logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • देहरादून में पत्रकार पंकज मिश्रा की मौत: मारपीट के आरोप में साथी पर मुकदमा दर्ज, फेसबुक पोस्ट से शुरू हुआ विवाद

देहरादून में पत्रकार पंकज मिश्रा की मौत: मारपीट के आरोप में साथी पर मुकदमा दर्ज, फेसबुक पोस्ट से शुरू हुआ विवाद.

 
  • Devesh Pandey
  • 17 Dec 2025
  • 1054
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड में पत्रकार पंकज मिश्रा की मौत का मामला अब नया मोड़ ले चुका है। मृतक के ही साथी पत्रकार अमित सहगल पर मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। परिजनों के पोस्टमार्टम रिपोर्ट से असंतुष्ट होने के बाद आज डॉक्टरों के पैनल द्वारा दोबारा पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

मृतक के भाई अरविंद मिश्रा निवासी आलमबाग, लखनऊ की तहरीर पर देहरादून पुलिस ने आरोपी पत्रकार अमित सहगल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 103, 304, 333 और 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

बेरहमी से पिटाई का आरोप

अरविंद मिश्रा ने आरोप लगाया है कि 15 दिसंबर की रात अमित सहगल अपने एक अन्य साथी के साथ देहरादून के जाखन क्षेत्र स्थित पंकज मिश्रा के किराए के मकान पर गया था, जहां जान से मारने की नीयत से पंकज के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। आरोप है कि पंकज के सीने और पेट पर लात-घूंसे मारे गए, जिससे उनके मुंह से खून निकलने लगा। इस दौरान अमित सहगल द्वारा पंकज मिश्रा का मोबाइल फोन भी लूट लिया गया।

16 दिसंबर की सुबह पंकज मिश्रा की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रथम पोस्टमार्टम रिपोर्ट से असंतुष्ट परिजनों ने डॉक्टरों का पैनल बनाकर दोबारा पोस्टमार्टम की मांग की थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया है।

वहीं दून पुलिस ने मृतक के आवास का निरीक्षण कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
 

फेसबुक पोस्ट से विवाद

बताया जा रहा है कि यह विवाद फेसबुक पर डाली गई एक पोस्ट के बाद शुरू हुआ था। पोस्ट को लेकर पंकज मिश्रा और उनके दोस्तों के बीच कहासुनी और मारपीट हुई। हालांकि बाद में पंकज मिश्रा ने माफी मांगते हुए पोस्ट डिलीट कर दी थी और यह भी कहा था कि पोस्ट उन्होंने स्वयं नहीं डाली थी, बल्कि किसी साथी ने उनका मोबाइल लेकर उनकी फेसबुक आईडी से पोस्ट की थी।

मृतक की पत्नी का कहना है कि पांच दिन पहले अमित सहगल के यहां आयोजित एक वैवाहिक समारोह में पंकज मिश्रा भी शामिल हुए थे। पत्नी ने आरोपी पत्रकार और उसके साथियों को मौत का जिम्मेदार ठहराया है।

 

 
Share
Previous Post
उत्‍तराखंड की कविता चंद ने अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा, अभी पांच और पर्वत लांघने हैं
Next Post
काम करने का अधिकार खत्म... मनरेगा की जगह प्रस्तावित G RAM G स्कीम पर क्या बोले सोशल एक्टिविस्ट, सरकार का क्या दावा?
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    उत्तराखंड में तीर्थ यात्रियों की संख्या को लेकर क्या है विवाद? जानिए.

    • 09 Apr 2026
  • image

    नकली हॉलमार्क लगा बदल देते थे स्‍वर्ण आभूषण, चमोली में ठग गिरोह का पर्दाफाश, ढाई लाख की लेजर मशीन मिली.

    • 23 Mar 2026
  • image

    उत्‍तराखंड में धामी मंत्रिमंडल का विस्‍तार आज, जानिए किन विधायकों को मंत्री बनाने की चल रही चर्चा.

    • 20 Mar 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.