logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • कौन थी अनुपमा गुलाटी? 72 टुकड़े कर पति राजेश ने फ्रीज में डाला था, आज उसकी सजा पर आया फैसला

कौन थी अनुपमा गुलाटी? 72 टुकड़े कर पति राजेश ने फ्रीज में डाला था, आज उसकी सजा पर आया फैसला.

 
  • Dhirender Singh
  • 18 Dec 2025
  • 797
image  

 

देहरादून/नैनीताल: उत्तराखंड हाईकोर्ट में बुधवार को देहरादून के चर्चित अनुपमा गुलाटी हत्याकांड के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे राजेश गुलाटी अपील पर सुनवाई हुई। नैनीताल हाईकोर्ट ने निचली अदालत के आदेश को बरकरार रखते हुए गुलाटी की आजीवन कारावस की सजा को बरकरार रखा है। वहीं चर्चा हो रही है कि अनुपमा गुलाटी कौन थीं?

नैनीताल हाईकोर्ट में वरिष्ठ न्यायमूर्ति रविंद्र मैठाणी और न्यायमूर्ति आलोक माहरा की खंडपीठ ने राजेश गुलाटी की अपील पर आजीवन कारावास (उम्र कैद) की सजा से संबंधित निर्णय को बरकरार रखा है। बता दें कि 17 अक्टूबर 2010 को राजेश गुलाटी ने अपनी पत्नी अनुपमा गुलाटी की निर्मम तरीके से 72 टुकड़े कर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, राजेश गुलाटी ने अनुपमा के शव के 72 टुकड़े कर डीप फ्रीजर में डाल कर रख दिये थे।
 

पुलिस ने फ्रीजर से बरामद किए

12 दिसंबर 2010 को जब अनुपमा से बात न होने पर उसका भाई दिल्ली से देहरादून आया और अपनी बहन की खोजबीन की तो तब पूरे मामले का खुलासा हुआ। जब इस मामले में राजेश गुलाटी लगातार झूठ बोलता रहा और अनुपमा के बारे में कुछ भी नहीं बता पाया तो बात पुलिस तक पहुंची। पुलिस ने राजेश गुलाटी के घर की तलाशी ली। घर में रखे डीप फ्रीजर में पॉलीथीन में शव के टुकड़े मिले। जांच करने पर यह शव के टुकड़े अनुपमा के साबित हुए।

अनुपमा के भाई की तहरीर पर राजेश गुलाटी पर मुकदमा दर्ज किया गया और उसे जेल भेजा गया। राजेश गुलाटी को तब नरपिशाच कहा जाता था। देहरादून कोर्ट ने 1 सितंबर 2017 को राजेश गुलाटी को आजीवन कारावास के साथ ही 15 लाख अर्थदंड की सजा सुनाई थी। कोर्ट ने अर्थदंड में 70 हजार राजकीय कोष में जमा करने व शेष राशि अनुपमा के बच्चों के बालिग होने तक बैंक में जमा कराने के आदेश दिए थे। कोर्ट ने इस घटना को जघन्य अपराध की श्रेणी में माना।

अनुपमा गुलाटी से की थी लव मैरिज

राजेश गुलाटी पेशे से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और 1999 में उसने अनुपमा गुलाटी से लव मैरिज की थी। राजेश गुलाटी ने इस आदेश के खिलाफ 2017 में हाईकोर्ट में अपील दायर कर चुनौती दी थी। बुधवार को कोर्ट ने अपना निर्णय सुनाया, जिसमें हाईकोर्ट ने राजेश गुलाटी की आजीवन कारावास की सजा को बरकरार रखा है।

 

 
Share
Previous Post
काम करने का अधिकार खत्म... मनरेगा की जगह प्रस्तावित G RAM G स्कीम पर क्या बोले सोशल एक्टिविस्ट, सरकार का क्या दावा?
Next Post
एक भालू की गर्दन दबाकर दूर फेंका, तो दूसरे ने फाड़ डाली पीठ- टिहरी में मौत से भ‍िड़ गया बकरी चराने वाला
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

     एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शतप्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल ने दिए निर्देश.

    • 01 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 27 March: उत्‍तरकाशी और चमोली में होगी बारिश, मैदानी इलाकों में तल्‍ख धूप बढ़ाएगा पारा.

    • 27 Mar 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 24 March: देहरादून में मौसम शुष्क, बढ़ा तापमान, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार.

    • 24 Mar 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.