यक बच्‍चों को मिलेगी क्‍वॉलिटी एजुकेशन
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    उत्तराखंड में तीर्थ यात्रियों की संख्या को लेकर क्या है विवाद? जानिए.

    • 09 Apr 2026
  • image

    SP और SSP में अंतर क्या है? जानिए दोनों में कौन होता है सबसे बड़ा पुलिस अधिकारी.

    • 31 Mar 2026
  • image

    ट्रंप का बड़ा ऐलान: ईरान पर हमला 5 दिन के लिए टाला; होर्मुज पर दुनिया को फंसाकर पल्ला भी झाड़ा.

    • 23 Mar 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.