logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Thursday, 23 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • उत्तराखंड में शुष्क मौसम ने बढ़ाई परेशानी, हरिद्वार, नैनीताल समेत इन जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट

उत्तराखंड में शुष्क मौसम ने बढ़ाई परेशानी, हरिद्वार, नैनीताल समेत इन जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट.

 
  • Priyanka Thapa
  • 19 Dec 2025
  • 555
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड के मैदानी जिलों में घना कोहरा परेशानी का कारण बन रहा है तो वही पहाड़ी क्षेत्रों में पाला पड़ने की वजह से बढ़ रही ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। बारिश न होने की वजह से बढ़ता वायु प्रदूषण भी हालात को गंभीर बना रहा है।

गुरुवार को देहरादून का एक्यूआई 280 दर्ज किया गया। जबकि बुधवार को एक्यूआई 322 रिकॉर्ड किया गया था। पिछले एक सप्ताह से हवा की गुणवत्ता भी लगातार बिगड़ रही है। शुष्क मौसम ने जहां आम लोगों को परेशान किया हुआ है वही अब पर्यटन भी इससे प्रभावित होने लगा है।

लंबे समय से शुष्क मौसम के कारण तापमान भी बढ़ रहा है और दिन के समय खासी गर्मी महसूस की जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मैदानी जिलों में आज कोहरे का येलो अलर्ट है। हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और देहरादून जनपदों के कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाया रह सकता है।

उधम सिंह नगर और हरिद्वार में कहीं-कहीं शीत दिवस की स्थिति भी बन सकती है जिसको देखते हुए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में 20 और 21 दिसंबर को बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। जबकि 22 से 24 दिसंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा।

घने कोहरे के कारण सुबह और देर रात के समय दृश्यता कम होने की भी संभावना है जिससे सड़क और रेल यात्रा प्रभावित हो सकता है। मौसम विभाग ने रात के समय चलने वाले वाहन चालकों से एहतियात बरतने और जरूरी होने पर ही यात्रा करने की अपील की है।

वही घने कोहरे के कारण ट्रेनों की आवाजाही पर भी असर पड़ रहा है। मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाने की वजह से दृश्यता कम हो गई है और ट्रेनें देरी से आ रही है। देहरादून एयरपोर्ट पर गुरुवार को दिल्ली, बेंगलुरु, पुणे सहित 11 उड़ने निर्धारित समय से विलंब से पहुंची।

 

 

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड से पढ़ाई करने गया था रूस, जबरन सैनिक बना यूक्रेन युद्ध में भेजा, अब घर पहुंची उसकी लाश
Next Post
22 की साक्षी रावत, 21 की प्रियंका नेगी ने पहाड़ी गांवों की बदली तस्‍वीर, उत्‍तराखंड के युवा प्रधानों से मिलिए
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    वीकेंड पर देहरादून और मसूरी आने वाले पर्यटकों के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार, जानें रूट और वैकल्पिक मार्ग.

    • 03 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    मसूरी में भारी बारिश-ओलावृष्टि, पर्यटकों में उत्साह, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी.

    • 05 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.