logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • एक भालू की गर्दन दबाकर दूर फेंका, तो दूसरे ने फाड़ डाली पीठ- टिहरी में मौत से भ‍िड़ गया बकरी चराने वाला

एक भालू की गर्दन दबाकर दूर फेंका, तो दूसरे ने फाड़ डाली पीठ- टिहरी में मौत से भ‍िड़ गया बकरी चराने वाला.

 
  • Alok Bhadoria
  • 18 Dec 2025
  • 782
image  

 

टिहरी/देहरादून: पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों को जंगली जानवरों से निजात मिलती नजर नहीं आ रही है। बुधवार सुबह के समय टिहरी के नरेंद्र नगर के आगराखाल चौकी के अंतर्गत चलड गांव के एक युवक पर भालुओं ने उस समय हमला कर दिया जब वह बकरी ले कर आ रहा था।

पर्वतीय क्षेत्रों में इन दिनों भालुओं और गुलदारों के कारण लोगों का जीना मुहाल हो चुका है। वन्य जीवों के कारण लोग दिन ढलते ही अपने घरों में बंद हो रहे हैं लेकिन अब दिन के उजाले में भी लोगों को घर से निकलना भारी पड़ रहा है।

आज नरेंद्र नगर थाना के आगरा खाल चौकी के अंतर्गत चलड गांव के कद्दूखाल निवासी बिजेंद्र (25) पुत्र प्रेम सिंह बकरी लेकर आगरा खाल आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में उन पर दो भालुओं ने हमला कर दिया। हालांकि मजबूत कदकाठी का होने के कारण बिजेंद्र ने हिम्मत जुटा कर एक भालू की गर्दन दबाकर उसे दूर फेंक दिया। लेकिन तभी दूसरे भालू ने उस पर हमला कर दिया। भालू से हुए संघर्ष में बिजेंद्र के गले, कंधे, पीठ पर काफी चोटें आई हैं।

भालू के हमले से घायल बिजेंद्र के चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जब मौके पर पहुंचे तो भालू वहां से भाग गया। ग्रामीणों ने तत्काल घायल बिजेंद्र को एंबुलेंस से श्री देव सुमन राजकीय उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। घटना की सूचना पर तहसीलदार नरेंद्र नगर अयोध्या प्रसाद उनियाल वन क्षेत्राधिकारी विवेक जोशी प्रभाग्य वन अधिकारी नरेंद्र नगर दिगांथ नायक घटनास्थल पर पहुंचे।

विदित हो कि पर्वतीय क्षेत्रों में भालुओं और गुलदारों का आतंक देखते हुए वन विभाग के कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे बच्चों को एस्कार्ट कर स्कूल तक छोड़ेंगे और वापस लायेंगे। ऐसा इसलिए ताकि वन्य जीवों के दहशत से इन बच्चों की पढ़ाई का नुकसान न हो। वन्य जीवों के आतंक से प्रभावित क्षेत्रों में बच्चे अब वन कर्मियों के पहरे में स्कूल जा रहे हैं।

 

 
Share
Previous Post
कौन थी अनुपमा गुलाटी? 72 टुकड़े कर पति राजेश ने फ्रीज में डाला था, आज उसकी सजा पर आया फैसला
Next Post
उत्तराखंड से पढ़ाई करने गया था रूस, जबरन सैनिक बना यूक्रेन युद्ध में भेजा, अब घर पहुंची उसकी लाश
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 26 March: उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग समेत 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी, देहरादून में मौसम शुष्क.

    • 26 Mar 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 28 March: ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की संभावना, देहरादून में बादल छाने से गर्मी से राहत.

    • 28 Mar 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 31 March: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानी इलाकों में बढ़ेगी गर्मी, IMD अलर्ट.

    • 31 Mar 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.